छत्तीसगढ़ नक्सली हिंसा के लिए बदनाम था,आज वह भाजपा के प्रयासों से हुए अभूतपूर्व विकास के लिए प्रसिद्ध है: छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी
झूठा प्रचार और आकंठ भ्रष्टाचार – यही छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की पहचान है: रायगढ़ में पीएम मोदी
कांग्रेस पार्टी, झूठे वायदों की गारंटी है, 50 साल पहले भी कांग्रेस के पास 'गरीबी हटाओ' का मंत्र था और आज भी वो उसी फर्जी गारंटी पर चुनाव लड़ती है: पीएम मोदी
घमंडिया इंडी अलायंस के लोग भारत की हजारों साल से चली आ रही संस्कृति को मिटाना चाहते हैं, ये भारत को मिटाना चाहते हैं: पीएम मोदी
भाजपा की प्राथमिकता छोटे और आदिवासी किसान हैं, बीते 9 वर्षों में दर्जनों वन उपजों को समर्थन मूल्य के दायरे में लाया गया है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश में आजकल उत्सव का माहौल है। कुछ दिन पहले ही हमारे वैज्ञानिकों ने भारत को चांद पर पहुंचा दिया। हमारा चंद्रयान चांद के उसे हिस्से पर पहुंचा है, जहां आज तक दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच पाया। हमारे छत्तीसगढ़ में जैसे कहते हैं कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। वैसे ही आज पूरी दुनिया कह रही है- भारत का चंद्रयान सबसे बढ़िया। उन्होंने कहा कि भारत में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता देश के 140 करोड़ भारतीयों के परिश्रम का परिणाम है। वंचितों को वरीयता देना भारत की प्राथमिकता के साथ-साथ भाजपा सरकार का भी मूल मंत्र है। हमने गरीबों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के सपनों को संकल्पों में बदला है।

पीएम मोदी ने विकास का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार तो छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही, लेकिन यहां की कांग्रेस सरकार विकास में नहीं, बल्कि हवा-हवाई बातों और दावों में जुटी हुई है। केंद्र की भाजपा सरकार बीते 9 वर्षों में देशभर के गरीब परिवारों को करीब 4 करोड़ घर दे चुकी है, लेकिन कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में गरीबों के पक्के घर नहीं बनने दे रही है। महिला कल्याण हो, पीएम स्वनिधि योजना हो, हर घर जल योजना हो, गरीब कल्याण से लेकर युवा कौशल और रोजगार की हर योजना में कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को बहुत पीछे पहुंचा दिया है। कांग्रेस सरकार गरीब कल्याण में भले ही बहुत पीछे हो, लेकिन भ्रष्टाचार में लगातार आगे बढ़ रही है।

कांग्रेस सरकार के घोटाले और भ्रष्टाचार पर चोट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेता जिस तरह घोटालों की राजनीति करते हैं, उनसे सिर्फ उनकी ही तिजौरी भरती है। आप कल्पना कीजिए, अगर कोई गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार करे, तो उसकी मानसिकता क्या होगी। छत्तीसगढ़ की बहनों से वादा तो शराबबंदी का किया गया था, लेकिन कांग्रेस ने शराब की बिक्री में ही घोटाला कर दिया। पीएम ने कहा हमारा मकसद था कि जिन जिलों से खनिज संपदा निकलती है, उसका एक हिस्सा उसी क्षेत्र के विकास में लगे और हमारे आदिवासी बहनों-भाइयों को इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले। लेकिन यहां की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार ने इसको भी नहीं छोड़ा। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को कांग्रेस सरकार एटीएम के रूप में उपयोग कर रही है। झूठा प्रचार और आकंठ भ्रष्टाचार- यही छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की पहचान बन गई है।


प्रधानमंत्री ने कहा कि 50 साल से भी पहले कांग्रेस ने देश से गरीबी हटाने की गारंटी दी थी। अगर कांग्रेस अपना काम ठीक से करती, तो आज हमको इतनी मेहनत ना करनी पड़ती। हमने देश के गरीबों को सशक्त बनाने की गारंटी दी थी और आज आप इसके परिणाम देख रहे हैं। सिर्फ 5 वर्षों में ही साढ़े 13 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर आए हैं। ये इसलिए हुआ, क्योंकि भाजपा सरकार ने गरीब के हित में योजनाएं बनाईं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि लाभार्थियों तक शत-प्रतिशत लाभ पहुंचे। आज मुफ्त राशन हर लाभार्थी तक, हर गरीब तक, बिना किसी घोटाले के पहुंच रहा है। कुछ दिन पहले ही उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सिलेंडर 400 रुपये सस्ता किया गया है। केंद्र सरकार ने 75 लाख नए उज्ज्वला कनेक्शन देने को भी मंजूरी दी है। इसका बहुत बड़ा लाभ छत्तीसगढ़ की हमारी बहनों-बेटियों को होने जा रहा है।

