अफगानिस्तान के सीईओ डॉ अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
प्रधानमंत्री मोदी की अफगानिस्तान यात्रा से दोनों देशों के बीच सामरिक भागीदारी को फ़िर से प्रोत्साहन मिला: डॉ अब्दुल्ला अब्दुल्ला
प्रधानमंत्री ने शांतिपूर्ण व स्थिर देश के निर्माण में अफगानिस्तान के लोगों के प्रयासों में सहयोग देने की भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अफगानिस्तान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डॉ अब्दुल्ला अब्दुल्ला से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने डॉ अब्दुल्ला का गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉ. अब्‍दुल्‍ला जयपुर में आयोजित किये जा रहे आतंकवाद निरोधी सम्मेलन-2016 में मुख्य भाषण देंगे।

डॉ अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने दिसंबर 2015 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा की गई अफगानिस्तान की अपनी पहली और सफल यात्रा की सकारात्मकता का भी उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि उनकी यात्रा से दोनों देशों के बीच सामरिक भागीदारी को नई ऊर्जा मिली है। उन्‍होंने अफगानिस्तान में बुनियादी ढांचे के विकास और क्षमता निर्माण के लिए भारत द्वारा दी जा रही मदद की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान की सरकार और राष्ट्रीय सुरक्षा बलों द्वारा 04-05 जनवरी, 2016 को मजार-ए-शरीफ में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले के दौरान भारतीयों की सुरक्षा के लिए दिखाई गई बहादुरी और बलिदान के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने शांतिपूर्ण, स्थिर, समृद्ध, समावेशी और लोकतांत्रिक देश के निर्माण में अफगान के लोगों के प्रयासों के लिए हर संभव सहायता देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय संदर्भ दोनों, में ही रणनीतिक भागीदारी को और मजबूत करने के लिए विचार विमर्श किया।

दोनों देशों के राजनयिक पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा मुक्त यात्रा हेतु एक समझौते का भी दोनों नेताओं की उपस्थिति में आदान-प्रदान किया गया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Rolls-Royce joins with HAL at the wheel to make India a major aerospace hub

Media Coverage

Rolls-Royce joins with HAL at the wheel to make India a major aerospace hub
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 15 मई 2026
May 15, 2026

Viksit Bharat Unleashed: PM Modi's Blueprint Delivers Energy Independence, Tech Boom, and Diplomatic Dominance