कांग्रेस पार्टी केवल झूठ और फर्जी गारंटियों में लिप्त है और राजस्थान के लोगों की वास्तविक चिंताओं की परवाह नहीं करती: पीएम मोदी
हमने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है और उन्हें जनभागीदारी में बराबर का भागीदार माना है: पीएम मोदी
नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस के नेतृत्व वाली विपक्षी पार्टियों ने इसके निर्माण से जुड़े 60,000 श्रमिकों का अपमान किया: पीएम मोदी
कांग्रेस के शासन का मॉडल, 85 प्रतिशत कमीशन पर आधारित है: पीएम मोदी
2014 से पहले प्रधानमंत्री के ऊपर सुपरपावर थी, कांग्रेस सरकार, रिमोट कंट्रोल से चला करती थी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को अजमेर में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज देश के हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास की जो गंगा बह रही है, वो इसलिए संभव हो पाई है, क्योंकि कांग्रेस की लूट के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। आज पूरी दुनिया में भारत का यशोगान हो रहा है। बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि भारत में अति गरीबी अंत के करीब है। आखिर ये बदलाव कैसे आए ? प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि सबका साथ, सबका विकास और वंचितों को वरीयता देने से ये बदलाव संभव हुए हैं। उन्होंने कहा कि संतोष की बात है कि बीते 9 वर्षों में बीजेपी सरकार ने माताओं-बहनों और बेटियों के जीवन चक्र से जुड़ी सभी समस्याओं के समाधान पर पूरा फोकस किया है। यही वजह है कि इसके अभूतपूर्व परिणाम देखने को मिल रहे हैं। ये नौ साल देशवासियों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्‍याण के लिए समर्पित रहे हैं।

 

पीएम मोदी ने राजस्थान की वीर भूमि की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये धरती अनेक ऋषियों, मनीषियों की तपोस्थली और कर्मस्थली रही है। उन्होंने इस पावन भूमि से सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शौर्य, मां मीरा की भक्ति और विजय सिंह पथिक जैसे क्रांतिवीरों की शक्ति को नमन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अजमेर आने से पहले पुष्कर में ब्रह्मा जी का आशीर्वाद लिया। ब्रह्मा जी के आशीर्वाद से आज भारत में नव-निर्माण का दौर चल रहा है। केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 9 साल पूरे हो गए हैं। देश ने 2014 में सबका साथ-सबका विकास के नए संकल्प का आह्वान किया था। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले देश में क्या स्थिति थी? पूरे देश में जनता भ्रष्टाचार के विरुद्ध सड़कों पर उतरी थी। बड़े-बड़े शहरों में आए दिन आतंकी हमले होते थे। महिलाओं के विरुद्ध अपराध चरम पर थे। निवेशक निराश थे, युवाओं के सामने अंधकार था।

कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस विकास की योजनाओं में 85 प्रतिशत कमीशन खाने वाली पार्टी है। यह गरीब हो, वंचित हो, आदिवासी हो, दलित हो, अल्पसंख्यक हो, सबको समान भाव से लूटती है। कांग्रेस ने 50 साल पहले देश से गरीबी हटाने की गारंटी दी थी। ये गरीबों के साथ किया गया कांग्रेस का सबसे बड़ा विश्वासघात है। कांग्रेस ने किस तरह देश की करोड़ों महिलाओं और बच्चों के जीवन से खिलवाड़ किया, इसका उदाहरण टीकाकरण अभियान है। कांग्रेस सरकार के समय देश में टीकाकरण सिर्फ 60 प्रतिशत हो पाया था। 2014 तक 18 करोड़ से ज्यादा ऐसे परिवार थे, जहां नल से जल ही नहीं आता था। हमारी सरकार से पहले सिर्फ 14 करोड़ लोगों के पास ही गैस कनेक्शन थे। आज हाई स्पीड से वैक्सीनेशन, उज्ज्वला योजना और जल जीवन मिशन ने पूरी तस्वीर बदल दी है। अगर कांग्रेस की सरकार होती तो इनको पूरा करने में कितने दशक लग जाते, यह आप भी जानते हैं।

