प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पुनर्चक्रण और 'कचरे से धन' के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए बेंगलुरु के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कृष्णमूर्ति और उनके बेटे के प्रयासों की सराहना की है।

श्री मोदी ने अन्य लोगों से इस तरह के प्रयासों को साझा करने का आग्रह किया, जो पुनर्चक्रण और 'कचरे से धन' के बारे में और अधिक जागरूकता पैदा करेंगे।

डॉक्टर ने बताया है कि प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष के अंत में उनका बेटा बड़ी मेहनत से अपनी नोटबुक से कागज के खाली पन्ने निकालता है और डॉक्टर उनका संग्रह करके अपने रफ कार्य और अभ्यास के लिए उपयोग करता है।

उक्त डॉक्टर के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;

"यह एक अच्छा टीम प्रयास है, जिसमें स्थायी जीवन का एक बड़ा संदेश है। आपको और आपके बेटे को बधाई।

दूसरों से भी इसी तरह के प्रयासों को साझा करने का आग्रह करता हूँ, जो पुनर्चक्रण और 'कचरे से धन' के बारे में और अधिक जागरूकता पैदा करेंगे।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India among Asia-Pacific's most AI-ready healthcare markets: Report

Media Coverage

India among Asia-Pacific's most AI-ready healthcare markets: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी पेरिस पहुंचे
June 18, 2026

पीएम मोदी का फ्रांस के पेरिस पहुंचने पर भारतीय प्रवासी समुदाय द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

अपनी इस यात्रा के दौरान, पीएम मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के साथ ‘VivaTech 2026' में भाग लेंगे। इस एडिशन में भारत का पैवेलियन सबसे बड़ा होगा, जो भारतीय और यूरोपियन इनोवेशन इकोसिस्टम्स के बीच पार्टनरशिप की विशाल क्षमता का एक सच्चा प्रतीक है। पीएम पेरिस में रहने वाले उत्साही भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।