भारत, स्पेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत के लिए प्रतिबद्ध: पीएम मोदी 
भारत का आर्थिक विकास हमारी प्रतिबद्धता: प्रधानमंत्री मोदी

स्पेन में हमारे गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं प्रेसिडेंट राहोय को धन्यवाद देना चाहूंगा।

मैं जानता हूं कि आज उनका काफी व्यस्त दिन है, और फ़िर भी उन्होंने हमारे लिए समय निकाला है, यह भारत के प्रति उनके मजबूत commitment का प्रतीक है।

भारत और स्पेन के diplomatic संबंधों के 60 वर्ष पिछले साल पूरे हुए। और 6 दशकों के घनिष्ठ संबंधों के बावजूद आज 1988 के बाद पहली बार भारत के प्रधानमंत्री की स्पेन यात्रा हो रही है। मैं समझता हूं कि भविष्य में इतना बड़ा gap दोबारा नहीं आएगा।

आज हम दोनों मिल कर अपने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

आज के बदलते वैश्विक परिपेक्ष में मित्र देशों के बीच regional और global developments पर close consultations बहुत आवश्यक हैं। प्रेसिडेंट राहोय Europe के senior statesman हैं, और मैं Europe के समक्ष opportunities तथा चुनौतियों के बारे में उनके विचार जानने को उत्सुक हूं।

भारत और स्पेन, दोनों ने आतंकवाद का सामना किया है। और आज भी इसका तथा अतिवाद का खतरा पूरे विश्व के सामने सबसे बड़ी सुरक्षा चुनौती है। इस विषय पर अपने सहयोग को मजबूत करना हमारे bilateral agenda का अहम् हिस्सा है।

स्पेन ने प्रेसिडेंट राहोय के नेतृत्व में बहुत आर्थिक सुधार किये हैं। भारत में मेरी सरकार के agenda पर economic growth और development सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

भारत की प्राथमिकताओं और आवश्यकताओं के अनेक क्षेत्र ऐसे हैं जिनमें स्पेन को काफी कौशल और महारत है, जैसे कि Railways, Smart Cities, Infrastructure, आदि। आज हम इन विषयों पर भी चर्चा करेंगे।

मुझे विश्वास है कि आज की मेरी स्पेन यात्रा हमारे संबंधों को एक नया momentum देने में सफल होगी।

धन्यवाद।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Pharma exports to UK may rise up to 10% in FY27 as CETA takes effect

Media Coverage

Pharma exports to UK may rise up to 10% in FY27 as CETA takes effect
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने क़तर के अमीर से बातचीत की
July 16, 2026
प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की
प्रधानमंत्री ने फादर अमीर के दूरदर्शी नेतृत्व तथा भारत–कतर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान को याद किया
दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज क़तर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी से टेलीफोन पर बातचीत की।

प्रधानमंत्री ने क़तर के फादर अमीर (पूर्व अमीर) महामहिम शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

आधुनिक क़तर के प्रमुख शिल्पकार के रूप में फादर अमीर के महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने उनके दूरदर्शी नेतृत्व को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इन वर्षों के दौरान भारत–क़तर संबंधों को सुदृढ़ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका तथा भारत और क़तर में बसे भारतीय समुदाय के प्रति उनके गहरे स्नेह को भी याद किया।

क़तर के अमीर ने प्रधानमंत्री के फोन के लिए उनका आभार व्यक्त किया और इस कठिन समय में उनके सांत्‍वना एवं संवेदना भरे शब्दों के लिए सराहना व्‍यक्‍त की।

दोनों नेताओं ने फादर अमीर की विरासत को आगे बढ़ाने तथा भारत–क़तर सामरिक साझेदारी और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और सुदृढ़ करने के अपने संकल्प की पुनः पुष्टि की।

उन्होंने निकट संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति व्यक्त की।