बिहार में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र की जीत हुई है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
कल के नतीजों में देश की जनता ने फिर यह तय कर दिया है कि 21वी सदी में देश की राजनीति का मुख्य आधार- सिर्फ और सिर्फ विकास ही होगा: प्रधानमंत्री मोदी
आज भाजपा ही देश की एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है, जिसमें गरीब, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, अपना प्रतिनिधित्व देखते हैं, अपना भविष्य देखते हैं: पीएम मोदी
21वीं सदी का भारत, एक नए मिजाज का भारत है। न हमें आपदाएं रोक सकती हैं और न ही बड़ी-बड़ी चुनौतियां। मैं एक नए भारत के उदय को देख रहा हूं: प्रधानमंत्री

बिहार विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में हुए उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में आयोजित धन्यवाद समारोह को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जो चुनाव नतीजे आए हैं, उनका निहितार्थ बहुत गहरा है, उनके मायने बहुत बड़े हैं। लोकसभा चुनाव में जो नतीजे आए थे, ये उसका और व्यापक विस्तार है। भारतीय जनता पार्टी पूर्व में जीती, मणिपुर में जीती। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम में जीती, गुजरात में जीती। भाजपा को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में विजय प्राप्त हुई और भाजपा को दक्षिण में कर्नाटक-तेलंगाना में सफलता मिली। भाजपा ही एकमात्र ऐसी राष्ट्रीय स्तर की पार्टी है जिसका परचम लोगों ने पूरे देश में फहराया है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “बिहार में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र की जीत हुई है। बिहार में विकास के कार्यों की जीत हुई है। बिहार में सच जीता है, विश्वास जीता है। बिहार का युवा जीता है, माताएं-बहनें-बेटियां जीती हैं। बिहार का गरीब जीता है, किसान जीता है। यह बिहार की आकांक्षाओं की जीत है, बिहार के गौरव की जीत है। यह दिखाता है कि बिहार के जन-जन में NDA की परफॉर्मेंस और भविष्य की संभावनाओं के प्रति कितना विश्वास है।” उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर बिहार के जिस संकल्प के लिए बिहारवासियों ने अपार प्यार दिया है, उससे मैं अभिभूत हूं।

चुनाव में साइलेंट वोटरों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के पास साइलेंट वोटर्स का एक ऐसा वर्ग है, जो बार-बार वोट दे रहा है, निरंतर वोट दे रहा है। ये साइलेंट वोटर्स हैं, देश की महिलाएं, देश की नारीशक्ति। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी इलाकों तक, महिला वोटर ही भाजपा की साइलेंट वोटर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “ऐसा इसलिए है, क्योंकि ये भाजपा ही है, जिसके शासन में महिलाओं को सम्मान भी मिलता है और सुरक्षा भी। बैंक अकाउंट से लेकर बैंक लोन तक, गर्भावस्था के दौरान मुफ्त जांच से लेकर 6 महीने के अवकाश तक, रसोई को धुएं से मुक्त करना हो या फिर शौचालयों और एक रुपये में सैनिटरी पैड की सुविधा, हर घर बिजली पहुंचाना हो या फिर हर घर जल के लिए अभियान, यह बीजेपी ही है जो भारत की महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने के लिए विशेष प्रयास कर रही है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के नागरिक बार-बार अपना संदेश स्पष्ट कर रहे हैं। अब सेवा का मौका उसी को मिलेगा, जो देश के विकास के लक्ष्य के साथ ईमानदारी से काम करेगा। हर राजनीतिक दल से देश के लोगों की यही अपेक्षा है कि देश के लिए काम करो, देश के काम से मतलब रखो। चुनाव नतीजों ने साबित कर दिया है कि आप काम करेंगे, तो लोगों से आपको भरपूर आशीर्वाद भी मिलेगा।

श्री मोदी ने कहा कि हमारे यहां ये भी कई बार कहा जाता है कि बैंक खाते, गैस कनेक्शन, घर, स्वरोजगार के लिए सुविधाएं, अच्छी सड़कें, अच्छे रेलवे स्टेशन, बेहतर हवाई अड्डे, नदियों पर बनते आधुनिक पुल, इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसे मुद्दे कोई अहमियत नहीं रखते हैं। लेकिन जनता ऐसे लोगों से बार-बार यह कह रही है कि असली मुद्दे यही हैं। देश का विकास, राज्य का विकास आज सबसे बड़ी कसौटी है और आने वाले समय में भी यही चुनाव का आधार रहने वाला है।

पीएम मोदी ने कहा, “आज देश भारतीय जनता पार्टी पर जो स्नेह दिखा रहा है, एनडीए पर जो स्नेह दिखा रहा है, उसकी सबसे बड़ी वजह है कि भाजपा और एनडीए ने देश के विकास को अपना सर्वोपरि लक्ष्य बनाया हुआ है। हम हर वो काम करेंगे जो देश को आगे ले जाए। हम हर वो फैसला लेंगे जो देशहित में हो, देश के लोगों के हित में हो।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज भाजपा ही देश की एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है, जिसमें गरीब, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, अपना प्रतिनिधित्व देखते हैं, अपना भविष्य देखते हैं। आज भाजपा ही देश की एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है, जो समाज के हर वर्ग की आवश्यकताओं को समझती है, उनके लिए काम कर रही है। आज भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो राष्ट्रीय आकांक्षाओं के साथ ही हर क्षेत्र के गौरव को अपने साथ लेकर चलती है। इसलिए, आज देश के नौजवानों को सबसे ज्यादा भरोसा भाजपा पर है। दलितों-पीड़ितों-शोषितों की अगर कोई आवाज है, तो वो भाजपा है। देश के मध्यम वर्ग के सपनों को पूरा करने के लिए कोई दिन-रात प्रयास कर रहा है, तो वो भाजपा है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए, उनकी गरिमा-गौरव सुनिश्चित करने के लिए जिस पार्टी पर भरोसा किया जा रहा है, वो भाजपा है।”

