भारत माता के मस्तक पर तिलक 'मेवाड़ की माटी' के स्वाभिमान को कांग्रेस ने चोट पहुंचाने का काम किया: पीएम मोदी
कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की नीति ने राजस्थान की संस्कृति, विरासत और गौरव को खतरे में डाला: पीएम मोदी
जनता के मुद्दों से बेपरवाह सत्ता पर काबिज होने की कांग्रेसियों की आपसी लड़ाई से राजस्थान के पांच साल बर्बाद गए: पीएम मोदी
राजस्थान को लूटकर अपनी तिजोरी भरना ही कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को उदयपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मेवाड़ की माटी को नमन किया और कहा कि राजस्थान की विरासत, संस्कृति और इतिहास की गाथा बगैर मेवाड़ के पूरी नहीं हो सकती। यह भारत माता के भाल का  तिलक है। लेकिन दुर्भाग्य है कि इस धरती को जब-जब कांग्रेस की नजर लगी है, तब-तब इसके स्वाभिमान पर चोट पहुंची है। कांग्रेस की सरकार में राज्य के लोगों के साथ मानवता को शर्मसार करने वाली वारदातें लगातार हो रही हैं। उदयपुर में कन्हैयालाल जी के साथ आतंकी घटना कांग्रेस सरकार पर बहुत बड़ा दाग है। ऐसी जघन्य वारदात इसलिए हुई, क्योंकि यहां आतंकियों के साथ सहानुभूति रखने वाली कांग्रेस सरकार है। पीएम ने कहा कि आतंकियों की हमदर्द कांग्रेस सरकार राजस्थान को तबाह करके मानेगी। कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की नीति ने यहां की संस्कृति, विरासत और गौरव को खतरे में डाल दिया है। यही वजह है कि राजस्थान में कभी रामनवमी की शोभायात्रा पर तो कभी कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लग जाता है, जबकि  PFI जैसे आतंकी संगठन बेखौफ होकर रैलियां निकालते हैं।

राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि आज यहां न दलित-पिछड़े और गरीब और न ही हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। कांग्रेस सरकार की नाकामियों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में राजस्थान को नंबर वन बना दिया है। इससे भी शर्मनाक यह है कि कानून-व्यवस्था के सवाल पर कांग्रेस के मंत्री मजाक उड़ाते हैं और कहते हैं कि यह मर्दों का प्रदेश है। कांग्रेस की यही असली सोच है। इसलिए कांग्रेस के राज में बहन-बेटियों की इतनी बुरी गत बन गई है। राजस्थान में कानून की स्थिति ये हो गई है कि अब बहन-बेटियां अपने काम से खेत-खलिहान पर जाने से भी डरने लगी हैं। इन पर अत्याचार तभी रुकेगा जब यहां से कांग्रेस की विदाई होगी।

राजस्थान में कुर्सी की लड़ाई पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पांच साल तक कांग्रेस सरकार इसी में उलझी रही कि कुर्सी पर कौन बैठेगा। कुर्सी की इस लड़ाई में कांग्रेस ने जनता के मुद्दों की कभी परवाह नहीं की। कांग्रेस ने राजस्थान के गरीबों, दलितों, वंचितों के लिए कुछ नहीं किया। और अब चुनाव से पहले झूठे वादों का झुनझुना लेकर आई है। लेकिन राजस्थान के लोग उनके वादों की सच्चाई जानते हैं। जिन राज्यों में कांग्रेस चुनाव जीती हैं, वहां कैसे उनके हर वादे झूठे साबित हो रहे हैं। कांग्रेस की हर योजना एक धोखा है। कांग्रेस ने मिडिल क्लास को राहत देने का वादा किया था, लेकिन पेट्रोल-डीजल पर रिकॉर्ड टैक्स वसूली कर रही है। इसने गरीबों को राशन देने का वादा किया, लेकिन यहां की सरकार बच्चों का राशन तक खा गई है। यहां पर बिजली बिल में सब्सिडी देने का वादा किया था, लेकिन अब लोगों से बकाए बिल के नाम पर 10 गुना ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। कांग्रेस की नीतियों की वजह से यहां बिजली की इतनी किल्लत हो गई है कि उद्योग तबाह हो रहे हैं।
 
कांग्रेस के भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस पार्टी का एक ही एजेंडा है- राजस्थान को लूटो...अपनी तिजोरी भरो। भ्रष्टाचार कांग्रेस के लिए हवा-पानी की तरह है, उसके बगैर कांग्रेस का काम नहीं चल सकता। राजस्थान में कांग्रेस के नेता खुद कह रहे हैं कि यहां ऐसी लूट मची है, जो देश में कहीं नहीं है। यहां के भ्रष्ट अधिकारियों के लॉकर से भारी मात्रा में सोना बरामद हो रहा है। यहां भाजपा सरकार आने के बाद हर भ्रष्टाचारी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिर्फ छोटी-बड़ी मछली ही नहीं, जनता को लूटने वाले बड़े मगरमच्छ भी छोड़े नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां एक लाल डायरी में कांग्रेस के काले कारनामे छिपे हुए हैं। भाजपा की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के भ्रष्टाचार को बेनकाब करने वाली हर लाल डायरी बाहर आएगी।

