कांग्रेस के नेता स्टील प्लांट को अपने बच्चों और रिश्तेदारों की तिजोरी भरने का माध्यम बनाना चाहते हैं: जगदलपुर में पीएम मोदी
बस्तर के जगदलपुर में पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने 'लोकतंत्र' को 'लूटतंत्र' और 'प्रजातंत्र' को 'परिवारतंत्र' बना दिया है।
कांग्रेस को अब ऐसे लोग चला रहे हैं जो देश विरोधी ताकतों से मिले हुए हैं। कांग्रेस हर कीमत पर देश के हिंदुओं को बांटकर भारत को बर्बाद करना चाहती है: पीएम मोदी
जातिगत आरक्षण की मांग पर कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों के स्नेह और आशीर्वाद के साथ ही संगठन में काम करने के दौरान इस प्रदेश से अपने रिश्ते का जिक्र करते हुए बलिराम कश्यप जी को याद किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान आजकल कांग्रेस का अलग राग अलापने का जिक्र करते हुए कहा, “कांग्रेस के नेता कहते हैं - जितनी आबादी उतना हक। मैं कहता हूं कि इस देश में अगर सबसे बड़ी कोई आबादी है तो वो गरीब है, इसलिए मेरे लिए गरीब ही सबसे बड़ी आबादी है और गरीब का कल्याण ही मेरा मकसद है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी तो कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक माइनॉरिटी का है, अल्पसंख्यकों का है, और उसमें भी मुसलमानों का है।” पीएम ने कहा कि अगर आबादी के ही हिसाब से तय होना है कि पहला हक किसका होगा। तो आबादी किसकी ज्यादा है? जरा कांग्रेस वाले स्पष्ट करें। अल्पसंख्यकों को कांग्रेस हटाना चाहती है क्या? सबसे बड़ी आबादी वाले हिंदू अब आगे बढ़कर अपने सारे हक ले लें क्या? प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने पांच सालों में ही छत्तीसगढ़ का बेड़ा गर्क कर रखा है। छत्तीसगढ़ की हालत क्या हो गई है वो पूरा देश देख रहा है। कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों के कारनामों से हर कोई त्रस्त है। कभी-कभी तो लगता है कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बीच प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कहां सबसे ज्यादा हत्याएं होती है, कहां सबसे ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार होते हैं। आज छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से हर व्यक्ति यही कह रहा है... अउ नइ सहिबो, बदल के रहिबो!

प्रधानमंत्री ने प्रदेश और देश के आदिवासियों के लिए भाजपा सरकार द्वारा किए गए हितकारी कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि आदिवासी भाई-बहनों के इच्छानुसार ही अटल जी की सरकार ने अलग छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। भाजपा सरकार ने ही केंद्र में अलग जनजातीय कार्य मंत्रालय बनाया। उनके विकास के लिए अलग बजट बनाया, इतना ही नहीं एक नया विभाग बनाया। जबकि कांग्रेस ने दशकों तक बस्तर को नजरअंदाज किया। पीएम ने कहा कि उन्हें गर्व है कि देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनाने का गौरव भाजपा को मिला है। कांग्रेस की तुलना में भाजपा सरकार आदिवासी समाज के लिए 5 गुना ज्यादा बजट देती है। भाजपा सरकार ने ही 15 नवंबर यानि भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया। भाजपा की केंद्र सरकार ने जनजाति वर्ग के छात्रों को दी जा रही छात्रवृति को भी ढाई गुना किया। बीते 9 वर्ष में 300 से अधिक एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय जनजातीय बच्चों के लिए खोले हैं। भाजपा सरकार देश में जो आकांक्षी जिला कार्यक्रम चला रही है उसमें बस्तर संभाग के भी अनेक जिले शामिल हैं। आज भी यहां 26-27 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स छत्तीसगढ़ को मिले हैं। प्रधानमंत्री देश के आधुनिकतम स्टील कारखाने के लोकार्पण पर प्रदेश के मुख्यमंत्री या किसी मंत्री के नहीं आने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर मोदी के सामने जाना है तो आकंठ भ्रष्टाचारी मोदी से आंख नहीं मिला सकता है, इसलिए वे लोग नहीं आए और भाग गए।

