तेलंगाना कला, कौशल और संस्कृति की भूमि है। तेलंगाना के उत्पादों को दुनिया में पसंद किया जा रहा है: महबूबनगर में पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, हाल ही में, हमने पीएम-विश्वकर्मा योजना लॉन्च की है... बहुत सारे विश्वकर्मा मित्र अपने कौशल से कमाई करते हैं। दशकों से उनकी उपेक्षा की गई है।
हम अपने किसानों का सम्मान कर रहे हैं। हम उन्हें उनकी मेहनत का सही दाम दे रहे हैं। किसानों के बैंक खाते में सीधे पैसा जा रहा है। किसी भी बिचौलिए के लिए कोई जगह नहीं है: पीएम मोदी
वंशवादी पार्टियां अपने परिवार के कल्याण में लगी हैं, लेकिन बीजेपी को देश के आम नागरिकों के परिवारों की चिंता है: तेलंगाना में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के महबूबनगर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में लोगों के कल्याण के लिए जिन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है, वे राज्य को विकास की नई बुलंदियों पर पहुंचाएगी। इनसे यहां के युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी बनेंगे।

पीएम मोदी ने कहा तेलंगाना के लोगों ने लोकसभा, विधानसभा और निकाय चुनावों में भाजपा को मजबूत किया है और एक बार फिर उन्होंने बदलाव का अपना इरादा पक्का कर लिया है। लोग बदलाव चाहते हैं क्योंकि उन्हें राज्य में भ्रष्टाचार नहीं पारदर्शी और ईमानदार सरकार चाहिए। उन्होंने कहा, ‘तेलंगाना बदलाव चाहता है, क्योंकि अब उसे झूठे वादे नहीं जमीन पर काम चाहिए। तेलंगाना बदलाव चाहता है, क्योंकि अब उसे भाजपा सरकार चाहिए।'

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘तेलंगाना की माताओं-बहनों के वोट ने मोदी को मजबूत किया और मोदी ने बदले में तेलंगाना समेत देशभर की महिलाओं को सशक्त किया है। मैं तेलंगाना की नारी शक्ति को इस विधेयक के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। बहनों के लिए लाखों शौचालय बनवाना हो, मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी के ऋण देना हो, पीएम आवास योजना के गरीबों को घर देना है, मुफ्त गैस कनेक्शन देना हो, हमने महिलाओं का जीवन आसान बनाने का बहुत काम किया है।'

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा तेलंगाना के लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। और सरकार का प्रयास है कि हर छोटे शहर, गांव-कस्बे के लोगों की बड़े शहरों तक पहुंच आसान हो। इससे व्यापारी, कारोबारी, नौकरीपेशा, छात्रों, प्रोफेशनल्स और किसानों को बहुत फायदा होगा।

देशभर के किसानों की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार अन्नदाताओं को सम्मान देने के साथ ही उनकी मेहनत का सही मूल्य दे रही हैं। उन्होंने तेलंगाना सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि राज्य की सरकार ने किसान योजनाओं को अपनी काली कमाई का जरिया बना लिया है। तेलंगाना में सिंचाई परियोजनाओं के नाम पर सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा, ‘तेलंगाना के किसानों से कर्ज माफी का वादा किया गया था। लेकिन खोखले वादों की वजह से, कई किसानों को अपनी जान देनी पड़ी, क्योंकि राज्य सरकार ने उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। तेलंगाना में हमारी सरकार नहीं है, फिर भी हमने तेलंगाना के किसानों की मदद करने का भरपूर प्रयास किया है।'

National Turmeric Board के गठन को तेलंगाना के किसानों के लिए एक अहम एलान बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत विश्व में हल्दी का सबसे बड़ा producer, consumer और exporter है, राज्य में भी हल्दी का उत्पादन बड़ी मात्रा में होता है। इसलिए हल्दी को लेकर नए बोर्ड के गठन का बहुत बड़ा लाभ तेलंगाना के किसानों को भी होगा।

