सरकार ने भारत के प्रति आडवाणी जी के अमूल्य योगदान और सेवा के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
पिछली सरकारों ने बेहतर बजट पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करके जनता का पैसा बर्बाद किया।
हमारी सरकार वास्तव में जनजातियों की भलाई को प्राथमिकता देती है, न कि उन्हें पिछली सरकारों की तरह केवल वोट-बैंक मानती है।
ओडिशा राज्य को अंतरराष्ट्रीय प्रशंसा दिलाने के लिए, कोणार्क चक्र को नई दिल्ली में G20 समिट के दौरान एक प्रतीक के रूप में चुना गया था।
साधु मेहर जी ओडिशा राज्य की संपूर्ण क्षमता के दूत थे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओडिशा के संबलपुर में शनिवार को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले जिनके पास एक छोटे से बैंक लोन तक के लिए गारंटी देने के नाम पर कुछ नहीं था, आज उनके पास मोदी की गारंटी है। पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर पेयजल और सेल्फ हेल्प ग्रुप तक, गरीबों और वंचितों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम करने में जुटी है। इस दौरान हमने उन गांवों में भी बिजली पहुंचाई, जो देश की आजादी के बाद भी अंधेरे में थे। उन्होंने कहा कि हम LED बल्ब की नई क्रांति देश में लाए, ताकि गरीबों का बिजली बिल कम हो। अब हमारा प्रयास बिजली का बिल जीरो करने का है। इसलिए इस बजट में 1 करोड़ परिवारों के लिए रूफटॉप सोलर पावर स्कीम की घोषणा की गई है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठतम नेता की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह खुशखबरी सबको मिल चुकी है कि आज हम सबके नेता लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न देने की घोषणा हुई है। यह हमारी उस विचारधारा और परंपरा का सम्मान भी है, जिसके लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ ही सर्वोच्च है। ये सम्मान 2 सांसदों वाली पार्टी से चलकर देश और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक, हर कार्यकर्ता के संघर्षों का सम्मान है। आज उसी तपस्या का परिणाम हम सब देख रहे हैं।

दो दिन पहले आए अंतरिम बजट की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस नीति पर चलते हुए देश के 25 करोड़ लोग, गरीबी से बाहर निकले हैं, ये बजट उसी नीति को और मजबूत करता है। इसमें गरीबों को सशक्त करने के साथ ही हमारे युवा, नारीशक्ति, किसान, मछलीपालक समेत सबके विकास की गारंटी है। मोदी की गारंटी है कि देश के हर गरीब परिवार के पास अपना पक्का घर हो। बीते एक दशक में 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर मिल चुके हैं। इसमें से 25 लाख परिवार ओडिशा के ही हैं। उन्होंने कहा कि मेरा कोई गरीब भाई-बहन झुग्गी-झोपड़ी में ना रहे, इसलिए इस बजट में गरीबों के लिए 2 करोड़ नए घर बनाने की घोषणा की गई है।

भाजपा सरकार की प्राथमिकता बताते हुए पीएम ने कहा कि किसान हों, पशुपालक हों या मछुआरे हों। इन सबकी आय बढ़े और इनका जीवन आसान हो, इसके लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि से पहली बार देश के करोड़ों किसानों को सीधा लाभ पहुंचा है। इसमें से ओडिशा के भी 40 लाख किसान शामिल हैं। भाजपा सरकार ने पहली बार लागत का डेढ़ गुणा MSP भी सुनिश्चित किया। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले के 10 सालों में ओडिशा के धान किसानों से 36 हजार करोड़ रुपये की ही खरीद हुई थी। जबकि भाजपा सरकार के 10 साल में यहां के धान किसानों को MSP के रूप में 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये मिले हैं। नैनो यूरिया के बाद अब केंद्र सरकार नैनो DAP भी किसानों को उपलब्ध कराने जा रही है।

देश के करोड़ों पशुपालकों और मछुआरों की चर्चा करते हुए पीएम ने कहा कि पशुपालकों के लिए हमारी सरकार बहुत बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। बजट में मछुआरों के लिए भी बड़ी घोषणा हुई है। मत्स्य संपदा योजना के तहत मिलने वाली मदद अब और बढ़ाई जाएगी। इसका बहुत बड़ा लाभ ओडिशा के मछुआरे साथियों को भी होगा। उन्होंने कहा कि मछलीपालकों के हित में जितना काम भाजपा की सरकार ने किया है, उतना पहले किसी सरकार ने नहीं किया। भाजपा सरकार ने ही मछलीपालकों के लिए अलग मंत्रालय बनाया और उनको किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा दी। हमने मछलीपालकों की बीमा राशि को एक लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया। सरकार के इन प्रयासों से देश में मछली उत्पादन भी रिकॉर्ड तेजी से बढ़ रहा है।

