मेरे जीवन के सबसे सुखद क्षणों में से एक था जब मुझे संयुक्त राष्ट्र में दुनिया की सबसे पुरानी भाषा में कुछ शब्द बोलने का मौका मिला : प्रधानमंत्री मोदी
कांग्रेस और डीएमके ने सम्मानित तमिलनाडु के सीएम की मां का अपमान किया है। भगवान न करे, अगर वे सत्ता में आते हैं, तो वे तमिलनाडु की कई अन्य महिलाओं का अपमान करेंगे: प्रधानमंत्री मोदी
एनडीए में हम, महान अंडाल और अव्वयार के विचारों और आदर्शों से प्रेरित हैं : तमिलनाडु के धारापुरम में प्रधानमंत्री मोदी
कांग्रेस और डीएमके की भ्रष्ट सरकार कभी भी कारोबार को बढ़ने नहीं देगी : धारापुरम की चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी
एनडीए की प्राथमिकता छोटे किसानों का कल्याण है: तमिलनाडु में प्रधानमंत्री मोदी

विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के धारापुरम में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, " भारत, तमिलनाडु की संस्कृति पर बहुत गर्व करता है। मेरे जीवन का सबसे सुखद क्षण था जब मुझे संयुक्त राष्ट्र में दुनिया की सबसे पुरानी भाषा में कुछ शब्द बोलने का मौका मिला था।"

डीएमके और कांग्रेस की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, " एक तरफ एनडीए का हमारा विकास एजेंडा है तो दूसरी ओर कांग्रेस और डीएमके का अपना वंशवाद एजेंडा है। उनके नेताओं के भाषणों में कुछ भी सकारात्मक नहीं है। वे शायद ही अपने विजन या काम के बारे में बात करते हैं, वे दूसरों को नीचा दिखाने और झूठ फैलाने का काम करते हैं।"

यूपीए के घोटाले पर एक चुटकी लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, " इन दिनों कांग्रेस और डीएमके ने अपनी पुरानी 2-जी मिसाइल लॉन्च की है। इस 2-जी मिसाइल का एक स्पष्ट लक्ष्य है- तमिलनाडु की महिलाएं। कुछ दिनों पहले इस मिसाइल को यूपीए ने एक स्पष्ट आदेश के साथ लॉन्च किया था- तमिलनाडु की नारी शक्ति पर हमला करने के लिए।"

धारापुरम में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, " एमजीआर और अम्मा जयललिता जी के आदर्शों से प्रेरित होकर हम तमिलनाडु के किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाना चाहते हैं। हम कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना चाहते हैं और यहां अवसर पैदा करना चाहते हैं। एनडीए के लिए एक वोट, लंबे समय से स्थायी मुद्दों को हल करने के लिए एक वोट है। एक प्रमुख उदाहरण है कि देवेंद्र कुला वेल्लारर समुदाय की दशकों पुरानी मांग हमारे गठबंधन द्वारा हल की गई।"

महिलाओं पर डीएमके नेता की अनुचित टिप्पणी की निंदा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "अफसोस की बात है कि महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस-डीएमके की संस्कृति का हिस्सा है। कुछ दिन पहले, डीएमके के उम्मीदवारों में से एक, मिस्टर डिंडीगुल लियोनी ने महिलाओं पर शर्मनाक टिप्पणी की। डीएमके ने उसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया है। डीएमके के युवराज, जिन्होंने कई वरिष्ठ डीएमके नेताओं को दरकिनार कर दिया, उन्होंने भी शर्मनाक टिप्पणी की लेकिन डीएमके ने उसे रोकने के लिए कुछ नहीं किया है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 मार्च 1989 की घटना का जिक्र करते हुए कहा, "तमिलनाडु की विधानसभा में डीएमके नेताओं ने अम्मा जयललिता जी के साथ कैसा व्यवहार किया था? डीएमके और कांग्रेस महिला सशक्तिकरण की गारंटी नहीं देंगे। उनके शासन में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते हैं। हम एनडीए में, महान अंदाल और अव्वयार के विचारों और आदर्शों से प्रेरित हैं। हमारा मानना ​​है कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना समाज की प्रगति पूरी नहीं है। इसीलिए, हमारी सभी योजनाओं का उद्देश्य नारी शक्ति को मजबूत करना है।"

उन्होंने कहा, "कल पश्चिम बंगाल में एक बुजुर्ग महिला शोभा मजूमदार की जान चली गई। हमने देखा कि कैसे टीएमसी से जुड़े गुंडों ने उस पर बेरहमी से हमला किया क्योंकि उनकी विचारधारा अलग थी। यह लंबे समय से खबरों में है। क्या कांग्रेस ने कोई सहानुभूति दिखाई? क्या डीएमके और वाम दलों ने इसकी निंदा की?"

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने जनसभा में एनडीए के विकास के एजेंडे के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, " एनडीए की प्राथमिकता छोटे किसान का कल्याण है। हमारी सरकार ने ऐसे रिफॉर्म्स शुरू किए हैं जो छोटे किसानों को बिचौलियों के दबाव से मुक्त करेंगे। सॉयल हेल्थ कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, ई-NAM जैसी योजनाओं का उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना है।"

उन्होंने आगामी चुनावों में एनडीए के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा," पर ड्रॉप-मोर क्रॉप के मंत्र के द्वारा हम किसानों को उनकी खेती के तरीकों को बदलने में मदद कर रहे हैं। पुरानी सिंचाई संरचनाओं की मरम्मत की जा रही है। नए बनाए जा रहे हैं। भारत सरकार ने जल जीवन मिशन शुरू किया है। इसका उद्देश्य सभी घरों में पानी पहुंचाना है।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian economy navigated well external uncertainties: RBI Bulletin

Media Coverage

Indian economy navigated well external uncertainties: RBI Bulletin
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 23 जुलाई 2026
July 23, 2026

Digital Rails, PLI Jobs & Swift Justice: How PM Modi’s Governance is Rewiring India’s Future