बंगाल में दशकों से जिस तरह का राजनीतिक वातावरण बना दिया गया है, वो बदलने का समय आ गया है : सिलीगुड़ी में प्रधानमंत्री मोदी
सिलीगुड़ी में प्रधानमंत्री ने कहा- कूच बिहार में जो हुआ वह दुखद है। जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके निधन पर दुख जताता हूं।
बीजेपी के पक्ष में जनसमर्थन देख कर दीदी और उनके गुंडों की बौखलाहट बेकाबू होती जा रही है : प्रधानमंत्री मोदी
बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद आपको बिना कट मनी के सभी लाभ और योजनाएँ प्रदान की जाएंगी : प्रधानमंत्री मोदी

“आज पूरा देश बंगाल के लोगों की इच्छाशक्ति को देखकर गर्व कर रहा है। यह इच्छाशक्ति ‘आशोल पॉरिबोर्तोन’ की है। यह इच्छाशक्ति ‘सोनार बांग्ला’ की है। हर जगह, हर कोने में ऐसा ही उत्साह, ऐसा ही उमंग, ऐसा ही नया विश्वास दिखाई दे रहा है। खासकर, माताओं-बहनों का जो उत्साह देख रहा हूं, माताएं-बहनें जिस तरह से आशीर्वाद दे रही हैं- मैं माताओं-बहनों को, इस मातृशक्ति को सिर झुकाकर नमन करता हूं। यहां भी जनसामान्य हों, गोरखा हों, नेपाली साथी हों, मैं जिस समाज का नाम लूं, कोई ऐसा नहीं है, जो आज बढ़चढ़ कर बीजेपी को अपना आशीर्वाद न दे रहा हो।“ 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ये उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने शनिवार को सिलीगुड़ी के बाद पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में भी जनसभा को संबोधित किया। केंद्र सरकार की उपलब्धियों और पश्चिम बंगाल के विकास के लिए बीजेपी के रोडमैप को जनता के सामने रखते हुए सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने कहा, “यह क्षेत्र देश की सुरक्षा के लिए बहुत अहम है। इसे देश के भीतर बैठी ताकतों द्वारा चुनौती दी जा रही है। तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति ने इस क्षेत्र की जो हालत की है, उसे आप भली-भांति जानते हैं। केंद्र सरकार ऐसी ताकतों से सख्ती से निपट रही है। बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद, इस क्षेत्र से ऐसी हर ताकत को हटाया जाएगा, जिसे टीएमसी ने लाकर बसाया है, टीएमसी ने आगे बढ़ाया है। बंगाल की बीजेपी सरकार आपके अधिकारों, आपकी पहचान की रक्षा करेगी। गोरखा हों, आदिवासी हों, बंगाली हों, राभा-टोटो, मेछे-कोछे, सभी की रक्षा होगी। केंद्र सरकार पूरे देश में हर घर पाइप से पानी पहुंचाने का अभियान चला रही है। लेकिन बंगाल में दीदी की सरकार ने हर घर जल योजना के पूरे पैसे ही खर्च नहीं किए। सैकड़ों करोड़ रुपए अब तक बंगाल सरकार की तिजोरी में पड़े हुए हैं। भाजपा सरकार ने शौचालय बनवाए, ताकि बहनों को अंधेरे का इंतजार ना करना पड़े, बेटियों को अपमानित ना होना पड़े। हमने उज्ज्वला का गैस कनेक्शन दिया, ताकि गरीब बहनों को धुएं से मुक्ति मिले, उनका समय बचे। भाजपा ने गरीबों को दिए जा रहे घर की रजिस्ट्री बहनों के नाम की। लेकिन दीदी के तोलाबाजों ने इसमें भी आपको लूटने के तरीके खोज लिए। बंगाल में बीजेपी सरकार आने के बाद आपको बिना कटमनी, सारी सुविधाओं और योजनाओं का लाभ मिलेगा।”

