बीजेडी सरकार में भगवान जगन्नाथ जी का मंदिर भी सुरक्षित नहीं बचा: ढेंकानाल, ओडिशा में पीएम मोदी
आज पूरा ओडिशा आत्ममंथन कर रहा है कि बीजेडी सरकार के 25 वर्षों में उसे आखिर क्या मिला: ढेंकानाल, ओडिशा में पीएम मोदी
बीजेडी के भ्रष्टाचार के सबसे बड़े भुक्तभोगी, पलायन के लिए विवश ओडिशा के नौजवान हैं: कटक, ओडिशा में पीएम मोदी
ओडिशा के साथ चल रही लूट को आपका एक वोट बंद करेगा: कटक, ओडिशा में पीएम मोदी
ओडिशा को अब बीजेडी की स्लो रफ्तार सरकार पीछे छोड़कर, डबल इंजन वाली भाजपा सरकार चुननी है: कटक, ओडिशा में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को ओडिशा के ढेंकनाल और कटक में दो रैलियों को संबोधित किया। ढेंकनाल में बीजेडी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ओडिशा जैसे राज्य में जहां जल-जंगल और जमीन है, खनिज संपदा है, वहां सबसे ज्यादा बेहाली है। वहां से सबसे ज्यादा पलायन होता है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ‘आखिर इतने समृद्ध ओडिशा की जनता इतनी गरीब क्यों है’?

पीएम मोदी ने कहा कि राज्य के लोगों ने BJD सरकार पर 25 साल भरोसा किया है, लेकिन इसके बदले उन्हें कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यहां के किसान, नौजवान सभी परेशान हैं। पीएम ने कहा, ‘इसकी वजह है...क्योंकि BJD सरकार भ्रष्टाचारियों से घिरी हुई है। BJD के छोटे-छोटे नेता भी करोड़ों के मालिक बन गए हैं’।

पीएम ने कहा कि ओडिशा के लोगों को यहां मौजूद खनिज संपदा का लाभ नहीं मिला। केंद्र सरकार ने नई खनन नीति बनाई, ताकि इससे ओडिशा जैसे राज्यों को लाभ मिल सके, लेकिन इसमें भी BJD के लोगों ने भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार फैलाया। उन्होंने कहा BJD के राज में न तो ओडिशा की संपदा सुरक्षित है...और न ही यहां कि सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि BJD सरकार में जगन्नाथ जी का मंदिर भी सुरक्षित नहीं बचा है। पिछले 6 साल से यहां के श्री रत्न भंडार की चाबी का अता-पता नहीं है। इसके पीछे का बहुत बड़ा राज BJD सरकार और मुख्यमंत्री के करीबी लोग छिपा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘पूरा ओडिशा जानना चाहता है...कि जो जांच हुई थी, उसकी रिपोर्ट में ऐसा क्या है कि BJD ने वो रिपोर्ट ही दबा दी? BJD की खामोशी से लोगों का शक गहरा रहा है। मैं आज आपको ये भरोसा देता हूं...ओडिशा में भाजपा सरकार बनते ही दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। भाजपा सरकार जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करेगी’। 

पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा का तेज विकास तो ओडिशा की मिट्टी का संतान ही कर पाएगा और इसलिए भाजपा, ओडिशा के बेटे या बेटी को ही यहां का मुख्यमंत्री बनाएगी। उन्होंने कहा, ‘21वीं सदी के ओडिशा को विकास की जो रफ्तार चाहिए...वो BJD सरकार नहीं दे सकती। अब समय आ गया है कि आप BJD की Slow रफ्तार को छोड़कर, भाजपा की तेज रफ्तार सरकार चुनें’। 

पीएम ने कहा कि ओडिशा के धान किसानों के साथ भी यहां बरसों से विश्वासघात हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तौलने के बहाने जो कटनी-छटनी होती है, उससे किसान को मुक्ति दिलाने के लिए मंडियों में इलेक्ट्रिक मशीन लगाई जाएंगी।

प्रधानमंत्री ने भाजपा की सुभद्रा योजना का जिक्र करते हुआ कहा कि इससे ओडिशा की हर बहन को बहुत मदद मिलने वाली है। इसके साथ ही पीएम सूर्यघर- मुफ्त बिजली योजना का तेजी से विस्तार हो रहा है। इससे लोगों के बिजली का बिल तो जीरो होगा है, अतिरिक्त बिजली बेचकर भी भरपूर कमाई होगी।