राजस्थान के युवाओं के साथ हुए विश्वासघात का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि राज्य में दर्जन भर से ज्यादा परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। लेकिन कांग्रेस की सरकार को युवाओं की बिल्कुल चिंता नहीं है। भ्रष्टाचार की आदी हो चुकी कांग्रेस अपनी तिजोरी भरने के लिए पेपर लीक माफिया को बढ़ावा दे रही है। ये मोदी की गारंटी है कि भाजपा की सरकार आने के बाद छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले पेपर माफिया पर कड़ी कार्रवाई करेगी। भाजपा, राजस्थान में पारदर्शी तरीके से परीक्षा लेने और युवाओं को अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मेवाड़ के जनजातीय समाज का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मानगढ़ धाम के सैंकड़ो गुमनाम वीरो के साथ इस मेवाड़ी मिटटी की महक अब दिल्ली में बन रही अमृत वाटिका में भी रच-बस गयी है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर हर साल 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय बीजेपी ने ही किया है। पिछले 9 वर्षों में 1 करोड़ 30 लाख आदिवासी घरों में नल से जल, डेढ़ करोड़ घरों में शौचालय और करीब एक करोड़ आदिवासी भाई-बहनों को आयुष्मान कार्ड दिया है। एक समय था जब सिर्फ 8 से 10 वन उपज पर ही MSP मिला करता था। भाजपा सरकार में अब करीब-करीब 90 वन-उपज पर MSP मिल रहा है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान का चौतरफा विकास भाजपा का संकल्प है, लेकिन राजस्थान को डबल इंजन की सरकार ना होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। केंद्र सरकार यहां विकास के लिए जो पैसे भेजती है, वो राजस्थान में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं। राजस्थान की हमारी माताओं-बहनों को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। पूरे देश की तरह राजस्थान में भी जल जीवन मिशन चलाया जा रहा है। लेकिन यहां की कांग्रेस सरकार ने इस योजना में भी लूटने का रास्ता खोज लिया। केंद्र की भाजपा सरकार की प्राथमिकता गरीब, वंचित और किसान हैं। उन्हें सशक्त बनाने के लिए राजस्थान के करीब 80 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि से मदद मिल रही है। अब तक 17 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर हो चुके हैं।
 
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि अगले साल लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में तीसरी बार हमारी सरकार बनने जा रही है। इस तीसरे टर्म में भारत का दुनिया की टॉप तीन अर्थव्यवस्थाओं में आना तय है। भारत के इस तेज विकास का लाभ राजस्थान को भी मिले, इसके लिए यहां भी भाजपा की सरकार बनना बहुत जरूरी है। डबल इंजन सरकार ही राजस्थान में डबल तेजी से विकास करके दिखाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 5 साल के कुशासन से छुटकारा पाने का अवसर अब राजस्थान के सामने है। इस राज्य को भाजपा की ही सरकार चाहिए, जो राजस्थान की पगड़ी का मान रखे। राजस्थान की पगड़ी का अपमान करने वाली कांग्रेस को अब हमें हटाकर ही दम लेना है। आप सबकी एकजुटता ने हमेशा इतिहास की धारा बदली है। एक बार फिर आपको परिवर्तन के लिए एकजुट होना है। याद रखिए, 25 नवम्बर को परिवर्तन के संकल्प के साथ वोट देने जाना है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Marvell to invest $250 million, double India workforce in 3 years

Media Coverage

Marvell to invest $250 million, double India workforce in 3 years
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister congratulates Dilip Mahadu Gavit on winning Gold in Men’s 100m T47 at Commonwealth Games 2026
July 30, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, has congratulated Dilip Mahadu Gavit on winning the Gold medal in the Men’s 100m T47 event at the Commonwealth Games 2026.

The Prime Minister noted that Dilip Mahadu Gavit set a new Commonwealth Games record and achieved his season best with a remarkable timing.

Shri Modi said that his speed, determination and dedication have made the nation proud and wished him the very best for his future endeavours.

In a post, Shri Modi said;

“A phenomenal performance by Dilip Mahadu Gavit!

Congratulations to him on winning the Gold Medal in the Men’s 100m T47 event with a remarkable timing, setting a new Games Record and achieving his Season Best. His speed, determination and dedication have made our nation proud. Best wishes for his future endeavours!

#CWG2026”