आप कैसे हैं, न्‍यूयॉर्क….

आशा है, आप सभी अच्‍छे हैं……

नमस्‍ते। उन सभी को मेरी शुभकामनाएं, जो मुझे टीवी, लैपटॉप्‍स, टैबलेट्स और फोन पर सुन रहे हैं।

Glo cit 684_1
यह एक महान शहर है। इसने पूरी दुनिया को अपने में समेट रखा है। आज, आपने दिखा दिया है कि आपको भी बाहरी दुनिया की परवाह है।

किसी बंद कांफ्रेंस हॉल में नहीं, बल्कि इस खुले सेंट्रल पार्क में, युवाओं के बीच, आप लोगों के बीच आकर मैं बेहद प्रसन्‍न हूं।

क्‍योंकि आप भविष्‍य हैं। आप जो आज करेंगे, उससे भविष्‍य तय होगा।

मुझे यहां, इस पार्क में उम्‍मीद की किरण दिखाई दे रही है। आपके बीच आकर मैं भविष्‍य के बारे में खुद को आश्‍वस्‍त महसूस कर रहा हूं…..

आप उन लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर रहे हैं, जो आपकी तरह खुशकिस्‍मत नहीं हैं। यह सराहनीय कार्य है। यह पवित्र मिशन है।

Glo cit 684_2
आपका उन लोगों के बारे में सोचना, जो आपसे बहुत दूर हैं। उन चेहरों के बारे में सोचना, जिन्‍हें आपने देखा तक नहीं। जिनके नाम आप नहीं जानते। जिनकी राष्‍ट्रीयता आपके लिए कोई मायने नहीं रखती।

आप अपनी सोच को कार्यान्वित करते हैं और अपना समय और ऊर्जा समर्पित करते हैं ताकि दूसरों का भविष्‍य भी संवर सके।

जो गरीबी में जिंदगी बिताते हैं, बिना शिक्षा, बिना बुनियादी स्‍वच्‍छता, बिना अवसर के और सबसे बढ़कर बिना आशा में जिंदगी बिताते हैं।

मैं आपको सलाम करता हूं। मुझे आपमें से हरेक पर गर्व है। मुझे यकीन है कि आपके परिजनों, आपके मित्रों, आपके देश को भी आप पर नाज होगा।

कुछ लोगों का मानना है प्राचीन ज्ञान से विश्‍व में बदलाव आता है। मुझे लगता है कि आदर्शवाद, नवरचना, ऊर्जा और युवाओं का कुछ कर गुजरने का जज्‍बा ज्‍यादा बलशाली है।

Glo cit 684_3
मुझे उम्‍मीद है कि भारत में भी, 80 करोड़ युवा हमारे राष्‍ट्र को बदलने के लिए एकजुट हो रहे हैं।

हरेक आंख में उम्‍मीद की रो‍शनी भरने और हरेक दिल में विश्‍वास जगाने के लिए लोगों को गरीबी की दलदल से निकालना होगा। सभी को साफ पानी और स्‍वच्‍छता उपलब्‍ध करानी होगी। सभी को स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं उपलब्‍ध करानी होंगी। हर सिर पर छत उपलब्‍ध करानी होगी।

मैं जानता हूं, यह मुमकिन है……

क्‍योंकि मैं भारत में उद्देश्‍य, ऊर्जा और इच्‍छा की नई भावना महसूस कर रहा हूं।

क्‍योंकि भारत का युवा यह देख सकता है कि आप उनसे हाथ मिला रहे हैं।

क्‍योंकि मुझे यकीन है कि हम एक जैसे भविष्‍य के लिए, एक स्‍वर में बोल सकते हैं….

इसीलिये मैं यहां हूं

क्‍योंकि मुझे आप पर भरोसा है….

