प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वास्थ्य सेवा, कृषि और दीर्घकालिक शहरों पर केंद्रित तीन एआई उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) की स्थापना की सराहना की है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा एक्स पर की गई पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा:

"प्रौद्योगिकी, नवाचार और कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता में अग्रणी बनने के भारतऱ के प्रयास में यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है। मुझे विश्वास है कि ये सीओई हमारी युवा शक्ति को लाभान्वित करेंगे और भारत को भविष्य के विकास का केंद्र बनाने में योगदान देंगे।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India-US Trade Pact To Open $30 Trillion Market For Indian Exporters: Piyush Goyal

Media Coverage

India-US Trade Pact To Open $30 Trillion Market For Indian Exporters: Piyush Goyal
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने विश्व कप जीतने पर भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम को बधाई दी
February 06, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विश्व कप खिताब जीतने पर भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की है।

प्रधानमंत्री ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेलने और असाधारण कौशल दिखाने के लिए टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी।

श्री मोदी ने X पर संदेश में कहा:

“भारत की क्रिकेट प्रतिभाओं की चमक!

विश्व कप घर लाने के लिए हमारी U-19 टीम पर गर्व है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेला है, और असाधारण कौशल दिखाया है। यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। खिलाड़ियों को आने वाले प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”