अजमेर की धरा से राजस्थान की बात करते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने वीरों के साथ भी हमेशा धोखा किया है। कांग्रेस चार दशक तक पूर्व सैनिकों के साथ विश्वासघात करती रही। हमने वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। इसका लाभ राजस्थान के भी करीब 2 लाख पूर्व सैनिकों को मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों का नुकसान छोटे किसानों को भी उठाना पड़ा है। हमारे किसान भाई-बहनों के हित में भाजपा सरकार में कई काम पहली बार हुए हैं। पहली बार पीएम किसान सम्मान निधि के अलावा फसल बीमा योजना से किसानों को सवा लाख करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा, पशुपालकों तथा मछली पालकों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा और किसानों को 11 करोड़ से अधिक सॉयल हेल्थ कार्ड दिए गए हैं। पहली बार ही ज्वार-बाजरा जैसे भारत के श्री-अन्न को वैश्विक पहचान देने का प्रयास हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा कि सार्वजनिक रूप से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने माना था कि कांग्रेस सरकार 100 पैसे भेजती है, तो 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं। दरअसल, कांग्रेस हर योजना में 85 प्रतिशत कमीशन खाने वाली पार्टी है। बीजेपी सरकार ने आधुनिक हाईवे और रेलवे पर करीब 24 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अगर कांग्रेस की सरकार होती तो 24 लाख करोड़ में से 20 लाख करोड़ रुपये बीच में ही लुट जाते। बीते 9 वर्षों में 29 लाख करोड़ DBT के माध्यम से सीधे गरीबों के बैंक खाते में जमा किए हैं। अगर कांग्रेस सरकार होती तो इसमें से 24 लाख करोड़ रुपये बीच में ही लूट लिए जाते। बीते 9 वर्षों में बीजेपी सरकार ने गरीबों को घर बनाने में और युवाओं की मदद के लिए मुद्रा योजना में करोड़ों रुपये खर्च किए हैं।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों के संकल्प और सामर्थ्य की सराहना करते हुए कहा कि देश की हर सफलता के पीछे भारत के लोगों की मेहनत है। देश को आगे ले जाने के लिए हर भारतवासी ने जो संकल्प और सामर्थ्य दिखाया है, वो अद्वितीय है। देश की यही उपलब्धियां कांग्रेस और उसके जैसे राजनीतिक दलों को पच नहीं पा रही हैं। नए संसद भवन जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियों का हिस्सा नहीं बनकर कांग्रेस ने देश की भावनाओं और आकांक्षाओं का अपमान किया है। उसने देश के 60 हजार श्रमिकों के परिश्रम का भी अपमान किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में कई दशकों बाद केंद्र में एक स्थिर सरकार बनी। भाजपा ने जनता-जनार्दन के हर आदेश का मान रखा। साल 2018 में राजस्थान में भी आपने एक जनादेश दिया था, उसके बदले में राजस्थान को क्या मिला? आपको अस्थिरता, अराजकता, तुष्टिकरण और आतंकियों पर मेहरबान होने वाली सरकार मिली। राजस्थान में हालात यह है कि यहां साढ़े चार साल से विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री आपस में लड़ने में ही बिजी है। प्रदेश में अपराध चरम पर हैं और जनता की कांग्रेस को कोई चिंता ही नहीं है। सच ये है कि कांग्रेस के पास राजस्थान के लिए, देश के लिए, काम करने का कोई एजेंडा नहीं है। अपने कुशासन को ढकने के लिए कांग्रेस ने एक फॉर्मूला खोज लिया है। ये फॉर्मूला है झूठी गारंटियों का। यहां पर ये लोग 10 दिन में गारंटी पूरी करने वाले थे। जो वादा किया था, वो निभाया क्या? दरअसल, कांग्रेस नेता ऐसी गारंटियां देते हैं, जिनको अमल में लाया जाए तो राज्य और देश दिवालिया हो जाएगा। इसलिए कांग्रेस से राजस्थान के लोगों को बहुत सावधान रहना है।

अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए विकसित राजस्थान बहुत जरूरी है। इस दशक के अगले सात साल बहुत अहम हैं। इन सात सालों में देश के लोग भारत का कायाकल्प होते हुए देखेंगे। भारत का अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईवे, रेलवे और एयरपोर्ट दुनिया में किसी देश से कम नहीं होंगे। भारत में लोगों के पास विश्वस्तरीय सुविधाएं, शिक्षा और स्वास्थ्य के बेहतरीन संसाधन होंगे। भारत दुनिया की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री और सबसे बड़े टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनने की ओर निरंतर बढ़ रहा है। इन सभी में राजस्थान के लोगों को बहुत बड़ी भूमिका निभानी है। पराक्रम और परिश्रम की ये पुण्य भूमि नव-निर्माण का आह्वान कर रही है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s Defence Exports Explode: ₹40,000 Crore Milestone Signals a New Manufacturing Era

Media Coverage

India’s Defence Exports Explode: ₹40,000 Crore Milestone Signals a New Manufacturing Era
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Text of PM’s remarks during inauguration of Swaminarayan Hindu Temple in Paris
September 06, 2026

पूज्य महंत स्वामी, फ्रांस सरकार के सम्मानित प्रतिनिधिगण, उपस्थित अतिथिगण, इंडियन कम्युनिटी के मेरे साथी, देश दुनिया से जुड़े सभी हरि भक्त, देवियों और सज्जनों, जय स्वामीनारायण!

आज फ्रांस की राजधानी पेरिस में भव्य स्वामीनारायण मंदिर का लोकार्पण हो रहा है। यह लोकार्पण भारत और फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों का नया युग स्तंभ है। पूज्य संत जनों और सनातन परंपरा के श्रेष्ठ जनों के आशीर्वाद के साथ आज इस लोकार्पण का मंच ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के भाव का मंच बन गया है। भगवान स्वामीनारायण की कृपा और हमारे संतों का स्नेह, संतों का आशीर्वाद, मेरा सौभाग्य है कि मुझे ऐसे पुण्य अवसरों से जुड़ने का अवसर हमेशा मिलता रहता है। आज भी मैं भले ही पेरिस में आप सबके बीच उपस्थित नहीं हूं, लेकिन मन से और हृदय से, मैं स्वयं को आपके बीच ही अनुभव कर रहा हूं।

साथियों,

आज इस अवसर पर मैं परम पूज्य प्रमुख स्वामी जी महाराज का भी श्रद्धापूर्वक स्मरण करता हूं। प्राचीन काल में भारत का जो सांस्कृतिक आध्यात्मिक वैभव था, उन्होंने उसके पुनर्जागरण का एक अभियान शुरू किया था। आज उसका प्रकाश यूरोप समेत पूरी दुनिया में फैल रहा है। 2024 में अबू धाबी में भव्य मंदिर का लोकार्पण हुआ था। आज वहां हजारों लोग दर्शन करने जाते हैं और अब यहां पेरिस में स्वामीनारायण मंदिर का निर्माण सृजन की यह निरंतरता, यह संतों की संकल्प शक्ति का ही प्रमाण है। मैं पुनीत कार्य के लिए पूज्य महंत स्वामी का आभार प्रकट करता हूं, मैं उनके चरणों में प्रणाम करता हूं। मैं BAPS स्वामीनारायण संस्था को और करोड़ों हरि भक्तों को इस अवसर पर हृदय की गहराई से बधाई देता हूं।

साथियों,

BAPS के माध्यम से जब अलग-अलग देश में मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा होती है, तो वहां भारत के प्राचीन विचार और मानवीय मूल्य भी साथ-साथ ही जाते हैं और भारत का विचार कहता है ‘समानं मनः सह चित्तमेषाम्’ अर्थात हमारे मन समान हो, हमारे हृदय साथ जुड़े। इसलिए आज जब फ्रांस में इतना भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है, यह फ्रांस की विविधता को तो समृद्ध करेगा ही, इससे भारत और फ्रांस के सांस्कृतिक संबंधों को भी ऊर्जा मिलेगी।

