1% से पिछड़ने के बावजूद भाजपा राज्य के विकास के लिए 100% प्रतिबद्ध रहेगी: हिमाचल विधानसभा चुनाव पर पीएम मोदी
लोगों ने भाजपा को वोट दिया क्योंकि भाजपा देश हित में कड़े फैसले ले सकती है: भाजपा कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी
गुजरात के इतिहास में बीजेपी को सबसे बड़ा जनादेश देकर गुजरात की जनता ने एक नया इतिहास रचा है: गुजरात विधानसभा चुनाव पर पीएम मोदी
भारत का भविष्य Fault Lines को बढ़ाकर नहीं, Fault Lines को गिराकर ही उज्ज्वल बनेगा: राजनीतिक दलों द्वारा विकास में बाधा डालने पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भाजपा को लगातार मिल रहा जनसमर्थन, नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब और युवा सोच का प्रकटीकरण है। यह समर्थन गरीब, दलित, वंचित, पिछड़े, आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए है, जो दिखाता है कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनआक्रोश लगातार बढ़ रहा है। ये स्वस्थ लोकतंत्र के लिए बहुत शुभ संकेत है। पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं ने भारी संख्या में भाजपा को वोट देकर यह जता दिया है कि वे ना तो जातिवाद के बहकावे में आने वाले हैं और ना ही परिवारवाद के। उनका दिल सिर्फ विजन और विकास से ही जीता जा सकता है और भाजपा की राजनीति इन्हीं दोनों पर ही आधारित है।



भाजपा कार्यालय में आयोजित विजयोत्सव कार्यक्रम के दौरान गुजरात, हिमाचल और दिल्ली के मतदाताओं का आभार जताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है। लोगों ने भाजपा को वोट दिया है, क्योंकि वे जानते हैं कि भाजपा ही देशहित में बड़े फैसले ले सकती है। जहां पर भाजपा प्रत्यक्ष रूप से नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर उसके प्रति स्नेह का साक्षी है। भाजपा के प्रति ये स्नेह देश के अलग-अलग राज्यों के उपचुनावों में भी दिख रहा है। बिहार के उपचुनाव में भाजपा का प्रदर्शन आने वाले दिनों का स्पष्ट संकेत है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिमाचल चुनाव में एक प्रतिशत जितना कम अंतर अनेक वर्षों से नहीं देखा गया। ये इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि पहले यहां जनता सरकार बदलने के लिए स्पष्ट जनादेश देती रही है। भाजपा भले ही एक प्रतिशत से पीछे रह गई हो, लेकिन देवभूमि के विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता शत-प्रतिशत रहेगी। हिमाचल से जुड़े हर विषय को हम पूरी मजबूती से उठाएंगे।


गुजरात चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने कहा कि इस बार तो गुजरात ने कमाल ही कर दिया। चुनावों के दौरान मैंने कहा था कि नरेंद्र का रिकॉर्ड टूटना चाहिए और लोगों ने भाजपा को बंपर वोट देकर पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। गुजरात के इतिहास का सबसे प्रचंड जनादेश भाजपा को देकर राज्य के लोगों ने नया इतिहास रच दिया। ढाई दशक से निरंतर सरकार में रहने के बावजूद, इस प्रकार का प्यार अभूतपूर्व और अद्भुत है। पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में गुजरात में एक करोड़ ऐसे वोटर्स ने मतदान किया, जिन्होंने कांग्रेस के कुशासन का कालखंड नहीं देखा था। युवाओं की प्रवृत्ति तो हमेशा सवाल पूछने, जांचने और परखने के बाद ही किसी फैसले पर पहुंचने की होती है। युवा तभी वोट देते हैं जब उन्हें भरोसा होता है। इसलिए आज युवाओं ने जब भाजपा को भारी संख्या में वोट दिया है, तो इसके पीछे का संदेश स्पष्ट है। इसका मतलब है कि युवाओं ने हमारे काम को जांचा, परखा है और उस पर भरोसा जताया है।



गुजरात चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने कहा कि इस बार तो गुजरात ने कमाल ही कर दिया। चुनावों के दौरान मैंने कहा था कि नरेंद्र का रिकॉर्ड टूटना चाहिए और लोगों ने भाजपा को बंपर वोट देकर पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। गुजरात के इतिहास का सबसे प्रचंड जनादेश भाजपा को देकर राज्य के लोगों ने नया इतिहास रच दिया। ढाई दशक से निरंतर सरकार में रहने के बावजूद, इस प्रकार का प्यार अभूतपूर्व और अद्भुत है। पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में गुजरात में एक करोड़ ऐसे वोटर्स ने मतदान किया, जिन्होंने कांग्रेस के कुशासन का कालखंड नहीं देखा था। युवाओं की प्रवृत्ति तो हमेशा सवाल पूछने, जांचने और परखने के बाद ही किसी फैसले पर पहुंचने की होती है। युवा तभी वोट देते हैं जब उन्हें भरोसा होता है। इसलिए आज युवाओं ने जब भाजपा को भारी संख्या में वोट दिया है, तो इसके पीछे का संदेश स्पष्ट है। इसका मतलब है कि युवाओं ने हमारे काम को जांचा, परखा है और उस पर भरोसा जताया है।