कांग्रेस के भ्रष्टाचार का खुलासा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्रियों की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री रमण सिंह हमेशा इस स्टील कारखाने के निर्माण की बात जोर से उठाते थे। लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपकी मांग इसलिए नहीं मानी कि इसके पीछे कांग्रेस के कट, कमीशन और करप्शन की सोच रही है। लंबे समय तक कांग्रेस की नीति रही है कि कच्चा माल विदेश भेजो और फिर उसी कच्चे माल से बना सामान महंगे दाम पर आयात करो। उन्होंने कहा कि बस्तर इलाके का आयरन ओर दुनिया का उत्तम आयरन ओर है। फिर भी यहां आयरन ओर से स्टील बनाने की बजाए यहां का कच्चा माल विदेश भेज दिया। लेकिन हमारी सरकार ने तय किया है कि इस स्टील प्लांट की क्षमता को और ज्यादा बढ़ाना है और पूंजी लगानी है, ताकि ज्यादा लोगों को काम मिल सके। पीएम मोदी ने कहा, आज छत्तीसगढ़ का नौजवान रोजगार के लिए बाहर जाता है। एक दिन ऐसा आएगा हिंदुस्तान के नौजवान रोजगार के लिए बस्तर आना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेसवाले इस स्टील प्लांट को लेकर झूठ फैला रहे हैं, लेकिन मेरी गारंटी है कि बस्तर के इस स्टील प्लांट के मालिक सिर्फ और सिर्फ बस्तर के मेरे भाई-बहन है। इस पर कांग्रेस के नेताओं को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड दिखाता है कि उसे छत्तीसगढ़ के लोगों की परवाह नहीं है। उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ छत्तीसगढ़ की संपदा को लूटना है। यहां की खनिज संपदा को लूटने में भी उसने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ कांग्रेस सरकार के किए गए अन्याय का खुलासा करते हुए पीएम ने कहा कि वन-उपज हमारे जनजातीय समाज के आर्थिक जीवन का हिस्सा रहा है। लेकिन जब तक दिल्ली में कांग्रेस सरकार थी, तब तक ये लोग सिर्फ 10-12 वन उपजों पर ही एमएसपी देते थे। जबकि आज भाजपा सरकार करीब-करीब 90 वन-उपज को एमएसपी के दायरे में ला चुकी है। भाजपा सरकार ने वनधन केंद्र बनाकर, वन उपज के बेहतर दाम देने का रास्ता खोला है। आज छत्तीसगढ़ के हज़ारों आदिवासी बहन-भाइयों को वनधन केंद्रों में रोजगार मिला है। भाजपा सरकार ने तेंदुपत्ता के काम से जुड़े परिवारों के लिए जो भी कल्याणकारी कार्यक्रम बनाए थे, वो कांग्रेस ने बंद कर दिए। उन्होंने कहा कि जैसे ही यहां भाजपा सरकार बनेगी, वैसे ही तेंदुपत्ता संग्राहकों के लिए पहले की तरह ही, बेहतर व्यवस्था बनाई जाएगी। इतना ही नहीं कांग्रेस धान की कीमतों के नाम पर भी किसानों को धोखा दे रही है। सच्चाई ये है कि छत्तीसगढ़ के धान किसानों का दाना-दाना केंद्र सरकार खरीदती है। भाजपा सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपये छत्तीसगढ़ के धान किसानों को दिए हैं। भाजपा सरकार बनेगी तो धान किसानों का पूरा ध्यान रखने की गारंटी है।