साथियों,

बीते वर्षों में भारत और फ्रांस के संबंध नई ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं। मेरे मित्र, प्रेसिडेंट मैक्रों के साथ मिलकर दोनों देश एक Special Global Strategic Partnership बना रहे हैं। Technology, AI और Defence से लेकर Space और Climate Action तक हम एक नई गति और नई ऊर्जा के साथ मिलकर के आगे बढ़ रहे हैं। हम 2026 को India-France Year of Innovation के रूप में भी सेलिब्रेट कर रहे हैं। भारत-फ्रांस की ये Strategic Partnership इसलिए भी खास है, क्योंकि ये हमारे पुराने सांस्कृतिक-राजनैतिक सम्बन्धों की मजबूत बुनियाद पर टिकी है। इतिहास गवाह है, फ्रांस में भारतीय सैनिकों के बलिदान का इतिहास आज भी मन-मंदिर में जीवित है। भाषा से जुड़े विषयों में रुचि रखने वाले लोग यह भी जानते हैं कि फ्रेंच स्कॉलर्स ने संस्कृत को लोकप्रिय बनाने में कितनी अहम भूमिका निभाई है। रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद पर रोमाँ रोलाँ की की लेखनी हमारी सोसाइटीज़ को और करीब लाई है। पेरिस से पुडुचेरी के अरबिंदो आश्रम तक 'The mother' की spiritual journey, उसने कितने ही भारतीय और फ्रेंच साधकों को inspire किया है।

साथियों,

दशकों पहले श्रील प्रभुपाद स्वामी भी फ्रांस आए थे। इस्कॉन के जरिए भारत फ्रांस के बीच आध्यात्मिक सम्बन्धों का नया अध्याय उन्होंने शुरू किया था। आज योग भी भारत-फ्रांस के people to people कनेक्ट का एक माध्यम बन चुका है। 'इंटरनेशनल योगा डे' पर एफिल टॉवर के सामने से आने वाली तस्वीरें फ्रांस में योग की लोकप्रियता का उदाहरण बनती हैं और अब BAPS के इस भव्य मंदिर के जरिए, हमारे उन सांस्कृतिक सम्बन्धों में एक नया अध्याय जुड़ रहा है।

साथियों,

इन दिनों, भारत फ्रांस Joint Ventures की संभावनाओं पर बातें होती हैं। स्वामीनारायण मंदिर ने इस संभावना में भी एक नया आयाम जोड़ा है। यह मंदिर 'मेड इन इंडिया' है और 'बिल्ट इन फ्रांस' है। इसके काफी पत्थरों को भारत में तराशा गया है। भारत की प्राचीन प्रतिभा यहाँ फ्रांस में आधुनिक इंजीनियरिंग से आकर जुड़ चुकी है। पेरिस में इस भव्य मंदिर ने आकार लिया है। इसलिए, मैं आशा करता हूँ, यह मंदिर सदियों तक भारत और फ्रांस के बीच सहयोग और संभावनाओं का भी प्रतीक बनकर उभरेगा।

साथियों,

स्वामीनारायण मंदिर हमेशा से भक्ति के साथ-साथ सेवा का माध्यम भी रहे हैं। मुझे बताया गया है, यह मंदिर भी सेवा प्रकल्पों का वैसा ही केंद्र बनेगा। मुझे विश्वास है कि यहाँ से भारतीय संस्कृति के जो स्वर निकलेंगे, उनका लाभ पूरे यूरोप में लोगों को मिलेगा। भविष्य में मुझे जब भी समय मिलेगा, मैं इस मंदिर में दर्शन करने का प्रयास अवश्य करूंगा। इन्हीं शब्दों के साथ, एक बार फिर आज के इस लोकार्पण समारोह में सम्मिलित सभी अतिथिगणों को, सभी परिवारों को, सभी हरि भक्तों को और पूरी Indian Diaspora को मेरी ओर से इस शुभारंभ पर्व की ढेरों शुभकामनाएं!

बहुत-बहुत धन्यवाद!

मर्सी बोकू!

जय स्वामीनारायण!