पीएम मोदी ने कहा, “मैं इस क्षेत्र के टी गार्डन्स में काम करने वाले प्रत्येक श्रमिक भाई-बहन को भरोसा देता हूं कि बंगाल की बीजेपी सरकार, आपके लिए दिन-रात काम करेगी। दीदी की सरकार ने आपके जीवन के संघर्षों को कम करने के लिए कुछ नहीं किया। बंगाल की बीजेपी सरकार ‘परचा पट्टा’ सुनिश्चित करने के साथ ही आपके जीवन को आसान बनाने के लिए हर काम करेगी। केंद्र की भाजपा सरकार ने पहले ही इस वर्ष के बजट में टी गार्डन के साथियों के लिए 1000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसी तरह जो हमारे सिनकोना किसान हैं, श्रमिक हैं, उनको भी तृणमूल की दुर्नीति से बाहर निकालने के लिए बीजेपी प्रतिबद्ध है।“ 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यहां की ब्लैक टी और यहां की टॉय ट्रेन दोनों विश्व की धरोहर हैं। टी और ट्रेन दोनों से मेरा भी बचपन का संबंध रहा है। यहां की टॉय ट्रेन तो डबल इंजन से डबल आनंद के लिए जानी जाती है। भाजपा की डबल इंजन सरकार भी डबल स्पीड से डबल लाभ, डबल विकास करने के लिए जानी जाती है। सिलीगुड़ी सहित इस पूरे क्षेत्र में Tripple T यानि Tea, Tourism और Timber को माफिया के शिकंजे से बाहर निकालना हमारी प्राथमिकता है।“

कृष्णानगर की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा, “मैं पश्चिम बंगाल की हर माता, बहन, बेटी को फिर आश्वस्त करता हूं कि डबल इंजन सरकार आपके हितों के लिए चौबीसों घंटे काम करेगी। जिस तरह केंद्र की सरकार, महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है, वैसे ही बंगाल की बीजेपी सरकार भी काम करेगी। महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार-स्वरोजगार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। केंद्र सरकार मुद्रा योजना के तहत बिना बैंक गारंटी के नौजवानों को, महिलाओं को ऋण दिलवा रही है। मुद्रा योजना से ही बीते 5-6 वर्षों में रोजगार के करोड़ों नए अवसर बने हैं। बंगाल की भी अनेक बहनों को इसका लाभ हुआ है। केंद्र सरकार का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा बहनें-बेटियां सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को सशक्त करें। पहली बार लेबर कानून में बदलाव कर बहनों को हर क्षेत्र में काम करने की आजादी, समान वेतन का हक भी बीजेपी की केंद्र सरकार ने ही दिया है। डबल इंजन की भाजपा सरकार इस अभियान को डबल बेनिफिट के साथ, डबल स्पीड के साथ आगे बढ़ाएगी।“

पश्चिम बंगाल सरकार के कुशासन की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “दीदी की दुर्नीति ने कृषक की कमर तोड़ी है, भाजपा की डबल इंजन सरकार सिंडिकेट की कमर तोड़ेगी। यहां कोल्ड स्टोरेज की कमान किसानों के पास हो, FPOs यानि कृषक उत्पादक संघ बनाने का काम यहां तेज हो, केंद्र के इस प्रकल्प को यहां लागू किया जाएगा।“

लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं अपने कार्यकर्ता साथियों से भी कहूंगा, कि और ऊर्जा से जुटिए। आप जनता की भावनाओं के असली प्रतिनिधि हैं। हमें हर सीट, हर बूथ पर कमल खिलाना है। याद रखिएगा- 

एबार, कमल छाप, टीएमसी साफ !”

सिलीगुड़ीका पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Nepal praises India's efforts in times of crisis; calls PM Modi 'exceptionally generous'

Media Coverage

Nepal praises India's efforts in times of crisis; calls PM Modi 'exceptionally generous'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 29 अगस्त 2026
August 29, 2026

New India, New Speed, New Stage: Missiles, Medals, Multilateralism under PM Modi