तेलंगाना को कला, संस्कृति और कौशल की धरती बताते हुए पीएम मोदी ने विश्वकर्मा योजना का जिक्र किया, उन्होंने कहा कि इससे हमारे विश्वकर्मा भाई-बहनों को आधुनिक औजार मिलेंगे, उनके बनाए उत्पादों को नया बाजार मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में मुलुगु जिले में एक Central Tribal University की स्थापना की भी घोषणा की, इस विश्वविद्यालय का नाम आदिवासी देवियों सम्मक्का-सारक्का के नाम पर रखा जाएगा। और इस पर करीब 900 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे लेकर तेलंगाना सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘ ये सेंट्रल यूनिवर्सिटी बहुत पहले बन गई होती, अगर यहां की भ्रष्ट सरकार ने इसमें दिलचस्पी दिखाई होती। मुझे अफसोस है कि यहां की राज्य सरकार Central Tribal University के लिए जमीन देने के काम को पांच साल तक टालती रही। ये दिखाता है कि तेलंगाना सरकार को आदिवासी हितों की, आदिवासी गौरव की कोई परवाह नहीं है।‘

 

तेलंगाना में करप्शन और कमीशन कल्चर की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य की प्रगति को दो Family Run Parties ने रोक रखा है। इन दोनों ही Family Run Parties की पहचान, करप्शन और कमीशन से है। इस दोनों पार्टियों का एक ही फॉर्मूला है- “party of the family, by the family and for the family.”

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा पर तेलंगाना के लोगों का समर्थन और विश्वास लगातार बढ़ता ही जा रहा है और राज्य के के युवाओं-महिलाओं-किसानों को सिर्फ मोदी की गारंटी पर भरोसा है। क्योंकि मोदी जो गारंटी देता है, वो पूरी करके रहता है।

 

 

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India is a significant player in Asia Pacific air traffic growth: IATA

Media Coverage

India is a significant player in Asia Pacific air traffic growth: IATA
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण और मानव सशक्तिकरण पर केंद्रित 12 वर्षों की परिवर्तनकारी पहलों पर प्रकाश डाला
June 08, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने बड़े बदलावों का अनुभव किया है और इन बदलावों के केंद्र में गरीबों और वंचितों का कल्याण रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार हमेशा अंत्योदय से प्रेरणा लेती रही है और उसका मुख्य प्रयास यही रहा है कि विकास के लाभ उन तबकों तक पहुंचें जो लंबे समय से उपेक्षित रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जन धन खातों और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण से लेकर स्वच्छ भारत, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और अन्य सभी पहलों का एक ही उद्देश्य रहा है-लोगों के लिए गरिमा और अवसर सुनिश्चित करना।

उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रौद्योगिकी ने गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि डीबीटी और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सरकारी सहायता पारदर्शी तरीके से सीधे लोगों तक पहुंच रही है। इससे न केवल गड़बड़ियों में कमी आई है, बल्कि प्रशासनिक दक्षता में भी सुधार हुआ है और शासन प्रणाली पर जनता का भरोसा मजबूत हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब कल्याण के प्रति यह पहल अब मानव सशक्तिकरण और विकसित भारत के सपने को सच करने की दिशा में सामूहिक आंदोलन बन गई है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर कई पोस्टों की श्रृंखला में कहा:

“पिछले 12 वर्षों में भारत ने अनेक परिवर्तन देखे हैं और इन परिवर्तनों के केंद्र में गरीबों और वंचितों का कल्याण रहा है। हम हमेशा अंत्योदय से प्रेरित रहे हैं और हमारा प्रयास हमेशा यह सुनिश्चित करना रहा है कि विकास के लाभ उन लोगों तक पहुंचें जो दशकों से उपेक्षित रहे हैं। जन धन खातों और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण से लेकर स्वच्छ भारत, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और अन्य कई पहलों का एक ही उद्देश्य रहा है- लोगों के लिए गरिमा और अवसर सुनिश्चित करना।

#12YearsOfGaribKalyan”

“यह भी खुशी की बात है कि प्रौद्योगिकी ने गरीबों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सहायता सीधे और पारदर्शी तरीके से लोगों तक पहुंच रही है। इससे गड़बड़ियों में कमी आई है, कार्यकुशलता बढ़ी है और शासन में विश्वास मजबूत हुआ है। गरीब कल्याण के प्रति यह पहल अब मानव सशक्तिकरण और विकसित भारत के सपने को सच करने की दिशा में सामूहिक आंदोलन बन गई है।

#12YearsOfGaribKalyan"