आज महाराष्ट्र ने विकास, सुशासन और सच्चे सामाजिक न्याय की जीत देखी है: पीएम मोदी
महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा को कांग्रेस और उसके सहयोगियों की कुल सीटों से कहीं ज़्यादा सीटें दी हैं: पीएम मोदी
महाराष्ट्र ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह पिछले 50 सालों में किसी भी पार्टी या चुनाव-पूर्व गठबंधन की सबसे बड़ी जीत है: पीएम मोदी
‘एक हैं तो सेफ हैं’ देश का ‘महामंत्र’ बन गया है: पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी
महाराष्ट्र देश का छठा राज्य बन गया है जिसने लगातार तीसरी बार भाजपा को जनादेश दिया है: पीएम मोदी

महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों के साथ ही अन्य प्रदेशों के उपचुनावों के परिणाम के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय पर शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। महाराष्ट्र में ऐतिहासिक महाविजय के अवसर पर उन्होंने कहा कि आज विकासवाद की जीत हुई है। महाराष्ट्र में सुशासन और सच्चे सामाजिक न्याय की विजय हुई है और झूठ, छल तथा फरेब की बुरी तरह हार हुई है। आज महाराष्ट्र की जनता-जनार्दन ने विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत किया है। इसके साथ ही विभाजनकारी ताकतों, परिवारवादियों और नेगेटिव पॉलिटिक्स करने वालों को हराया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ एक परिवार है। देश की जनता उनकी प्राथमिकता कभी नहीं रही है। जिस पार्टी की प्राथमिकता जनता ना हो, वो लोकतंत्र के लिए बहुत ही नुकसानदायी होती है। आज देशवासियों को कांग्रेस की हकीकत समझना बहुत जरूरी है।

उपचुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा, हमें अनेक राज्यों में जनता-जनार्दन से आशीर्वाद मिला है। लोकसभा की भी हमारी एक सीट और बढ़ गई है। यूपी, उत्तराखंड और राजस्थान ने भाजपा को जमकर समर्थन दिया है। असम के लोगों ने भाजपा पर फिर एक बार भरोसा जताया है। मध्य प्रदेश में भी हमें सफलता मिली है। बिहार में भी एनडीए का समर्थन बढ़ा है, जो दिखाता है कि देश अब सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है। उन्होंने कहा कि मैं झारखंड की जनता को भी नमन करता हूं। झारखंड के तेज विकास के लिए हम अब और ज्यादा मेहनत से काम करेंगे।

महाराष्ट्र में महाजीत पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बीते 50 सालों में किसी भी पार्टी या प्री-पोल अलायंस की सबसे बड़ी जीत है। ये लगातार तीसरी बार है, जब भाजपा के नेतृत्व में किसी गठबंधन को महाराष्ट्र ने जिताया है। ये भाजपा के गवर्नेंस मॉडल पर मुहर है। अकेले भाजपा को ही कांग्रेस और उसके सभी सहयोगियों की कुल सीटों से कहीं अधिक सीटें जनता ने दी हैं। इससे पता चलता है कि जब सुशासन की बात आती है तो देश सिर्फ भाजपा-एनडीए पर ही भरोसा करता है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र इस देश के लिए एक तरह से बहुत महत्वपूर्ण ग्रोथ इंजन है। इसलिए यहां के लोगों ने जो जनादेश दिया है, वो विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि का बड़ा आधार बनेगा। हरियाणा के बाद महाराष्ट्र के चुनाव का भी सबसे बड़ा संदेश है- एकजुटता। एक हैं, तो सेफ हैं- ये आज देश का महामंत्र बन चुका है।

कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम पर प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि इन्होंने सोचा था कि संविधान और आरक्षण के नाम पर झूठ बोलकर SC/ST/OBC को छोटे-छोटे समूहों में बांट देंगे। इस साजिश को महाराष्ट्र ने नाकाम कर दिया है। मेरे आदिवासी, ओबीसी और दलित भाई-बहनों सहित समाज के हर वर्ग ने भाजपा-NDA को वोट दिया है। ये कांग्रेस और इंडी-गठबंधन के उस पूरे इकोसिस्टम की सोच पर करारा प्रहार है, जो समाज को बांटने का एजेंडा चला रहे हैं। अब अगले पांच साल महाराष्ट्र ‘विकास भी विरासत भी’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि देश का मतदाता अस्थिरता नहीं चाहता। देश का वोटर, नेशन फर्स्ट की भावना के साथ है। जो कुर्सी फर्स्ट का सपना देखते हैं, उन्हें देश का वोटर पसंद नहीं करता। इसलिए कांग्रेस के पाखंड को जनता ने खारिज कर दिया है।

