कनाडा के ओंटारियों और प्रिंस एडवर्ड आइलैंड के प्रधानमंत्रियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की
ओंटारियों और प्रिंस एडवर्ड आइलैंड के प्रधानमंत्रियों ने भारत सरकार की विभिन्न पहल की प्रशंसा की
भारत कनाडा के साथ अपने संबंधों को उच्‍च प्राथमिकता देता है: प्रधानमं‍त्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 3 फरवरी, 2016 को ओंटारियों की प्रधानमंत्री सुश्री कैथलीन वाइन के नेतृत्‍व में आये प्रतिनिधिमंडल और कनाडा के प्रिंस एडवर्ड द्वीप के प्रधानमंत्री श्री एच वाडे मेकलोक्‍लान का स्‍वागत किया।

ओंटारियों और प्रिंस एडवर्ड द्वीप के प्रधान‍मंत्रियों ने भारत सरकार द्वारा निर्माण, कौशल, बुनियादी ढांचा विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, शहरी नवीकरण, अपशिष्‍ट प्रबंधन, शिक्षा, कृषि के क्षेत्र में उठाये गए कदमों की काफी सराहना की। उन्‍होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में कनाडा के विभिन्‍न पेंशन कोष सहित व्‍यापारियों और निवेशकों के बीच भारत के प्रति रूचि और भरोसा बढ़ा है। यह तथ्‍य 4-5 फरवरी, 2016 को नई दिल्‍ली में हो रहे भारत निवेश सम्‍मेलन में कनाडा से कई प्रतिभागियों के शामिल होने से स्‍पष्‍ट होता है।

प्रधानमं‍त्री ने कहा कि भारत कनाडा के साथ अपने संबंधों को उच्‍च प्राथमिकता देता है। अप्रैल 2015 में करीब 42 वर्षों के बाद भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय कनाडा यात्रा बाद से दोनों देशों के बीच विभिन्‍न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में तालमेल और समानताएं बढ़ी है। प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडु को भी शुभकामनाएं भेजी हैं और विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि इस वर्ष के अंत में होने वाली उनकी भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी अधिक प्रगाढ़ होगी।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Led by iPhones, India sees highest Q1 smartphone exports by value

Media Coverage

Led by iPhones, India sees highest Q1 smartphone exports by value
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 29 जुलाई 2026
July 29, 2026

Aatmanirbhar & Eco-Conscious: PM Modi’s Record of Results in Conservation, Banking, Exports & Beyond