आपका ये उत्साह साफ-साफ कह रहा है कि बंगाल में इस बार भाजपा सरकार : खड़गपुर की रैली में प्रधानमंत्री मोदी
यह चुनाव सिर्फ विधायक सिर्फ मंत्री और मुख्यमंत्री को बदलने का ही नहीं है, बल्कि सोनार बांग्ला के निर्माण का संकल्प है: खड़गपुर की रैली में पीएम मोदी
पिछले 70 वर्षों में, आपने सभी को अवसर दिया लेकिन हमें 5 वर्ष दें, हम बंगाल को विनाश के 70 वर्षों से मुक्त करेंगे: प्रधानमंत्री मोदी
दीदी ने बंगाल के युवाओं के, यहां की युवा पीढ़ी के बहुत कीमती 10 साल छीन लिए हैं : खड़गपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खड़गपुर के इस क्षेत्र में मिनी भारत की झलक मिलती है। भारत की विविधता, अलग-अलग भाषाओं-बोलियों की ताकत यहां देखने को मिलती है। उन्होंने कहा," ये मेरा सौभाग्य है कि आज इतनी बड़ी संख्या में आप सभी भाजपा को आशीर्वाद देने आए हैं। आपका ये उत्साह साफ-साफ कह रहा है- बंगाल में इस बार भाजपा सरकार।"

चुनावी रैली में लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, " सेवा का अवसर देकर देखिए, हम कैसे ओशोल पॉरिबॉरतोन लाकर दिखाते हैं।आपके जीवन की एक-एक दिक्कतों को दूर करने के लिए हम सभी दिन रात मेहनत करेंगे।" पीएम मोदी ने कहा कि जनसंघ के जनक इसी बंगाल के सपूत थे। इसलिए अगर यहां सही अर्थ में कोई बंगाल की पार्टी है तो वो है बीजेपी। बीजेपी के डीएनए में आशुतोष मुखर्जी और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का आचार, विचार, व्यवहार और संस्कार है।

तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां पश्चिम बंगाल में दीदी, विकास की हर योजना के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई हैं। आपने दीदी पर भरोसा किया, लेकिन दीदी ने आपको दुर्नीति दी, आपके साथ विश्वासघात किया। उन्होंने कहा, "आज दीदी, दस ‘ओन्गीकार’ की बात कर रही हैं। दीदी बंगाल के लोगों ने आपको दस साल सेवा का अवसर दिया था। लेकिन आपने उन्हें लूट-मार से भरे दस साल दिए। आपने उन्हें 10 साल का भ्रष्टाचार दिया। आपने उन्हें 10 साल का कुशासन दिया।"

प्रधानमंत्री मोदी कहा कि कल रात को 50-55 मिनट के लिए WhatsApp डाउन हो गया, फेसबुक डाउन हो गया, इंस्टाग्राम डाउन हो गया। लोग अधीर हो उठे। यहां बंगाल में तो 50-55 साल से विकास डाउन है। उन्होंने कहा, " पहले कांग्रेस, फिर लेफ्ट और अब टीएमसी ने बंगाल के विकास को अवरुद्ध करके रखा है। दीदी का भी ट्रैक रिकॉर्ड दलित, आदिवासी, पिछड़ों का हक छीनकर तुष्टिकरण करने का है। दीदी ने बंगाल के युवाओं के, यहां की युवा पीढ़ी के बहुत कीमती 10 साल छीन लिए हैं।"

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, "अपने दीदी की सरकार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में आनाकानी कर रही है। दीदी को पश्चिम बंगाल के लाखों युवाओं के भविष्य की, उनके करियर की कोई चिंता नहीं है। मैं बंगाल के नौजवानों को भरोसा देता हूं। अब, दीदी को, बंगाल के युवाओं के भविष्य के साथ नहीं खेलने दिया जाएगा।" उन्होंने कहा कि आज बंगाल का गरीब पूछ रहा है कि उसको आयुष्मान भारत के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ क्यों नहीं मिला? आज बंगाल का किसान पूछ रहा है उसको किसान सम्मान निधि के हजारों रुपए क्यों नहीं मिले। शहरों में रेहड़ी-ठेला चलाने वाला गरीब पूछ रहा है कि उनको पीएम स्वनिधि के तहत आर्थिक मदद सही से क्यों नहीं मिली?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "बाबा साहेब के बनाए संविधान ने प्रत्येक भारतीय को वोट की आजादी दी है। लेकिन बंगाल में ममता दीदी, वोट करने की आपकी ताकत को छीनती रही हैं, लूटती रही हैं। 2018 के पंचायत चुनाव में जिस तरह दीदी ने आपके अधिकारों को कुचला, वो दुनिया ने देखा है।" उन्होंने कहा कि ये चुनाव सिर्फ विधायक, सिर्फ मंत्री, सिर्फ मुख्यमंत्री को बदलने का ही नहीं है, सिर्फ पॉरिबोर्तोन का नहीं है, बल्कि सोनार बांग्ला के निर्माण का संकल्प है।

 

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Jumbo Indian contingent comprising 768 athletes, support staff and officials for Asian Games

Media Coverage

Jumbo Indian contingent comprising 768 athletes, support staff and officials for Asian Games
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 4 सितंबर 2026
September 04, 2026

Make in India, Power India, Play for India: Multi-Sector Momentum Under PM Modi’s Leadership