कांग्रेस और भाजपा सरकार की तुलना करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि 2014 से पहले दिल्ली में जो सरकार थी, उसके अखबारों में सिर्फ बड़े-बडे घोटाले ही छपते थे। पूरी दुनिया में देश का नाम बदनाम कर रखा था। 2014 में आपने केंद्र में भाजपा सरकार बनाई। तब से घोटालों के बजाय दुनिया में भारत के गौरव और उसके सामर्थ्य की चर्चा होती है। आज दुनिया में हिंदुस्तान का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री ने प्रदेश की जनता से आह्वान किया कि आप कांग्रेस की सरकार बदलिए, भाजपा इस पूरे लूटतंत्र को बदल देगी। भाजपा सरकार बनते ही PCS घोटाले की जांच होगी। गुनहगार कितना भी ताकतवर हो, मोदी उसको जेल में डालकर के रहेगा। हर नौजवान, हर सरकारी कर्मचारी को पूरा न्याय मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में कांग्रेस के वर्तमान और भविष्य के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को अब कांग्रेस के लोग नहीं चला रहे हैं। उसके बड़े नेताओं से न तो कुछ पूछा जाता है न वे बोलने की हिम्मत कर रहे हैं। अब तो कांग्रेस को आउटसोर्स कर दिया गया है। कांग्रेस को अब ऐसे लोग चला रहे हैं, जो देश-विरोधी ताकतों से मिले हुए हैं। कांग्रेस देश के हिंदुओं को बांटकर, भारत को तबाह कर देना चाहती है। वह गरीबों को बांटना चाहती है। उन्होंने कहा कि आज तक कांग्रेस ने ये खुलासा नहीं किया है कि उसने किसी देश के साथ क्या गुप्त समझौता किया है? पीएम ने देशवासियों को आगाह किया कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों की नई साजिश से सतर्क रहना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा, जहां तक पहले हक की बात है तो देश के संसाधनों पर पहला हक भारत के गरीब का है। गरीब चाहे दलित हो, पिछड़ा हो, आदिवासी हो या फिर सामान्य वर्ग से हो, सबसे बडी जाति मेरे लिए गरीब है। हमें गरीब की चिंता करनी है, हमें गरीब का जीवन बदलना है। कांग्रेस, देश के लोगों में आपसी खाई बढ़ाना चाहती है, वैर-भाव बढ़ाना चाहती है। इसलिए वह अब नई भाषा बोलने लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दशकों के शासन ने देश को सिर्फ गरीबी दी है। आज भी यहां छत्तीसगढ़ में अलग-अलग समाज के लोग अपने हक के लिए आवाज उठा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस की सरकार साजिश के तहत उन्हें जेल में डाल देती है। उनकी आवाज को दबाने में जुटी है। जबकि भाजपा सरकार सामाजिक न्याय के लिए पूरी तरह से समर्पित है। हाल में ही संसद से महरा-माहरा समाज को एससी का दर्जा दिया गया है। इस समाज की ये मांग भी भाजपा सरकार ने ही पूरी की है। वर्षों तक अपने अधिकारों से वंचित रहे 12 आदिवासी वर्गों को ST का दर्जा देकर, भाजपा सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। कांग्रेस ने महिलाओं के साथ भी दशकों तक आरक्षण के नाम पर धोखा किया। जबकि भाजपा सरकार में नारी शक्ति वंदन अधिनियम माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के हस्ताक्षर से कानून बन गया है। अब यहां के SC/ST समाज सहित सभी बहनों के लिए विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो गई हैं। इसलिए कांग्रेस के कुशासन को हटाना है और भाजपा के सुशासन को लाना है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s years? Amazon to pour Rs 3 lakh cr into India…and there’s more

Media Coverage

India’s years? Amazon to pour Rs 3 lakh cr into India…and there’s more
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister Condoles the Demise of Shri Shivraj Patil
December 12, 2025

Prime Minister Shri Narendra Modi today condoled the passing of Shri Shivraj Patil, describing him as an experienced leader who devoted his life to public service.

In his message, the Prime Minister said he was saddened by the demise of Shri Patil, who served the nation in various capacities—including as MLA, MP, Union Minister, Speaker of the Maharashtra Legislative Assembly, and Speaker of the Lok Sabha—during his long and distinguished public life. Shri Patil was known for his commitment to societal welfare and his steadfast dedication to democratic values.

The Prime Minister recalled his many interactions with Shri Patil over the years, noting that their most recent meeting took place a few months ago when Shri Patil visited his residence.

In separate posts on X, Shri Modi wrote:

“Saddened by the passing of Shri Shivraj Patil Ji. He was an experienced leader, having served as MLA, MP, Union Minister, Speaker of the Maharashtra Assembly as well as the Lok Sabha during his long years in public life. He was passionate about contributing to the welfare of society. I have had many interactions with him over the years, the most recent one being when he came to my residence a few months ago. My thoughts are with his family in this sad hour. Om Shanti.”

“श्री शिवराज पाटील जी यांच्या निधनाने दुःख झाले आहे. ते एक अनुभवी नेते होते. सार्वजनिक जीवनातील आपल्या प्रदीर्घ कारकिर्दीत त्यांनी आमदार, खासदार, केंद्रीय मंत्री, महाराष्ट्र विधानसभेचे तसेच लोकसभेचे अध्यक्ष म्हणून काम केले. समाजाच्या कल्याणासाठी योगदान देण्याच्या ध्येयाने ते झपाटले होते. ​गेल्या काही वर्षांत त्यांच्यासोबत माझे अनेक वेळा संवाद झाले, त्यापैकी सर्वात अलीकडील भेट काही महिन्यांपूर्वीच जेव्हा ते माझ्या निवासस्थानी आले होते तेव्हा झाली होती. या दुःखद प्रसंगी माझ्या संवेदना त्यांच्या कुटुंबीयांसोबत आहेत. ओम शांती.”