हमेशा ये मंत्र रहा है कि-‘व्यक्ति से बड़ा दल, दल से बड़ा देश’। ये परंपरा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर आज तक अनवरत चली आ रही है: प्रधानमंत्री मोदी
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान की शक्ति है कि हम वो स्वप्न पूरा कर पाए, आर्टिकल 370 हटाकर कश्मीर को संवैधानिक अधिकार दे पाए: प्रधानमंत्री मोदी
भाजपा का मतलब है- वंशवाद, परिवारवाद की राजनीति से मुक्ति, भाजपा का मतलब है- योग्यता को अवसर, भाजपा का मतलब है- पारदर्शिता, गुड गवर्नेंस, भाजपा यानि- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" : पीएम मोदी
अगर बीजेपी जीतती है तो उसे चुनाव जीतने वाली मशीन माना जाता है, लेकिन अगर दूसरे जीतते हैं तो इसका श्रेय उनकी मेहनत को जाता है: प्रधानमंत्री मोदी
आज गलत नरैटिव बनाए जाते हैं- कभी CAA को लेकर, कभी कृषि कानूनों को लेकर, कभी लेबर लॉ को लेकर, बीजेपी के प्रत्येक कार्यकर्ता को समझना होगा कि इसके पीछे सोची-समझी राजनीति है : प्रधानमंत्री मोदी

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “पार्टी की इस गौरवशाली यात्रा के आज 41 साल पूरे हो रहे हैं। ये 41 वर्ष, इस बात के साक्षी हैं कि सेवा और समर्पण के साथ कोई पार्टी कैसे काम करती है। ये 41 वर्ष, इस बात के साक्षी हैं कि सामान्य कार्यकर्ता का तप और त्याग, किसी भी दल को कहां पहुंचा सकता है। देश का शायद ही कोई राज्य होगा, कोई जिला होगा जहां पार्टी के लिए 2-2, 3-3 पीढ़ियां न खप गई हों। मैं इस अवसर पर जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक, राष्ट्रसेवा के इस यज्ञ में अपना योगदान देने वाले हर व्यक्ति को नमन करता हूं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए हमेशा यह मंत्र रहा है कि व्यक्ति से बड़ा दल, दल से बड़ा देश। यह परंपरा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर आज तक चली आ रही है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान की शक्ति है कि हम वो स्वप्न पूरा कर पाए, आर्टिकल 370 हटाकर कश्मीर को संवैधानिक अधिकार दे पाए। हम सभी ने देखा है कि कैसे अटल जी ने एक वोट से सरकार गिरना स्वीकार कर लिया था, लेकिन पार्टी के आदर्शों से समझौता नहीं किया था। आपातकाल में लोकतन्त्र की रक्षा के लिए हमारे कार्यकर्ताओं ने कैसे-कैसे कष्ट सहे, लोकतान्त्रिक नैतिकता के कैसे-कैसे उदाहरण दिए। उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर अभी तक यह तप, यह तपस्या हमारे कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “पिछले साल कोरोना ने पूरे देश के सामने एक अभूतपूर्व संकट खड़ा कर दिया था। तब आप सब अपना सुख-दुख भूलकर देशवासियों की सेवा में लगे रहे। आपने 'सेवा ही संगठन' का संकल्प लिया और उसके लिए आप डटे रहे, लगे रहे और लोगों की सेवा करते रहे। जो काम आप गांव-गांव में, शहरों में कर रहे थे, घर-घर पहुंच रहे थे, वैसा ही कुछ काम 'अंत्योदय' की प्रेरणा से भाजपा की सरकारें करती रहीं। 'गरीब कल्याण योजना' से लेकर 'वंदे भारत मिशन तक, हमारे सेवा भाव को देश ने महसूस किया है। यही नहीं, इसी संकटकाल में देश ने नए भारत का खाका खींचा और आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया। आज आत्मनिर्भर भारत अभियान गांव-गरीब का, किसान-मजदूर का, दलित-वंचित का, महिलाओं का, युवाओं का, हर किसी का स्वयं का एक प्रकार से अभियान बन गया है।”


