प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में संविधान दिवस पर डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर की प्रतिमा के अनावरण पर अत्यधिक गर्व व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर डॉ. आंबेडकर और भारत के संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि डॉ. आंबेडकर के विचार और आदर्श दुनिया भर में असंख्य लोगों को शक्ति और उम्मीद प्रदान करते रहेंगे।
एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने कहा:
"यह अत्यंत गौरव की बात है कि आज, संविधान दिवस पर, पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। यह डॉ. आंबेडकर और हमारे संविधान निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उनके विचार और आदर्श असंख्य लोगों को शक्ति और उम्मीद प्रदान करते हैं।"
@यूनेस्को
@IndiaatUNESCO
It is a matter of immense pride that today, on Constitution Day, a bust of Dr. Babasaheb Ambedkar was unveiled at the UNESCO Headquarters in Paris. This is a fitting tribute to Dr. Ambedkar and his role in the making of our Constitution. His thoughts and ideals give strength and… pic.twitter.com/CbbsMEK7ji
— Narendra Modi (@narendramodi) November 26, 2025