देश की नारीशक्ति के बारे में बोलते हुए पीएम ने कहा कि बीते 10 वर्षों में महिलाओं की सुविधा के लिए जो अभूतपूर्व काम हुए हैं, उनको इस बजट में और विस्तार दिया गया है। अब आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स को भी आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। भाजपा सरकार ने ओडिशा के 60 लाख से ज्यादा परिवारों तक पाइप से पानी पहुंचाया है। यहां की करीब 55 लाख बहनों को उज्ज्वला के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया है। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में करीब 1 करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। अब 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। इससे ओडिशा में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हजारों बहनों को भी लाभ होने वाला है।


प्रधानमंत्री ने युवाओं के सुखद भविष्य की बात करते हुए कहा कि आज भारत का युवा आत्मविश्वास से भरा है, क्योंकि उसके पीछे ईमानदार और मजबूत भाजपा सरकार खड़ी है। 2014 से पहले के 10 वर्षों में केंद्र में जो सरकार थी, वो बजट में जितनी घोषणाएं करती थी, उनसे कई गुणा बड़े घोटाले करती थी। इसलिए तब भारत का युवा निराशा में डूबा हुआ था। लेकिन आज स्थितियां बदल गई हैं। आज किसी को बैंकों से लोन लेना हो, तो उसके पास मोदी की गारंटी है।


पीएम ने आदिवासी कल्याण के लिए सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले सालों-साल तक सरकारें चलाने वालों ने आदिवासियों को सिर्फ वोट-बैंक बनाकर रखा। लेकिन आज हमारी सरकार आदिवासी कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रनिर्माण में आदिवासियों के योगदान को आगे ला रही है। जनजातीय कल्याण के लिए बजट को हमने कई गुणा बढ़ाया है। आदिवासी जनजातियों में भी जो सबसे पिछड़ी जनजातियां हैं, उनके लिए पहली बार हजारों करोड़ रुपये की पीएम जनमन योजना बनाई है। इसका सबसे अधिक फायदा ओडिशा के करीब 1700 कबीलों के लाखों साथियों को होने वाला है। उन्होंने कहा कि आपको यह भी याद रखना है, ये कांग्रेस और उसके सहयोगी दल ही हैं, जिन्होंने ओडिशा की सम्मानित बेटी, आदिवासी समाज की प्रतिनिधि द्रौपदी मुर्मू जी के खिलाफ पूरी ताकत लगा दी थी।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में ओडिशा के गौरव की बात करते हुए कहा कि जिस राज्य में भगवान जगन्नाथ और कोणार्क में सूर्यदेव विराजते हों, ऐसे समृद्ध स्थल को कुछ राजनीतिक दलों ने विकास से वंचित रखने का पाप किया है। 2014 से पहले कांग्रेस ने ओडिशा की पहचान को खराब करने के निरंतर प्रयास किए। अब इसका गौरव बढ़ाने में हमारी सरकार हर तरह से जुटी हुई है। इसी सोच के तहत ओडिशा में G-20 की बड़ी बैठकें हुईं, जिनमें दुनियाभर से लोग आए। भारत की सांस्कृतिक विरासत से दुनिया के ताकतवर देशों के नेताओं को परिचित कराने के लिए हमने कोणार्क चक्र को चुना। उन्होंने कहा कि यहां पर्यटन के लिए भी अभूतपूर्व संभावनाएं हैं। हीराकुंड बांध में भी पर्यटन की जितनी संभावनाएं हैं, उनका उपयोग नहीं हो पाया है। भाजपा सरकार बनते ही, इस क्षेत्र में टूरिज्म के नए आयाम जोड़े जाएंगे।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
First multilingual Indian speech recognition model trained on 65 languages and dialects released

Media Coverage

First multilingual Indian speech recognition model trained on 65 languages and dialects released
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister greets everyone on the occasion of Independence Day
August 15, 2026
PM remembers the courage, sacrifice, and unwavering commitment of the countless freedom fighters

Prime Minister Shri Narendra Modi today extended his warm greetings to the nation on the occasion of Independence Day. He noted that this national festival serves as a poignant reminder of the incredible courage, tireless struggle, and unparalleled dedication of our brave freedom fighters to the motherland, which ensured the end of colonial rule.

​The Prime Minister observed that their dreams continue to inspire us, urging citizens to adopt their ideals as we collectively work to realize the resolution of a Viksit Bharat.

​Shri Modi highlighted that, powered by 140 crore Indians, our nation is scaling new heights of progress across different sectors. He expressed his hope that this developmental journey will keep progressing at an even greater pace in the times to come.

​In a post on X, the Prime Minister wrote:

​"Warm greetings on the occasion of Independence Day.

​We remember with gratitude the countless freedom fighters whose courage, sacrifice and unwavering commitment ensured the end of colonial rule. Their dreams continue to inspire us as we work together to build a Viksit Bharat.

​Powered by 140 crore Indians, our nation is scaling new heights of progress across different sectors. May this journey keep progressing at an even greater pace in the times to come.

​सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकामनाएं।

​यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण का स्मरण कराता है।

​आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें।"