राष्ट्रपति अशरफ़ गनी ने प्रधानमंत्री से फ़ोन पर वार्ता की, पठानकोट में सीमा पार से आतंकवादी हमले की निंदा की
अफ़गानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ गनी ने प्रधानमंत्री से वार्ता की, पठानकोट में सीमा पार से आतंकवादी हमले की निंदा की
अफ़गानिस्तान के राष्ट्रपति ने मज़ार-ए-शरीफ़ में आतंकवादी हमले के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी
अफ़गानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ़ गनी ने भारत में भूकंप से हुए जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने श्री अशरफ गनी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बातचीत की। उन्होंने पठानकोट में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। श्री गनी ने मजार-ए-शरीफ में आतंकी हमले के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी और भारत में भूकंप से हुए जानमाल के नुकसान पर अपना समर्थन व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने आतंकी हमले तथा भूकंप पर राष्ट्रपति गनी के समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने मजार-ए-शरीफ में आतंकी हमले को नकाम करने तथा भारतीय वाणिज्य दूतावास और दूतावास कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बलों की बहादुरी और अदम्य साहस के लिए सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत हमेशा अफगानिस्तान की जनता के साथ रहेगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
FTAs boost global demand for Indian talent, expand mobility options

Media Coverage

FTAs boost global demand for Indian talent, expand mobility options
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की, देशवासियों की समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की
April 29, 2026

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज काशी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की, जहां उन्होंने देशवासियों के सुख, समृद्धि और आरोग्‍यपूर्ण जीवन के लिए कामना की। 

"हर हर महादेव !

काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य मिला। यहां भगवान भोलेनाथ से समस्त देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की।

माँ अन्नपूर्णा एवं माँ गंगा के दर्शन से असीम शांति मिली। उनकी कृपा से हर किसी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो !

काशी की जनता को पुनः नमन