भारत के राष्‍ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी ने आज (25 जुलाई, 2014) को एक कार्यक्रम में राष्‍ट्रपति भवन संग्रहालय राष्‍ट्र को समर्पित किया। इस कार्यक्रम की अध्‍यक्षता प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने की।

l2014072555354 _ 684 l2014072555355 _ 684

इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्‍ट्रपति ने कहा, “मैं राष्‍ट्रपति भवन संग्रहालय को राष्‍ट्र को समर्पित करता हूं। मुझे यकीन है कि यह संग्रहालय हमारे देश की जनता को राष्‍ट्रपति भवन, इसकी कला, वास्‍तुशैली और ऊर्जावान समुदाय की आंतरिक छवि दिखाएगा और विभिन्‍न राष्‍ट्रपतियों के जीवन के बारे में उन्‍हें शिक्षित करेगा।”

अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति जो इस कार्यक्रम में शामिल हुए उनमें पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय शहरी विकास, आवास और शहरी गरीबी उन्‍मूलन और संसदीय कार्य मंत्री श्री एम वेंकैया नाएडू, मानव संसाधन विकास मंत्री श्रीमती स्‍मृति जुबिन ईरानी, दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल नजीब जंग, राज्‍य सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाम नबी आजाद, आईसीसीआर के अध्‍यक्ष कर्ण सिंह और सरकार के कई वरिष्‍ठ अधिकारी शामिल थे। राष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्तियों ने समारोह के बाद संग्रहालय देखा।

l2014072555356 _ 684

राष्‍ट्रपति ने राष्‍ट्रपति भवन में स्थिति डा. राजेन्‍द्र प्रसाद सर्वोदय विद्यालय में नॉलेज हब और 16 सर्विस अपार्टमेंट का उद्घाटन भी किया जो नवप्रवर्तकों, कलाकारों और लेखकों के लिए राष्‍ट्रपति भवन के आवासीय कार्यक्रमों के विस्‍तार को सक्षम बनाएंगे।

 नॉलेज हब एक जगह है जो सीखने-सिखाने की नवप्रवर्तनकारी पद्धतियों को प्रोत्‍साहित करता है और विद्यार्थियों को उनकी सीख तथा ज्ञान के सृजन में मदद करता है। यह युवावस्‍था में युवाओं की सोच और कल्‍पनाशीलता को निखारेगा। सहयोगात्‍मक और सक्रिय शिक्षा पद्धति के जरिये शिक्षकों को अपनी कक्षा के बाहर वास्‍तविक दुनिया के मुद्दों से जोड़ने में मदद मिलेगी और महत्‍वपूर्ण विचार, समस्‍या समाधान, सहयोग और संचार जैसे 21वीं सदी के कौशल से एक ज्ञान आधारित अर्थव्‍यवस्‍था में विद्यार्थियों की मदद करेंगे। कक्षा के अलावा नॉलेज हब प्रेसीडेंट एस्‍टेट में स्‍थानीय समुदाय के साथ कार्य करेगा और उन्‍हें डिजिटल साक्षरता देने का काम करेगा और मूलभूत उद्यमिता, उनके व्‍यक्गित विकास के जरिये उनकी आजीविका को बढ़ायेगा।

l2014072555357 _ 684राष्‍ट्रपति ने बाद में राष्‍ट्रपति भवन के लिए एक मोबाइल एप्‍लीकेशन, भारत के राष्‍ट्रपति की नई वेबसाइट और राष्‍ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल के दूसरे वर्ष की मुख्‍य घटनाओं पर आधारित एक वीडियो भी लांच किया। इस अवसर पर राष्‍ट्रपति ने कहा कि वेबसाइट के नये डिजायन से इसे देखना आसान होगा, इसे मोबाइल पर आसनी से देखा जा सकेगा और कई अतिरिक्‍त ऑनलाइन सुविधा भी होंगी जिससे नागरिकों जो नागरिकों के लिए मददगार साबित होंगी।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s electronics exports up 11.62% to $5.09 billion in May

Media Coverage

India’s electronics exports up 11.62% to $5.09 billion in May
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने पिछले दशक में आत्मनिर्भरता और नवाचार के बल पर भारत की रक्षा क्षमताओं में हुए परिवर्तन का उल्लेख किया
June 17, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले एक दशक में भारत की रक्षा क्षमताओं में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तन को रेखांकित किया है।

श्री मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भरता की दृष्टि से निर्देशित और नवाचार, प्रौद्योगिकी एवं स्वदेशी विनिर्माण द्वारा संचालित भारत की रक्षा क्षमताओं में एक बड़ा परिवर्तन आया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में रक्षा क्षेत्र में हुई प्रगति आत्मनिर्भरता के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने पर भारत का प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने वायु, भूमि और समुद्र में अपनी रक्षा क्षमताओं को मजबूत किया है, स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाया है और आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा;

"आत्मनिर्भरता की दृष्टि से निर्देशित और नवाचार, प्रौद्योगिकी एवं स्वदेशी विनिर्माण द्वारा संचालित, भारत की रक्षा क्षमताओं में पिछले दशक में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिला है।"

यह श्रृंखला पिछले 12 वर्षों में रक्षा क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति की एक झलक प्रस्तुत करता है।

#12YearsOfSurakshitBharat

"यह श्रृंखला बताती है कि भारत ने वायु, भूमि और समुद्र में अपनी रक्षा क्षमताओं को कैसे मजबूत किया है, स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को कैसे आगे बढ़ाया है और आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक मजबूत आधार कैसे बनाया है।"

#12YearsOfSurakshitBharat