आर्टिकल-370 का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज महाराष्ट्र के जनादेश का एक और संदेश है, पूरे देश में सिर्फ और सिर्फ बाबासाहेब अम्बेडकर का संविधान ही चलेगा। कांग्रेस और उसके साथियों ने जम्मू-कश्मीर में फिर से आर्टिकल-370 की दीवार बनाने का प्रयास किया। ये संविधान का अपमान है। जनता ने उनको साफ-साफ बता दिया कि ऐसा बिल्कुल नहीं चलेगा। अब दुनिया की कोई भी ताकत आर्टिकल-370 को वापस नहीं ला सकती।

महाराष्ट्र में अघाड़ी वालों के दोहरे चरित्र का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि इस चुनाव ने इनका दोमुंहा चेहरा भी देश के सामने खोलकर रख दिया है। मैंने अघाड़ी वालों को चुनौती दी थी कि वे कांग्रेस से बालासाहेब ठाकरे और वीर सावरकर की तारीफ में कुछ शब्द बुलवाकर दिखाएं। आज तक वे ऐसा नहीं कर पाए हैं। वीर सावरकर के तप-त्याग के लिए इनके मुंह से एक बार भी सत्य नहीं निकला। यही इनका दोमुंहापन है। इनका मकसद सिर्फ और सिर्फ वीर सावरकर को बदनाम करना है। जनता सब देख रही है। इसीलिए महाराष्ट्र में कांग्रेस और उसके गठबंधन ने हर 5 में से 4 सीट हारी हैं। अघाड़ी के हर घटक का स्ट्राइक रेट 20 परसेंट से नीचे है। ये दिखाता है कि कांग्रेस खुद भी डूबती है और दूसरों को भी डुबोती है।

कांग्रेस पर प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि सत्ता-भूख में इस पार्टी ने तुष्टिकरण का जो बीज बोया है वो संविधान निर्माताओं के साथ विश्वासघात है। इसका एक उदाहरण वक्फ बोर्ड भी है। 2014 में इन लोगों ने सरकार से जाते-जाते दिल्ली के आसपास की अनेक संपत्तियां वक्फ बोर्ड को सौंप दी थीं। संविधान में वक्फ कानून का कोई स्थान ही नहीं है। फिर भी कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए वक्फ बोर्ड जैसी व्यवस्था बना दी। ये इसलिए किया गया ताकि कांग्रेस के शाही परिवार का वोटबैंक बढ़ सके। कांग्रेस के शाही परिवार की सत्ता-भूख इतनी विकृत हो चुकी है कि उन्होंने सामाजिक न्याय की भावना को भी चूर-चूर कर दिया है।

देश में हो रहे निरंतर विकास का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि आज महाराष्ट्र के बड़े शहरों ने भी अपनी स्पष्ट राय रखी है। शहरी क्षेत्रों के गरीब हों या मिडिल क्लास हो, हर किसी ने भाजपा का समर्थन किया है। ऐसा करके उन्होंने हमारे महानगरों के विकास और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर चुनने का स्पष्ट संदेश दिया है। इसके साथ ही विकास में रोड़े अटकाने वाली राजनीति को नकार दिया है। आज बीजेपी सभी शहरों में ग्लोबल स्टैंडर्ड के इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए काम कर रही है। आज का शहरी भारत ईज ऑफ लिविंग चाहता है। इसके लिए देशवासियों का भरोसा बीजेपी-एनडीए पर है। उन्होंने कहा कि बीजेपी देश के युवाओं को नए-नए सेक्टर्स में अवसर देने का प्रयास कर रही है। हमारी नई पीढ़ी इनोवेशन और स्टार्टअप के लिए माहौल चाहती है। बीजेपी इसे ध्यान में रखकर नीतियां बना रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि मैंने लाल किले से कहा था कि एक लाख ऐसे युवाओं को राजनीति में लाना है, जिनके परिवार का राजनीति से कोई संबंध नहीं हो। आज NDA के अनेक ऐसे उम्मीदवारों को मतदाताओं ने समर्थन दिया है। यह बहुत शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि भाजपा-NDA का ध्येय सिर्फ चुनाव जीतने और सरकारें बनाने तक सीमित नहीं है। हम देश बनाने के लिए निकले हैं। हम भारत को विकसित बनाने के लिए निकले हैं। हमें देश के हर परिवार का जीवन आसान बनाना है। हमें सेवक बनकर देश के हर नागरिक की सेवा करनी है। हम सबको मिलकर विकसित भारत का सपना साकार करना है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Project Cheetah: How A Species Declared Extinct During Nehru Era Returned To India Under Modi Govt

Media Coverage

Project Cheetah: How A Species Declared Extinct During Nehru Era Returned To India Under Modi Govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister inaugurates Namo Hospital at Daman
June 05, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi today inaugurated the Namo Hospital at Daman. He stated that this is in line with the ongoing efforts towards providing quality health treatment to the people, noting that the hospital features modern facilities and will go a long way in addressing the healthcare needs of the Union Territory and surrounding areas.

The Prime Minister posted on X:

"In line with our efforts towards providing quality health treatment to the people, the Namo Hospital at Daman was inaugurated. It has modern facilities and will go a long way in addressing the healthcare needs of the Union Territory and surrounding areas."