पीएम मोदी ने कहा कि आर्थिक सुधार हों, कृषि सुधार हों या फिर देश की सुरक्षा, शिक्षा की बात हो, नई व्यवस्थाओं की बात हो या फिर किसानों-श्रमिकों का हित, देश आज सबसे ज्यादा भरोसा भाजपा पर कर रहा है। उन्होंने कहा, “भाजपा की सफलता के पीछे उसका गवर्नेंस मॉडल है। गवर्नेंस मॉडल से कैसे स्थितियां बदल जाती हैं, बड़ी से बड़ी आपदाओं का सामना करने में इससे मदद मिलती है, यह हमने कोरोना के इस काल में भी देखा है। जब कोरोना आया तो यह संकट कितना बड़ा है, इसका अंदाजा बड़े-बड़े एक्सपर्ट और वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए थे। दुनिया में ऐसा कोई नहीं है जिसे कोरोना ने प्रभावित न किया हो। लेकिन कोरोना के खिलाफ जैसी लड़ाई भारत ने लड़ी, वैसी संभवत: कहीं नहीं लड़ी गई। जनता कर्फ्यू से लेकर अभी तक जिस तरह इस महामारी का मुकाबला किया गया, इन चुनाव नतीजों ने उसे भी अपना समर्थन दिया है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत एक नए मिजाज का भारत है। जिसे न आपदाएं रोक सकती हैं और न ही बड़ी से बड़ी चुनौतियां। कोरोना काल में जब दुनिया के अनेक देश थम गए थे, हमारे देश ने नई नीतियां भी बनाईं, नए निर्णय भी लिए। इसी कोरोना काल में कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए गए। इसी कोरोना काल में ऐतिहासिक श्रम सुधार हुए, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया गया, स्पेस सेक्टर को सभी के लिए खोला गया, देश के सभी गांवों को ब्रॉडबैंड से जोड़ने का अभियान शुरू हुआ, गांव की जमीन और घर के लिए प्रॉपर्टी कार्ड देने वाली स्वामित्व योजना शुरू हुई और नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन शुरू हुआ।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोकतंत्र में डगर-डगर पर परिपक्वता के दर्शन होते हैं। भारत की युवा पीढ़ी, लोकतंत्र के प्रति सच्ची निष्ठा और श्रद्धा रखती है। मजबूत लोकतंत्र में ही उसे अवसर नजर आते हैं और अपने अधिकारों की रक्षा के प्रति वो ज्यादा आश्वस्त रहती है। लेकिन दुर्भाग्य से कश्मीर से कन्याकुमारी तक परिवारवादी पार्टियों का जाल लोकतंत्र के लिए खतरा बनता जा रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी का दायित्व और बढ़ जाता है। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं का आह्वान किया कि जिनके दिल में राष्ट्रहित सर्वोपरि है, जिनमें लोकतंत्र के लिए प्रतिबद्धता है, वो आगे आएं और बीजेपी के माध्यम से देश की सेवा में जुट जाएं।

अपने संबोधन के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भाजपा का विस्तार हो रहा है, इसकी वजह भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का तप और त्याग है। सफलता के इन क्षणों में यह याद रखना है कि हमारा दायित्व भारत के जन-जन के प्रति है। जीत का उन्माद नहीं, हार का अवसाद नहीं, यही हमारी परिपाटी रही है और यही हमारी पार्टी के विकास का मंत्र रहा है। देश का आशीर्वाद हमारे साथ है। इस आशीर्वाद को हमें अपना दायित्व पूरा करके निभाना है। राष्ट्रनिर्माण का, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का हमारा मिशन अनवरत जारी है। समाज में अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के जीवन को हम कैसे आगे बढ़ाएं, हमारे प्रयास इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए होने चाहिए।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Skyroot to launch first private orbital mission Vikram-1, PM Modi calls it 'historic frontier' for India's space journey

Media Coverage

Skyroot to launch first private orbital mission Vikram-1, PM Modi calls it 'historic frontier' for India's space journey
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister extends best wishes to Skyroot Aerospace
July 18, 2026
Prime Minister invites citizens to witness launch of Orbital Launch Vehicle, Vikram-1

Prime Minister Shri Narendra Modi, today, extended his best wishes to Skyroot Aerospace ahead of the maiden orbital launch of Vikram-1, India's first privately developed launch vehicle, describing it as a historic milestone in the nation's space journey. Shri Modi said that the launch of Vikram-1 marks the opening of a new frontier for India's space ambitions and reflects the country's growing capabilities in innovation, technology and entrepreneurship.

The Prime Minister also urged citizens, particularly the youth, to witness this landmark mission.

The Prime Minister posted on X:

A historic new frontier for India’s space journey!

At 11:30 AM today, Skyroot Aerospace will undertake the maiden orbital launch of Vikram-1, India’s first privately developed launch vehicle.

This four-stage rocket is designed to provide rapid and on-demand launch services. This mission highlights the talent, determination and entrepreneurial spirit of our youth. It also shows how our space-sector reforms are unlocking new opportunities for innovation and enterprise.

My best wishes to the entire Skyroot Aerospace team for a successful launch. May Vikram-1 soar high, create history and inspire a generation of innovators.

I urge all Indians, especially my young friends, to follow this historic mission and join in wishing Team Skyroot success using #IndiaWithVikram1.

@SkyrootA