आखिर में, मैं संस्‍कृत की कुछ पंक्तियां कहूंगा, जिनसे मुझे प्रेरणा मिलती हैं :

सर्वे भवन्तु सुखिनः। सर्वे सन्तु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु। मा कश्चित् दुःख भाग्भवेत्॥ ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥

मुझे यहां बुलाने के लिए फिर से धन्‍यवाद

विशेष रूप से हग जैकमैन का आभार ईश्‍वर आपका कल्‍याण करें।

आप सामर्थ्यवान बनें....

— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2014

— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2014

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Synergy of steel & software: How Indian Railways got on the digital track

Media Coverage

Synergy of steel & software: How Indian Railways got on the digital track
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने युवा-नेतृत्व वाले विकास और भारत के मजबूत इनोवेशन इकोसिस्टम को रेखांकित किया
June 13, 2026
प्रधानमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में युवा शक्ति के उल्लेखनीय योगदान और वैश्विक पटल पर उनके बढ़ते प्रभाव पर जोर दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि सरकार युवा नेतृत्व वाले विकास की दिशा में मजबूती से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों की एक प्रमुख विशेषता यह रही है कि भारत के युवाओं ने अपने सपनों को आत्मविश्वास के साथ साकार किया है।

श्री मोदी ने इस बात का उल्‍लेख किया कि स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और अटल इनोवेशन मिशन जैसी पहलों के माध्यम से एक ऐसा वातावरण विकसित हुआ है जो नवाचार, उद्यमिता और उद्यम को प्रोत्साहित करता है। प्रधानमंत्री ने बताया कि आज भारत विश्व के अग्रणी स्टार्टअप केंद्रों में से एक है और इन सफलताओं की कई कहानियां छोटे शहरों और गांवों से हमारी युवा शक्ति द्वारा लिखी जा रही हैं।

उन्‍होंने कहा कि भारत के युवा विज्ञान और प्रौद्योगिकी से लेकर विनिर्माण, अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर और ड्रोन तक विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। यह देखकर बहुत खुशी होती है कि युवा भारतीय उन क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं जो राष्ट्र और विश्व के भविष्य को आकार देंगे। श्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि हमारे युवाओं ने खेल के क्षेत्र में भी देश का नाम रोशन किया है और कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत खेल व्यवस्था, बेहतर बुनियादी ढांचा और खिलाड़ियों को मिलने वाला अधिक समर्थन युवा प्रतिभाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है और उन्हें खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्‍स पर कई पोस्टों की एक श्रृंखला में साझा किया:

"राजग सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास की दिशा में मजबूती से काम कर रही है। पिछले 12 वर्षों की एक प्रमुख विशेषता यह रही है कि भारत के युवाओं ने आत्मविश्वास के साथ अपनी आकांक्षाओं को पूरा किया है।"

स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया और अटल इनोवेशन मिशन जैसी पहलों के माध्यम से एक ऐसा प्रक्रियागत तंत्र उभरा है जो नवाचार, उद्यमिता और उद्यम को प्रोत्साहित करता है।

आज भारत दुनिया के अग्रणी स्टार्टअप गंतव्यों में से एक है और इन सफलता की कहानियों में से कई हमारी युवा शक्ति द्वारा लिखी जा रही हैं, और वह भी छोटे कस्बों और गांवों से।

#युवाशक्तिके12साल

“भारत के युवा विज्ञान और प्रौद्योगिकी से लेकर विनिर्माण, अंतरिक्ष, सेमीकंडक्टर और ड्रोन तक विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। यह देखकर बेहद खुशी होती है कि युवा भारतीय उन क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं जो हमारे राष्ट्र और दुनिया के भविष्य को आकार देंगे।”

हमारे युवाओं ने खेल के क्षेत्र में भी देश का नाम रोशन किया है। अनेक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय युवा खिलाड़ियों ने लगातार राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाया है।

इसके साथ ही, एक मजबूत खेल व्यवस्था, बेहतर बुनियादी ढांचा और खिलाड़ियों को मिलने वाला अधिक समर्थन युवा प्रतिभाओं के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है और उन्हें खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

#युवाशक्तिके12साल