दिल्ली की खुशी जैन, बिलासपुर के श्रीधर शर्मा और वडोदरा के केनी पटेल ने एक ऐसे विषय पर पीएम मोदी से मार्गदर्शन मांगा, जो परीक्षा में बैठने से पहले हर छात्र के मन में होता है - परीक्षा से पहले का तनाव। उन्होंने प्रधानमंत्री से तनाव मुक्त तरीके से परीक्षा की तैयारी करने और एग्जाम में अपीयर होने के बारे में पूछा।

पीएम मोदी ने युवा छात्रों को तनाव न लेने की सलाह दी, क्योंकि वे पहली बार एग्जाम देने नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "एक तरह से आप एग्जाम प्रूफ हो गए हैं क्योंकि आपने पहले भी ऐसी परीक्षाओं को सफलतापूर्वक पार किया है।" पीएम मोदी ने कहा कि पिछली परीक्षाओं से उन्हें जो अनुभव मिला है, उससे उन्हें आगामी परीक्षाओं से उबरने में मदद मिलेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि यह संभव है कि पढ़ाई के दौरान कुछ चीजें छूट गई हो लेकिन उसपर जोर देने के बजाय आपको तैयारी के मजबूत पक्ष पर फोकस करना चाहिए और दैनिक दिनचर्या के दौरान तनावमुक्त और स्वाभाविक रहना चाहिए। उन्होंने कहा, "पैनिक न हों और अपनी दिन-प्रतिदिन की दिनचर्या को फॉलो करें। तनावमुक्त और नैचुरल रहें और बिना किसी तनाव के उत्सव के मूड में परीक्षा में शामिल हों।"

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘Shortcuts will cut you short’: PM Modi’s message for youngsters at former President Kovind’s autobiography launch

Media Coverage

‘Shortcuts will cut you short’: PM Modi’s message for youngsters at former President Kovind’s autobiography launch
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने जीवन की चुनौतियों से पार पाने में दृढ़ संकल्प, अथक परिश्रम और पुरुषार्थ के महत्व को रेखांकित करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
August 13, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषित साझा किया, जिसमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने और विपरीत परिस्थितियों को अनुकूल बनाने में दृढ़ संकल्प, धैर्य और साहस की शक्ति पर प्रकाश डाला गया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"दैवं पुरुषकारेण यः समर्थः प्रबाधितुम्।

न दैवेन विपन्नार्थः पुरुषः सोऽवसीदति॥"

जिस व्यक्ति के पास कठिन से कठिन परिस्थितियों को अपने पक्ष में बदलने का संकल्प, लगन और साहस होता है, उसे जीवन की चुनौतियाँ कभी हरा नहीं सकतीं। वह बिना रुके लगातार प्रयास करता है और अपने अटूट निश्चय के बल पर आगे बढ़ते हुए आखिरकार सफलता हासिल करता है।