प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भाजपा के यहां तक पहुंचने में चार-चार, पांच-पांच पीढ़ियों की तपस्या शामिल है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता व्यक्तिगत सुख, खुशी, महत्वाकांक्षा और सफलता इन सबको तिलांजलि देकर समाज और देश को सशक्त करने में जुटा है। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में देश में एक और बहुत बड़ा बदलाव आया है। ये बदलाव कार्य का है, कार्यशैली का है। भाजपा की सरकारें किसी भी कार्य को छोटा नहीं समझती। इसलिए भाजपा की सरकारों ने पक्के घर, शौचालय, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, नल से जल, बैंक में खाते, मुफ्त इलाज, इंटरनेट जैसी बेसिक सुविधाओं पर फोकस किया है। इससे हमें आज बदली हुई राजनीति के नतीजे भी देखने को मिल रहे हैं। आज बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी ये कह रहे हैं कि भारत में गरीबी कम हो रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब समय आ चुका है कि पिछले कुछ चुनावों का एक बड़े कैनवस पर एनालिसिस किया जाना चाहिए। जो अपने आपको न्यूट्ल कहते हैं असल में वो खड़े कहां हैं। समय के साथ वो कैसे रंग बदलते हैं और कैसे-कैसे खेल खेलते हैं। यह देश के लिए जानना जरूरी है। पहले उत्तराखंड और अब हिमाचल प्रदेश में इतने बड़े चुनाव हुए। कितने प्रत्याशियों की जमानतें जब्त हुई, कितने लोगों का बुरा हाल हुआ, कोई चर्चा नहीं। उनकी इस हकीकत को जानना-पहचानना चाहिए कि असल में वे ठेकेदार हैं। अब देश के हर राजनीतिक दल को ये याद रखना होगा कि चुनावी हथकंडों से किसी का भला नहीं हो सकता। जो राजनीतिक दल समाज के बीच दूरियां बढ़ाकर तात्कालिक लाभ लेने की फिराक में रहते हैं, उन्हें देश की जनता देख भी रही है और समझ भी रही है।

उन्होंने कहा कि देश का मतदाता इतना जागरूक है कि वो आज शॉर्टकट नहीं चाहता। उसके हित और अहित क्या हैं, वो अच्छी तरह जानता है। उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य Fault Lines को बढ़ाकर नहीं, Fault Lines को गिराकर ही उज्ज्वल बनेगा। इसलिए हमें देश प्रथम, India First की भावना के साथ आगे बढ़ना है। पीएम मोदी ने कहा कि यह खुशी की बात है कि आज भारत के गांव हो या शहर, गरीब हो या मिडिल क्लास, किसान हो या श्रमिक, सभी की पहली पसंद भाजपा है। भाजपा को गुजरात के आदिवासी क्षेत्रों का भी अभूतपूर्व आशीर्वाद मिला है। इस बदलाव को पूरे देश में महसूस किया जा रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि दशकों तक जिन आदिवासियों की आकांक्षाओं को नजरअंदाज किया गया, वो अब देख रहे हैं कि भाजपा लगातार उनकी उम्मीदें पूरी करने में जुटी है। भाजपा के इन प्रयासों ने आदिवासी युवाओं के स्वाभिमान को ऊंचा किया है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि आज जब भी चुनाव होते हैं तो देश की माताएं-बहनें और बेटियां कमल के निशान का सिर्फ बटन ही नहीं दबातीं, बल्कि उनमें स्नेह और आशीष का भाव भी होता है। महिलाओं से संबंधित मुद्दे भाजपा के लिए चुनावी नहीं होते हैं, बल्कि हर योजना का प्राणतत्व होते हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश में एक ऐसी सरकार है, जो महिलाओं की समस्याओं, चुनौतियों, आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को समझते हुए काम कर रही है। पहले की सरकारों के 70 सालों के कार्य की तुलना में भाजपा सरकार के 7-8 साल के कार्य कहीं ज्यादा हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमें महिला सशक्तिकरण के लिए इतना कुछ करने का मौका मिल रहा है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Kamal Haasan Backs PM Modi's Call To Save Energy Amid US-Iran War: 'India Will Emerge Stronger'

Media Coverage

Kamal Haasan Backs PM Modi's Call To Save Energy Amid US-Iran War: 'India Will Emerge Stronger'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने चीन में हुए कोयला खदान हादसे में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया
May 23, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के शांक्सी प्रांत में एक खदान दुर्घटना के कारण हुई दुखद मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

भारतीय लोगों की तरफ से प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा कि शोक संतप्त परिवारों को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति मिले, साथ ही उन्होंने शेष सभी लापता लोगों के शीघ्र और सुरक्षित बाहर निकलने की भी कामना की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"चीन के शांक्सी प्रांत में एक खदान हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूँ। भारत के लोगों की तरफ से, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और चीन के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति मिले। सभी लापता लोगों की शीघ्र और सुरक्षित बरामदगी के लिए प्रार्थना करता हूं।"