बीजेपी के लिए हमेशा नेशन फर्स्ट: भाजपा कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी
भाजपा विकास, विश्वास, नए विचार और देश की विजय का पर्याय है : पीएम मोदी
बीजेपी ने वंशवादी राजनीति, जातिवाद, क्षेत्रवाद, संकीर्णता से मुक्त एक नई राजनीतिक संस्कृति का उदय किया है : पीएम मोदी

भाजपा के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस मौके पर सबसे पहले उन्होंने मां भारती की सेवा में समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इसके साथ ही पार्टी की स्थापना करने से लेकर उसे समृद्ध और सशक्त बनाने वाले महान विभूतियों को शीश झुकाकर प्रणाम किया।


अपने संबोधन में देशभर में हनुमान जयंती पर बजरंग बली के नाम का जयघोष की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, ‘हनुमान जी का जीवन, जीवन के प्रमुख प्रसंग, भारत की विकास यात्रा में भी प्रतिबिंबित होते हैं। हनुमान जी के पास असीम शक्ति है, लेकिन इस शक्ति का इस्तेमाल वो तभी कर पाते हैं, जब स्वयं पर से उनका संदेह समाप्त होता है। 2014 से पहले भारत की भी तो यही स्थिति थी। अथाह सामर्थ्य से भरपूर, लेकिन अनेक संदेहों से घिरा हुआ। आज, भारत, उस बजरंग बली की तरह है जिसे अपनी शक्तियों का आभास हो चुका है। आज भारत, समंदर जैसी विशाल चुनौतियों को पार करने, उनका मुकाबला करने में पहले से कहीं ज्यादा सक्षम है।‘

पीएम मोदी ने कहा कि हनुमान जी के कई गुणों से, भाजपा और भाजपा के कार्यकर्ता भी निरंतर प्रेरणा पाते हैं। हनुमान जी सब कुछ कर सकते हैं, सबके लिए करते हैं, लेकिन अपने लिए कुछ नहीं करते। यही बीजेपी की भी प्रेरणा है। उन्होंने कहा भाजपा हनुमान जी से एक और बात की प्रेरणा लेती है। जब हनुमान जी को राक्षसों का सामना करना पड़ा तो वो उतने ही कठोर भी हो गए थे। इसी तरह जब भ्रष्टाचार की बात आती है, परिवारवाद की बात आती है, कानून व्यवस्था की बात आती है, तो भाजपा उतनी ही कठोर हो जाती है।


भाजपा के लिए राष्ट्र को सदैव सर्वोपरि बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ इसकी आस्था का मूल मंत्र रहा है। जन भावना, जन आकांक्षा को ही हमने भाजपा की चेतना बनाया। हमने राष्ट्र प्रथम- Nation First के मंत्र को अपना आदर्श बनाया। भाजपा ने लोकतन्त्र की कोख से जन्म लिया, भाजपा लोकतन्त्र के अमृत से पोषित हुई और भाजपा देश के लोकतन्त्र को, देश के संविधान को मजबूत करते हुए दिन रात देश के लिए काम कर रही है।

भाजपा को विकास, विश्वास, नए विचार और देश की विजय का पर्याय बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ काम कर रही है। भाजपा की कार्यशैली सर्वसमावेशी है, सर्वस्पर्शी है, सर्वजन का हित करने वाली है। सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण को उसने हमेशा अपने हृदय में, अपनी कार्यशैली में सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।


प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय की चर्चा करते हुए कहा, ‘बीते वर्षों में बहुत सारे दल सामाजिक न्याय के नाम पर राजनीति का दिखावा करते रहे हैं। इन दलों के मुखिया अपने परिवार का भला कर लेते हैं, अपने समाज का नहीं। जबकि भाजपा, सामाजिक न्याय को जीती है, उसकी भावना का अक्षरश: पालन करती है। बिना भेदभाव, बिना तुष्टिकरण, बिना स्वार्थ, बिना वोटबैंक की राजनीति किए, भाजपा आज सामाजिक न्याय का भी पर्याय बन गई है।‘
प्रधानमंत्री ने देश में नए Political Culture की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा देश में एक नए Political Culture का भी नेतृत्व कर रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस और उसके जैसी पार्टियों का कल्चर, परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद का बंधक है। जबकि भाजपा का Political Culture, प्रत्येक देशवासी को साथ लेकर चलने का है। इसीलिए आज युवा हों या फिर देश की माताएं-बहनें-बेटियां, भाजपा के साथ सहज जुड़ाव महसूस करती हैं और ये सभी भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं।


पीएम मोदी ने 2014 में देश में हुए बदलाव की चर्चा करते हुए कहा, ‘2014 में जो हुआ, वो केवल सत्ता परिवर्तन नहीं था, बल्कि भारत के लोगों ने, भारत के पुनर्जागरण की नई यात्रा का शंखनाद कर दिया है। आठ सौ साल से ज्यादा की गुलामी से बाहर निकलकर, एक राष्ट्र अब अपना खोया हुआ गौरव पाने के लिए फिर उठ खड़ा हुआ है। अब देश पंच-प्राणों की शक्ति से आगे बढ़ रहा है।‘

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने जनता को गुलाम रखने की मानसिकता पर भी जोरदार हमला बोला, उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के वर्षों में, देश में ऐसा वर्ग खूब फला-फूला जो सत्ता को अपना जन्मजात हक समझता था। इन लोगों की बादशाही मानसिकता ने देश की जनता को हमेशा अपना गुलाम माना। नफरत से भरे हुए ये लोग झूठ पर झूठ बोले जा रहे लेकिन आज देश का गरीब, देश का सामान्य मानवी, देश का युवा, देश की माताएं-बहनें-बेटियां, दलित-पीड़ित-शोषित-वंचित-आदिवासी, हर कोई मोदी की ढाल बना हुआ है।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे कुछ राजनीतिक दलों की साजिशें भाजपा के खिलाफ चलती रहेंगी, लेकिन हम देशवासियों के सपनों को, आकांक्षाओं को दबते हुए, सिमटते हुए नहीं देख सकते। इसलिए हमारा जोर देश के विकास पर है, देशवासियों के विकास पर है। हमारे परिश्रम से जो परिणाम मिले हैं, इसकी गवाही आंकड़े दे रहे और लगातार बन रहे विकास के ये रिकॉर्ड, दिखाते हैं कि देश कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s GDP growth likely to stay strong at 7-7.2% in FY27 despite global risks: Report

Media Coverage

India’s GDP growth likely to stay strong at 7-7.2% in FY27 despite global risks: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 30 अगस्त 2026
August 30, 2026

Tiranga in Tashkent, Relief in Nepal: Soft Power Meets First Responder

Vocal for Local, Nari Shakti, Real Heroes: Mann Ki Baat’s Atmanirbhar Hour