ओडिशा में पीएम मोदी की दूसरी रैली कटक में हुई। यहां उन्होंने कहा कि यह शहर देश के सबसे पुराने शहरों में से एक है, इसके साथ ही ये विकसित भारत का सामर्थ्य बढ़ाने वाली धरती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही अगले 25 वर्ष में ओडिशा को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाएगी।

पीएम ने कहा कि ओडिशा, BJD के भ्रष्टाचारी रैकेट से तंग आ गया है। इस पार्टी के विधायक और मंत्री फर्जीवाड़े में लिप्त हैं। ऐसे में यहां इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, रोजगार और इन्वेस्टमेंट का विस्तार कैसे होगा? उन्होंने कहा, ‘BJD सरकार कैसे काम करती है...इसका कच्चा-चिट्ठा अब जनता के सामने आ रहा है। जबसे मोदी सरकार बनी है...तबसे ओडिशा के विकास के लिए मैंने रिकॉर्ड पैसा दिल्ली से यहां भेजा है...लेकिन ओडिशा में BJD की भ्रष्ट सरकार इस पैसा का गोलमाल कर रही है। मैं यहां के करीब-करीब हर जिले में जा चुका हूं। यहां सड़क, बिजली, पानी, स्कूल-कॉलेज, अस्पताल...हर चीज का अभाव है। तो ये पैसा किसकी जेब में गया’?

प्रधानमंत्री ने कहा है कि विकास और विरासत, ये भाजपा का एजेंडा है और  भाजपा ने माताओं-बहनों के लिए जो गारंटियां दी हैं...उनकी पूरे देश में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि मोदी की एक और गारंटी, देश की 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की है। पीएम ने कहा, ‘लखपति दीदी यानि हर साल 1 लाख रुपए से ज्यादा की आय, वो भी स्वाभिमान के साथ। आशा और आंगनबाड़ी से जुड़ी बहनों के लिए भी ओडिशा भाजपा ने बहुत बड़ी घोषणा की है। आंगनबाड़ी से जुड़ी बहनों को 12 हजार रुपए तक की सैलरी मिलेगी। इसके साथ-साथ जब यहां आयुष्मान योजना लागू होगी..तो किसी भी परिवार को अपने बुजुर्गों के इलाज की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। बुजुर्गों के मुफ्त इलाज की गारंटी...मोदी की है’।

कटक का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

ढेंकानाल का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's electronics production surges to Rs 13.11 lac cr, exports rise 11-fold to Rs 4 lac cr

Media Coverage

India's electronics production surges to Rs 13.11 lac cr, exports rise 11-fold to Rs 4 lac cr
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister shares Sanskrit Subhashitam highlighting respect for nature and environmental stewardship
July 30, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, said that respect for nature, the environment and the entire creation lies at the very core of our existence. He called upon everyone to participate, with a spirit of gratitude and selfless service towards nature, in building a healthy, prosperous and strong nation.

The Prime Minister shared a Sanskrit Subhashitam-

“शं नो द्यावापृथिवी पूर्वहूतौ शमन्तरिक्षं दृशये नो अस्तु।

शं न ओषधीर्वनिनो भवन्तु शं नो रजसस्पतिरस्तु जिष्णुः॥”

The Subhashitam conveys that May Dyuloka and the Earth, which have been revered since the beginning of creation, always be auspicious for us. May the intermediate space between the Earth and the Sun be beneficial and enlightening for our lives. May all medicinal herbs and forest plants provide us with health, nourishment, and happiness. May the all-pervading and victorious Lord of all worlds ever grant us welfare, peace, and prosperity.

The Prime Minister wrote on X;

“प्रकृति, पर्यावरण और समस्त सृष्टि का सम्मान हमारे अस्तित्व के मूल में है। आइए, हम इनके प्रति पूरी कृतज्ञता और सेवाभाव के साथ एक स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बनें।

शं नो द्यावापृथिवी पूर्वहूतौ शमन्तरिक्षं दृशये नो अस्तु।

शं न ओषधीर्वनिनो भवन्तु शं नो रजसस्पतिरस्तु जिष्णुः॥”