प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा :
“पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में हुई दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं: प्रधानमंत्री
@narendramodi”