प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी का ''स्‍वच्‍छ भारत अभियान'' पर संदेश इस प्रकार है-

''प्रिय मित्रों,

मुझे विश्‍वास है, आपने कई बार सुना होगा कि जहां स्‍वच्‍छता होती है वहीं देवताओं का वास होता है, लेकिन जब व्‍यवहारिकता की बात आती है तो स्थिति अक्‍सर विपरीत मिलती है।

हम, 02 अक्‍तूबर को भारत को स्‍वच्‍छ बनाने के लिए बड़े स्‍तर पर जन आंदोलन ‘’स्‍वच्‍छ भारत अभियान’’ आरम्‍भ कर रहे हैं। वर्ष 2019 में जब हम बापू की 150वीं जयंती मना रहे होंगे तो एक स्‍वच्‍छ भारत उनको सच्‍ची श्रद्धांजलि होगा। महात्‍मा गांधी ने अपना पूरा जीवन स्‍वराज्‍य प्राप्ति के लिए अर्पित कर दिया, अब समय आ गया है कि हम अपनी मातृभूमि की स्‍वच्‍छता के लिए स्‍वयं को समर्पित कर दें।

मैं, आप में से हरेक से आग्रह करता हूं कि स्‍वच्‍छता के लिए प्रत्‍येक सप्‍ताह दो घंटे यानि प्रतिवर्ष लगभग एक सौ घंटे का योगदान दें। हम अब भारत को और अधिक अस्‍वच्‍छ नहीं रहने दे सकते। 02 अक्‍तूबर को मैं स्‍वयं इस पावन कार्य के लिए झाड़ू लेकर निकलूंगा।

मैं, आज हरेक उस व्‍यक्ति, विशेषकर राजनीतिक और धार्मिक नेताओं, महापौर, सरपंचों और उद्योग जगत के अग्रजों से अपील करता हूं कि वे शहरों और आसपास के क्षेत्रों, गांवों, कार्यस्‍थलों और यहां तक कि अपने घरों की स्‍वच्‍छता की कार्य-योजना बनाकर मनोयोग से उसे क्रियान्वित करने में जुट जाएं। मैं, स्‍वच्‍छ भारत के निर्माण के इस सामूहिक प्रयास में आप सबकी भागीदारी और सक्रिय योगदान का अनुरोध करता हूं।''

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s electrical equipment industry to become a $235 billion giant by 2035: McKinsey

Media Coverage

India’s electrical equipment industry to become a $235 billion giant by 2035: McKinsey
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सभी की सुख, समृद्धि और शाश्वत खुशहाली की कामना करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
May 25, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज संस्कृत में सुभाषितम् पाठ किया, जिसमें कहा गया है कि प्रकृति की असीम कृपा, सूर्य देव की शक्ति और वर्षा के पवित्र आशीर्वाद से हमारे जीवन में सुख और सौभाग्य का संचार होता है। श्री मोदी ने हार्दिक कामना व्यक्त की कि पृथ्वी सदा जीवंत, हरी-भरी और समृद्ध बनी रहे।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

"प्रकृति की असीम कृपा, सूर्यदेव की ऊर्जा और वर्षा का पावन आशीर्वाद हम सभी के जीवन को सुख-सौभाग्य से समृद्ध करता है। मेरी कामना है कि धरती पर सदैव हरियाली और खुशहाली बनी रहे।

शं नो देवः सविता त्रायमाणः शं नो भवन्तूषसो विभातीः।

शं नः पर्जन्यो भवतु प्रजाभ्यः शं नः क्षेत्रस्य पतिरस्तु शम्भुः॥"

विश्व के तेजस्वी रक्षक सविता देव हम पर कृपा करें। उज्ज्वल सूर्योदय हमारे जीवन में सुख और समृद्धि लाए। वर्षा के देवता पर्जन्य हमारे जन कल्याण की रक्षा करें और खेतों, फसलों और भूमि के कृपालु स्वामी हमें सुख और समृद्धि प्रदान करें।