सीमा से सटे राज्य होने के कारण हिमाचल के लोग एक मजबूत और ताकतवर सरकार का मतलब बखूबी जानते हैं: सिरमौर में पीएम मोदी
एक तरफ मोदी की गारंटी है और दूसरी तरफ कांग्रेस का बर्बादी का मॉडल है: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी
हिमाचल प्रदेश राम मंदिर के निर्माण की संकल्प भूमि है: मंडी में पीएम मोदी
कांग्रेस देश के विकास में रिवर्स गियर लगाना चाहती है: मंडी, हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी
हिमाचल को कांग्रेस के शिकंजे से निकालने के लिए मुझे आपका साथ चाहिए: मंडी में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में दो जनसभाओं को संबोधित किया। उनकी पहली जनसभा सिरमौर और दूसरी जनसभा मंडी में हुई। सिरमौर की जनसभा में उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोगों का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें हिमाचली बनाकर रखता है। पीएम ने कहा, ‘समय बदला है लेकिन मोदी नहीं बदला है...मोदी का हिमाचल से वही रिश्ता है’। 

पीएम मोदी ने कहा कि वे तीसरी बार भाजपा सरकार के लिए आशीर्वाद मांगने आए हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे आशीर्वाद चाहिए...ताकतवर भारत बनाने के लिए...मुझे आशीर्वाद चाहिए...विकसित भारत बनाने के लिए...मुझे आशीर्वाद चाहिए...विकसित हिमाचल के लिए’। पीएम ने कहा कि पांच चरणों के चुनाव में BJP-NDA की सरकार बननी पक्की हो चुकी है। अब हिमाचल 4-0 से हैट्रिक लगाएगा, तो सोने पर सुहागा हो जाएगा।  

प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों ने उन्हें अपना हौसला बुलंद रखना सिखाया है। हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों ने उन्हें अपना सिर गर्व से ऊंचा रखना सिखाया है। उन्होंने कहा कि वे मां भारती का अपमान नहीं सह सकते। लेकिन कांग्रेस, मां भारती के अपमान से भी बाज नहीं आती। 

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के सीमावर्ती इलाकों को अपने हाल पर छोड़ दिया था। चाहे बॉर्डर से सटे राज्यों में सड़क बनाने की बात हो या फिर इंफ्रास्ट्रक्चर की बात। कांग्रेस की डरपोक सरकार के हाथ-पैर फूल जाते थे। लेकिन भाजपा-एनडीए की सरकार ने इस सोच को बदला है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 4 दशक तक फौजी परिवारों को वन रैंक वन पेंशन के लिए तरसाया और हमारी सेना का अपमान किया। लेकिन उनकी सरकार ने इस गारंटी को भी पूरा कर दिखाया है। उन्होंने कहा, ‘एक तरफ मोदी की गारंटी है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस की बर्बादी का मॉडल’।

हिमाचल के लोगों के साथ कांग्रेस की धोखेबाजी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नौकरियां से लेकर लोगों की आर्थिक मदद तक, कांग्रेस ने हर मामले में यहां के लोगों से झूठ बोला है। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली के जिस शाही परिवार ने हिमाचल को ये धोखा दिया...उसने मुड़कर फिर यहां अपनी शक्ल नहीं दिखाई है’।

मंडी को छोटी काशी बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने से एक ही आवाज  रही है- फिर एक बार, मोदी सरकार! उन्होंने कहा कि हिमाचल, राम मंदिर के निर्माण की संकल्प भूमि है। 500 साल के इंतजार के बाद हिमाचल में लिया गया ये ऐतिहासिक संकल्प सिद्ध हो चुका है। इससे सारा देश खुश है, लेकिन कांग्रेस इससे खुश नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘अगर आपके एक वोट ने मोदी की ताकत नहीं बढ़ाई होती...तो कांग्रेस कभी राम मंदिर नहीं बनने देती’।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस को ऐसा भारत पसंद है जहां गरीबी हो, संकट हो, नागरिक समस्याओं से घिरे हों...इसलिए वो देश में पुराने हालात वापस लाना चाहती है। कांग्रेस देश के विकास में रिवर्स गीयर लगाना चाहती है। लेकिन हिमाचल ऐसी कांग्रेस को मंजूर नहीं करेगा। 

कांग्रेस को घोर सांप्रदायिक, जातिवादी और घोर परिवारवादी बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि  है। इस देश को वो नहीं बना सकते...जो सिर्फ बाप-दादा की विरासत पर ही जीते हैं। इस देश को वो बनाएंगे हैं जो मिट्टी से उठकर पहाड़ जितनी ऊंचाइयां छूते हैं।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने मंडी के साथ ही हिमाचल की हर बेटी का अपमान किया है। उन्होंने कहा, ‘हिमाचल के मेरे परिवारजनों, मेरी बात लिख लीजिए, आप अपनी बेटियों को खूब पढ़ाइए। उनको खुला सुरक्षित माहौल देने और नई बुलंदियां देने की गारंटी मोदी की है’। प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी हिमाचल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं कांग्रेस इसे बर्बादी के रास्ते पर ले जा रही है। इसलिए इसे रोकना जरूरी है।

सिरमौर का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

मंडी का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
The entrepreneurs building a self-reliant India

Media Coverage

The entrepreneurs building a self-reliant India
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संस्कृत सुभाषितम साझा करते हुए आदर्श और श्रेष्ठ व्यक्ति के गुणों पर प्रकाश डाला
July 22, 2026

Prime Minister Shri Narendra Modi shared a Sanskrit Subhashitam today, highlighting the qualities of an ideal and truly excellent individual in fulfilling personal, social, and national duties.

The Prime Minister wrote on X;


"परकार्येषु युक्तात्मा स्वकार्ये क्षिप्रसाधनम्।

सुहृत्कार्येषु निर्वृत्ती राजकार्येषु विक्रमः ।। "

The person who devotes themselves wholeheartedly to the tasks of others, completes their own personal duties with speed and efficiency, carries out tasks for friends selflessly, and demonstrates their full valor and courage in fulfilling national duties, only such a person is truly excellent.