श्री मोदी ने कहा कि आज भाजपा से गांव-गरीब का जुड़ाव इसलिए बढ़ रहा है, क्योंकि आज वह पहली बार अंत्योदय को साकार होते देख रहा है। आज 21वीं सदी में जिन युवाओं ने जन्म लिया है, वे भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं, भाजपा की नीतियों और प्रयासों के साथ हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जो लोग कहते हैं कि बीजेपी चुनाव जीतने की मशीन है, वो एक प्रकार से भारत के लोकतंत्र की जो परिपक्वता है, उसको समझ ही नहीं पाते। वो भारत के नागरिकों की सूझबूझ का आकलन ही नहीं कर पाते। वो भारत के नागरिकों की आशाओं-अपेक्षाओं और उनके सपनों को कभी भी समझ नहीं पाते। सच्चाई यह है कि बीजेपी चुनाव जीतने की मशीन नहीं, देश और देशवासियों का दिल जीतने वाला एक अविरल-अनवरत अभियान है। हम 5 साल तक ईमानदारी से जनता की सेवा करते हैं, सरकार में हों या न हों, हर परिस्थिति में जनता से जुड़े रहते हैं। जनता के लिए जीते रहते हैं। सच्चाई यह है कि हम कभी गर्व नहीं करते कि हमारा दल जीता। हम हमेशा इस बात का गर्व करते हैं कि देश के लोगों ने हमें जिताया।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश का सामान्य मानवी, लास्ट माइल डिलीवरी को साक्षात अनुभव कर रहा है। देश के हर गरीब के पास बैंक अकाउंट हो, देश के हर गरीब के पास पक्की छत हो, देश के हर गरीब को शौचालय की सुविधा मिले, हर रसोई में गैस कनेक्शन हो, हर घर में बिजली कनेक्शन हो, हर गरीब को इलाज की सुविधा हो, हर गांव में ऑप्टिकल फाइबर हो, ऐसी अनगिनत बातें जो समाज का आखिरी व्यक्ति हो या देश का आखिरी इलाका हो, इसके लिए भाजपा सरकारें, चाहे केंद्र में हो या राज्य में हो, सबने मिलकर दिन-रात मेहनत की है। उन्होंने कहा, “हमारी कार्यशैली है- हम किसी से कुछ भी छीनते नहीं हैं और दूसरे को हक मिले, इसके लिए जागरूक प्रयास करते हैं। हम हर व्यक्ति तक पहुंचते हैं, उसकी आवश्यकता पर पूरी संवेदनशीलता से काम करते हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह भाजपा ही है, जहां कार्यकर्ता अपना तन-मन-धन देकर पार्टी की सेवा करते हैं। उन्होंने कहा, “सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी के लिए अपना बलिदान दे चुके हैं। सैकड़ों कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया गया है। केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में हमारे कार्यकर्ताओं को धमकियां दी जाती हैं, उन पर हमले होते हैं, उनके परिवार पर हमले होते हैं। लेकिन देश के लिए जीना-मरना एक विचारधारा को लेकर के अड़े रहना, यही तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की विशेषता है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज देश में तरह-तरह की अफवाहें फैलाई जाती हैं, भ्रम फैलाए जाते हैं, झूठ फैलाया जाता है। काल्पनिक भय का मायाजाल खड़ा कर दिया जाता है। कभी कहा जाता है कि संविधान बदल दिया जाएगा। कभी कहा जाता है कि आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा। कभी कहा जाता है कि नागरिकता छीन ली जाएगी। कभी कहा जाता है कि किसानों की जमीन छीन ली जाएगी। ये सब कोरे झूठ होते हैं, लेकिन कुछ लोगों और संगठनों द्वारा इन्हें तेजी से फैलाया जाता है। हमें इस विषय में बहुत अधिक चौकन्ना रहने की जरूरत है। बीजेपी के हर कार्यकर्ता को सतर्क रहना है और झूठ फैलाने वाले ऐसे लोगों की सच्चाई से देश की जनता को सावधान करते रहना है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज जब देश आजादी के 75 साल पूरे करने जा रहा है, तो हमारी जिम्मेदारी और भी बड़ी हो जाती है। उन्होंने कहा, “हमें अमृत महोत्सव को भी देश के प्रत्येक नागरिक तक लेकर जाना है। आजादी का अमृत महोत्सव अगले 25 वर्षों के लिए देश के लक्ष्य तय करने का अवसर भी है। देश के इन लक्ष्यों को पूरा करने में बहुत बड़ी भूमिका भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं को भी निभानी है। इसलिए हमें भी अपने अगले 25 वर्षों के लक्ष्य निर्धारित करने हैं। इन लक्ष्यों को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी हमारे युवा कार्यकर्ताओं पर होगी।’’

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
iPhone exports hit record ₹2 trillion in final year of smartphone PLI

Media Coverage

iPhone exports hit record ₹2 trillion in final year of smartphone PLI
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से सफलता पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
April 30, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi today shared a Sanskrit Subhashitam highlighting that enthusiasm and positive energy inspire a person to remain consistently active in their actions.

The Prime Minister noted that this unwavering enthusiasm leads all those efforts to success which a person resolves to accomplish.

The Prime Minister posted on X:

"कर्मशील और ऊर्जावान देशवासी ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं, जिनके परिश्रम से विकास की नई राहें तय होती हैं। इनके प्रयासों से देश समृद्धि, आत्मनिर्भरता और उन्नति के शिखर को छूता है।

अनिर्वेदो हि सततं सर्वार्थेषु प्रवर्तकः।

करोति सफलं जन्तोः कर्म यच्च करोति सः॥"
Enthusiasm and positive energy inspire a person to remain consistently active in their actions. This unwavering enthusiasm leads all those efforts to success which a person resolves to accomplish.