मेवाड़ के लोगों का भाजपा के पक्ष में बदलाव का इरादा पूरे राजस्थान में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
कांग्रेस ने राजस्थान की जनता को लुटेरों, दंगाइयों, अत्याचारियों और अपराधियों के हवाले कर दिया है।
महिला सुरक्षा और महिला कल्याण भाजपा सरकार की प्राथमिकता है।
कांग्रेस की नीतियों के कारण आज राजस्थान उन राज्यों में से एक है जहां बेरोजगारी और महंगाई सबसे अधिक है।
राजस्थान की जनता ने ठान लिया है कि वह इस चुनाव में राज्य को कांग्रेस मुक्त बनाएगी।
कांग्रेस के पेपर लीक माफिया ने राजस्थान के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है।
हर तीज-त्योहार के दौरान दंगा, राजस्थान में कांग्रेस सरकार की पहचान बन गई है।
हमारे पास भक्त प्रह्लाद और राणा सांगा की प्रेरणाएं हैं, लेकिन कांग्रेस के लिए सिर्फ और सिर्फ एक परिवार ही सबकुछ है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राजस्थान के बारां, कोटा और करौली में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने बारां के अंता में अपनी पहली सभा में लोगों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान के जन-जन का कल्याण ही भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा,‘राजस्थान की यही पुकार- आ रही है भाजपा सरकार’। पीएम ने कहा कि जब तक भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण जैसे तीन दुश्मन हमारे बीच हैं, तब तक विकसित भारत का संकल्प पूरा होना मुश्किल है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को इन तीनों बुराइयों का सबसे बड़ा प्रतीक बताया। राजस्थान की लाल डायरी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कांग्रेस के काले कारनामों के साथ ही लिखा है कि इस सरकार ने जल, जंगल और जमीन को कैसे बेचा है। पीएम मोदी ने राजस्थान में दंगों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार के मंत्री दंगाइयों और बहनों-बेटियों पर अत्याचार करने वालों के साथ खड़े हैं।

हाड़ौती से भाजपा के खास रिश्ते का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि बारां- झालावाड़ के लोगों ने हमेशा भाजपा का समर्थन किया है। इस क्षेत्र ने राजस्थान को भाजपा के दो-दो मुख्यमंत्री दिए हैं। राजस्थान के विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य को विकसित बनाए बिना भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य अधूरा है।

राजस्थान के कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पर प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि यहां की कांग्रेस सरकार को बेटियों के आंसू देखने की भी फुर्सत नहीं है।

प्रधानमंत्री ने राजस्थान में महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि राजस्थान के लोग महंगा पेट्रोल खरीदने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि 3 दिसंबर के बाद भाजपा सरकार बनते ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा करके जनहित में फैसला लिया जाएगा।

आदिवासियों के कल्याण की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने हर सुविधा से सहरिया समाज को वंचित रखा, जबकि सहरिया समाज सहित अन्य आदिवासी समुदायों के लिए केंद्र सरकार ने खजाना खोल दिया है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर पीएम जन मन महायोजना शुरु की गई। इसके तहत सहरिया समाज जैसी देश की पिछड़ी जनजातियों के विकास पर विशेष बल दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘पहले जिन छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए नेताओं के चक्कर लगाने पड़ते थे, उससे अब छुटकारा मिलेगा’।

राजस्थान के कोटा में अपनी दूसरी चुनावी सभा में पीएम मोदी ने कहा, ‘हम लोग बड़े गौरव के साथ माथा ऊंचा करके कहते हैं- दाल बाटी चूरमा, हाड़ौती के सूरमा। लेकिन सूरमाओं की इस धरा को कांग्रेस ने दंगाइयों का खुला मैदान बना दिया है’। उन्होंने कहा, ‘तुष्टिकरण की गुलाम कांग्रेस सरकार आतंक परस्तों से डरती है और राजस्थान का भला चाहने वालों पर कार्रवाई करती है। ऐसी कांग्रेस सरकार जितने दिन यहां रहेगी, उतना ही राजस्थान का नुकसान होगा’।

युवाओं के साथ कांग्रेस सरकार के खिलवाड़ पर पीएम ने कहा, ‘कांग्रेस ने पिछले 5 साल में बार-बार राजस्थान के युवाओं के सपनों को तोड़ा है। ऐसी कोई परीक्षा नहीं, जिसका पेपर कांग्रेस ने नहीं बेचा हो’। उन्होंने कहा कि परीक्षा के पेपर लूटकर जिसने भी अपने लॉकर भरे हैं, उसका लॉकर टूटेगा और वो लॉकअप में जाएगा।

राजस्थान के करौली में तीसरी सभा में पीएम मोदी ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज हो, ये हर राज्य सरकार की पहली जिम्मेदारी है, लेकिन जबसे यहां कांग्रेस की सरकार बनी है, तबसे हर तीज-त्योहार के दौरान दंगे होते रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘ये इसलिए नहीं रुकते, क्योंकि दंगों के आरोपी मुख्यमंत्री के आवास पर दावत करते हैं’।

पीएम मोदी ने किसानों और गरीबों का जिक्र करते हुए कहा, 'देश के 10 करोड़ से ज्यादा छोटे किसानों को कांग्रेस ने कभी नहीं पूछा’। छोटे किसानों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनके लिए बीज से बाजार तक नई योजनाएं बनी हैं। भाजपा ने श्रीअन्न से जुड़ा एक बड़ा अभियान भी शुरू किया है। स्वनिधि योजना से भी करोड़ों रुपयों की मदद दी गई है और पीएम विश्वकर्मा योजना से विश्वकर्मा भाई-बहनों का कल्याण हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘भाजपा की सच्ची गारंटी के आगे कांग्रेस के झूठे वायदे कहीं टिक नहीं पाएंगे। इसलिए आज पूरा राजस्थान कह रहा है- 3 दिसंबर, कांग्रेस छूमंतर’

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Defence ministry inks Rs 5,083 cr pact for acquisition of six Mk-III light helicopters and missiles

Media Coverage

Defence ministry inks Rs 5,083 cr pact for acquisition of six Mk-III light helicopters and missiles
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने फिनलैंड के राष्ट्रपति श्री अलेक्जेंडर स्टब का भारत में स्वागत किया
March 04, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज फिनलैंड गणराज्य के राष्ट्रपति श्री अलेक्जेंडर स्टब का स्वागत किया, जो भारत की राजकीय यात्रा पर हैं।

श्री मोदी ने विश्वास प्रकट किया कि इस यात्रा से भारत और फिनलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।

राष्ट्रपति श्री स्टब ने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में कहा था कि वह भारत की राजकीय यात्रा कर रहे हैं और भारत की राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ-साथ अन्य नेताओं से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से फिनलैंड और भारत के बीच व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंध और मजबूत होंगे।

फिनलैंड के राष्ट्रपति की X पर पोस्ट का जवाब देते हुए, श्री मोदी ने कहा;

“भारत में आपका स्वागत है, राष्ट्रपति एलेक्जेंडर स्टब। मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूँ, आपकी यात्रा भारत-फिनलैंड संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। मैं कल हमारी बैठक और रायसीना डायलॉग 2026 में आपके मुख्य संबोधन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ।

@alexstubb”