देश के अन्नदाता और आदिवासी भाई-बहनों का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि भाजपा का निरंतर प्रयास है कि छोटे किसानों की उपज और वनोपज को महत्व मिले। उन्होंने बताया कि अभी दिल्ली में जी-20 के लिए जो मेहमान आए, उनको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने भोज दिया था। उस भोज में हमने आदिवासी किसानों द्वारा उगाए गए श्री अन्न से दुनिया के बड़े-बड़े नेताओं का स्वागत किया। इससे पूरी दुनिया में छत्तीसगढ़ का भी गौरव बढ़ा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके खेतों में उगने वाला श्री अन्न वैश्विक ब्रांड बने, ये हमारा मिशन है। हमारे आदिवासी बहन-भाई जंगल से जो उत्पाद इकट्ठा करते हैं, उसका भी बेहतर दाम देने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। इसीलिए हम बीते 9 वर्षों में ऐसे दर्जनों वन उपजों को समर्थन मूल्य के दायरे में लाए हैं, जो पहले नहीं थे।

सनातन संस्कृति पर हमला करने वालों पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के लोगों को याद दिलाया कि यह वो पावन भूमि है, जहां श्रीराम का ननिहाल है। उन्होंने कहा कि आज इस पवित्र भूमि से आप सभी को हमारी आस्था और देश के खिलाफ हो रही साजिश के प्रति जागरूक करना चाहता हूं। आपने जिन्हें पिछले 9 सालों से केंद्र की सत्ता से बाहर कर रखा है, वो अब इतनी नफरत से भर गए हैं कि आपकी पहचान और संस्कृति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन लोगों ने एक इंडी गठबंधन बनाया है, जिसे कुछ लोग घमंडिया गठबंधन भी कहते हैं। इसकी मंशा देश की सनातन संस्कृति को समाप्त करने की है। यानि जो संस्कृति हजारों साल से भारत को एक किए हुए है, सत्ता के लालच में ये अब उसे तोड़ना चाहते हैं।

 पीएम ने कहा कि सनातन संस्कृति वो है- जिसमें भगवान राम शबरी के न केवल जूठे बेर खाते हैं बल्कि उन्हे मां कहकर बुलाते हैं। सनातन संस्कृति वो है- जहां श्रीराम, केवट को गले लगाकर धन्य हो जाते हैं और वानरों की सेना श्रीराम की शक्ति बढ़ाकर लंका विजय का कारण बनती है। गांधीजी से लेकर स्वामी विवेकानंद तक, मां अहिल्याबाई होल्कर से लेकर मीरा बाई तक, हजारों साल से सनातन धर्म और संस्कृति हर किसी को प्रेरित करती रही है। ये सनातन संस्कृति ही है, जो रविदास और कबीरदास को संत शिरोमणि कहकर गौरव बढ़ाती है।


अपने संबोधन के अंत में पीएम मोदी ने कहा कि यहां छत्तीसगढ़ के ही श्याम लाल सोम जी बहुत बड़े स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्हें प्रथम जंगल सत्याग्रही कहा जाता है। उनका जीवन भी सनातन संस्कृति से ही प्रेरित था। छत्तीसगढ़ के ही शहीद रामाधीन गोंड का तो नाम ही सनातन का प्रतिबिंब रहा है। ऐसी सनातन संस्कृति को समाप्त करने का ऐलान इंडी गठबंधन के लोगों ने किया है। छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के लोगों को इनसे बहुत सतर्क रहना है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Best Never The Loudest': Bear Grylls Gives Shoutout To ‘Powerful Leader’ PM Modi

Media Coverage

'Best Never The Loudest': Bear Grylls Gives Shoutout To ‘Powerful Leader’ PM Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 15 जुलाई 2026
July 15, 2026

Rooted in Tradition, Built for Tomorrow: PM Modi’s Blueprint for a Developed India