प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज भारतीय विज्ञान संस्‍थान, बेंगलुरू स्थित नैनो सांइस इंजीनियरिंग केन्‍द्र राष्‍ट्र को समर्पित किया।

Pm Modi at Indian Institute of Science, NANO SCIENCE N ENGNINEERING in Bengaluru (4) प्रधानमंत्री ने बाद में भारतीय विज्ञान संस्‍थान को देखा, जिसे भारत में माइक्रो और नैनो-टेक प्रयोगशालाओं का सबसे अत्‍याधुनिक और व्‍यापक समूह माना जाता है। इस केन्‍द्र को नैनो इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और नैनो टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में अनुसंधान और प्रौद्योगिकी प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है, जो इलेक्‍ट्रा‍निक्‍स के क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ की प्रमुख पहल है

Pm Modi at Indian Institute of Science, NANO SCIENCE N ENGNINEERING in Bengaluru (10)

Pm Modi at Indian Institute of Science, NANO SCIENCE N ENGNINEERING in Bengaluru (8)प्रधानमंत्री ने संस्‍थान में ब्रेन रिसर्च केन्‍द्र की आधारशिला रखी। इसे भारतीय विज्ञान संस्‍थान के एक स्‍वायत्‍त केन्‍द्र के रूप में स्‍थापित किया जा रहा है।

PM AT Centre for Brain Research, at IISc (1)

PM AT Centre for Brain Research, at IISc (3)

प्रधानमंत्री ने ओएनजीसी और मैसर्स सुपर वेव टेक्‍नोलॉजी प्रा. लिमिटेड के बीच सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर होते देखे। इस सहमति पत्र से तेल और गैस की खुदाई के लिए नई टेक्‍नोलॉजी विकसित होगी।

Pm Modi at Indian Institute of Science, NANO SCIENCE N ENGNINEERING in Bengaluru (6)

इस अवसर पर केन्‍द्रीय मंत्री श्री सदानंद गौड़ा, श्री अनंत कुमार और श्री धर्मेन्‍द्र प्रधान मौजूद थे।

Pm Modi at Indian Institute of Science, NANO SCIENCE N ENGNINEERING in Bengaluru (13)

Pm Modi at Indian Institute of Science, NANO SCIENCE N ENGNINEERING in Bengaluru (15)

प्रधानमंत्री को संस्‍थान में चल रही अनुसंधान गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्‍होंने सौर ऊर्जा, जल प्रबंधन, कृषि के क्षेत्र में की गई पहलों में काफी दिलचस्‍पी दिखाई और भारतीय विज्ञान संस्‍थान तथा अन्‍य संस्‍थानों के बीच सहयोग के बारे में जानकारी हासिल की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
World Bank president Ajay Banga backs jobs push, cites India model

Media Coverage

World Bank president Ajay Banga backs jobs push, cites India model
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने धैर्य और विवेकपूर्ण चिंतन के महत्व पर बल देते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
April 10, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया है जिसमें कठिन परिस्थितियों में धैर्य रखकर और बुद्धि से विचार करने के महत्व पर प्रकाश डाला गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के युवा जो भी ठान लेते हैं, उसे हासिल कर लेते हैं। श्री मोदी ने कहा कि हमारी युवा शक्ति ही देश को तीव्र विकास के पथ पर अग्रसर कर रही है।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा:

"देश के युवा जो ठान लेते हैं, उसे करके दिखाते हैं। यह हमारी युवाशक्ति का ही सामर्थ्य है कि हमारा राष्ट्र आज तेज गति से विकास के पथ पर अग्रसर है।

व्यसने वाऽर्थकृच्छ्रे वा भये वा जीवनान्तके।
विमृशन् वै स्वया बुद्ध्या धृतिमान् नावसीदति॥"

विपत्ति, आर्थिक संकट या प्राणों के संकट के समय, शांत रहने और समझदारी से सोचने वाला व्यक्ति कभी विचलित नहीं होता। कठिन परिस्थितियों में, शांत और सोच-समझकर लिए गए निर्णय उसे दुख और हानि से बचाते हैं।