जिस वक्त सभी लोग खुद को बचाने में व्यस्त हैं, उस समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुद को गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित कर दिया: प्रधानमंत्री मोदी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 के संकट के दौरान इतने लंबे समय तक और इतने बड़े स्तर पर जो देशव्यापी कल्याणकारी काम किये हैं, वह इतिहास में सबसे बड़ा ‘सेवा यज्ञ' है: पीएम मोदी
हमारे संगठन का मतलब है कि सबका संग, सबका साथ, सबको साथ लेकर चलना है, सबका सुख, सबकी समृद्धि है, हमारा संगठन समाज हित के लिए काम करने वाला है, समाज और देश के लिए खप जाने वाला है: प्रधानमंत्री

हमारे लिए हमारा संगठन चुनाव जीतने की सिर्फ मशीन नहीं है, हमारे लिए हमारे संगठन का मतलब है-सेवा। व्यक्ति के जीवन में, समाज के जीवन में, राष्ट्र के जीवन में बदलाव लाने के लिए हर दिन यज्ञ में आहुति देते रहना है। हमारे लिए हमारे संगठन का मतलब है- सबका संग, सबका साथ। हमारे लिए हमारे संगठन का मतलब है-सबका सुख, सबकी समृद्धि। हमारा संगठन समाज हित के लिए काम करने वाला है, संघर्ष करने वाला है, समाज और देश के लिए खप जाने वाला है। हमारे लिए हमेशा नेशन फर्स्ट रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये बातें भारतीय जनता पार्टी केसेवा ही संगठन अभियान समीक्षा कार्यक्रम के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने संबोधन में कहीं। उन्होंने कहा कि जनसंघ और बीजेपी के जन्म का उद्देश्य था कि हमारा  देश कैसे सुखी और समृद्ध बने। इसी मूल प्रेरणा के साथ हम लोग राजनीति में आए हैं। हम लोगों ने राजनीति में सत्ता को सेवा का माध्यम माना है। हमने कभी भी सत्ता को अपने लाभ का माध्यम नहीं बनाया। निःस्वार्थ सेवा ही हमारा संकल्प और संस्कार रहा है।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे समाज में दूसरों के लिए कुछ करने और सेवा भाव की बहुत बड़ी ताकत है। हमें समाज की इस ताकत को पूजने का कोई अवसर छोड़ना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने साथ- 7 'S'  यानि सेवाभाव, संतुलन, संयम, समन्वय, सकारात्मकता, सद्भावना और संवाद की शक्ति लेकर आगे बढ़ना चाहिए और इन दिनों कोरोना की लड़ाई में इसका भरपूर रूप से प्रभाव दिखाई दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “एक ऐसे समय में जब दुनिया में सब अपने आपको बचाने में लगे हों, आप सब ने अपनी चिंता छोड़कर खुद को गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित कर दिया है। ये सेवा का बहुत बड़ा उदाहरण है।“  उन्होंने कहा कि जिसकी हम सेवा करते हैं, उसका सुख ही हमारा संतोष है। इसी भावना से हमारे कार्यकर्ताओं ने इतने कठिन समय मेंसेवा ही संगठनका इतना बड़ा अभियान चलाया। 

श्री मोदी ने कहा कि भाजपा के सेवा कार्यक्रमों की इतनी बड़ी व्यापकता, इतनी बड़ी विविधता, इतने बड़े स्केल पर और इतने लंबे समय तक सेवा, शायद मानव इतिहास का सबसे बड़ा सेवा यज्ञ है। उन्होंने कहा कि कोरोना की लड़ाई में इस सेवा यज्ञ ने बहुत बड़ी ताकत दी है। एक राजनीतिक दल के रूप में आपने जो काम किया, उसके लिए आप बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में हमारा ये महायज्ञ रुकना नहीं जाहिए। महामारी के खिलाफ हमारी लड़ाई रुकनी नहीं चाहिए। कोरोना संकट में हमें खुद भी सावधानी रखनी है और दूसरों को भी जागरूक करते रहना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि देश में 52 दलित, 43 आदिवासी और 113  से ज्यादा पिछड़े वर्ग के सांसद भाजपा के हैं। विधानसभाओं में करीब-करीब 150 से ज्यादा आदिवासी विधायक बीजेपी के हैं। यानि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग से जुड़ी है और समाज का हर वर्ग हमसे जुड़ा है। उन्होंने कहा, “जिस पार्टी के इतने सांसद हों, हजारों विधायक हों, फिर भी वो पार्टी और उसका कार्यकर्ता सेवा को प्राथमिकता दे, सेवा को ही अपना जीवन मंत्र माने, भाजपा के कार्यकर्ता के नाते मुझे बहुत गर्व होता है कि हम सब ऐसे संगठन के सदस्य हैं।“ 

सेवा ही संगठनअभियान कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली, कर्नाटक, असम और उत्तर प्रदेश की पार्टी इकाइयों ने कोरोना संकट के समय जनहित में किए कार्यों के बारे में जानकारी दी।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
82 km in less than 1 hour: Delhi-Meerut Namo Bharat corridor set for full opening on Feb 22

Media Coverage

82 km in less than 1 hour: Delhi-Meerut Namo Bharat corridor set for full opening on Feb 22
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister shares Sanskrit Subhashitam highlighting India’s growing leadership in technology and innovation
February 23, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi said that the historic AI Summit held in Delhi witnessed widespread global appreciation for India’s capabilities. He noted that it reflects how the forward-looking mindset of India’s youth in the field of technology can greatly benefit humanity.

The Prime Minister shared a Sanskrit Subhashitam on the occasion-

“अविज्ञातस्य विज्ञानं विज्ञातस्य च निश्चयः। आरम्भः कर्मणां शश्वदारब्धस्यान्तदर्शनम्॥”

The Subhashitam conveys that Experimentation and research are essential to discovering unknown knowledge. Judgment and analysis of known facts are the beginning of research, and that knowledge is verified through experience and observation.

The Prime Minister wrote on X;

“दिल्ली में हुए ऐतिहासिक AI समिट में पूरी दुनिया ने भारत के सामर्थ्य की जमकर सराहना की है। इससे पता चलता है कि टेक्नोलॉजी को लेकर हमारे युवा साथियों की सोच पूरी मानवता के बहुत काम आने वाली है।

अविज्ञातस्य विज्ञानं विज्ञातस्य च निश्चयः।

आरम्भः कर्मणां शश्वदारब्धस्यान्तदर्शनम् ।।”