सर्बिया के राष्ट्रपति श्री अलेक्जेंडर वुसिक ने आज दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

दोनों नेताओं ने रक्षा, विनिर्माण, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना, उर्वरक और आधारभूत संरचना जैसे क्षेत्रों में सहयोग को सुदृढ़ करने पर चर्चा की।

श्री मोदी ने एक्‍स पर अलग-अलग पोस्ट में लिखा:

“इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक से मुलाकात की। हमने रक्षा, विनिर्माण, विकास नीति, उर्वरक और अवसंरचना जैसे क्षेत्रों में सहयोग को सुदृढ़ करने पर चर्चा की। भारत और सर्बिया कई वर्षों से मिलकर काम कर रहे हैं और मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में हमारे संबंध और मजबूत होंगे।

@avucic”

“Sastao sam se sa predsednikom Aleksandrom Vučićem na marginama Samita o uticaju veštačke inteligencije u Delhiju. Razgovarali smo o načinima za produbljivanje saradnje u oblastima kao što su odbrana, proizvodnja, Demokratska revolucionarna institucija (DPI), đubriva i infrastruktura. Indija i Srbija godinama tesno sarađuju i uveren sam da će naše veze dobiti još veći zamah u budućnosti.

@avucic”

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘Have to isolate dimaagi Naxals’: PM Modi in Independence Day speech from Red Fort

Media Coverage

‘Have to isolate dimaagi Naxals’: PM Modi in Independence Day speech from Red Fort
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पारसी नववर्ष के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं
August 15, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पारसी नववर्ष के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में पारसी समुदाय के उल्लेखनीय योगदान ने हमारे राष्ट्र को अनगिनत तरीकों से समृद्ध किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा:

“पारसी नववर्ष के शुभारंभ पर शुभकामनाएं। विभिन्न क्षेत्रों में पारसी समुदाय के उल्लेखनीय योगदान ने हमारे राष्ट्र को अनगिनत तरीकों से समृद्ध किया है। आने वाला वर्ष सभी के लिए शांति, आनंद, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।

नवरोज़ मुबारक!”