प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज बांग्‍लादेश के राष्‍ट्रपति महामहिम मोहम्‍मद अब्‍दुल हामिद से मुलाकात पर कहा कि वह उनके साथ बैठक के बाद प्रसन्‍नता और सम्‍मानित महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बांग्‍लादेश की आजादी की लडाई में राष्‍ट्रपति हामिद के योगदान की सराहना की। श्री मोदी ने कहा कि यह सौभाग्‍य है कि जब बांग्‍लादेश अपनी स्‍वतंत्रता अभियान की सफलता का उत्‍सव मना रहा है उस समय मुझे ‘मुक्ति-योद्धा’ श्री हामिद का स्‍वागत करने का मौका मिला।

HAMID N MODI (3)-684 बैठक के दौरान दोनों देशों में समृद्धि लाने के लिए और इस क्षेत्र में विकास और प्रगति के लिए भारत और बांग्‍लादेश के बीच आर्थिक सहयोग और सम्‍पर्क के महत्‍व पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए भारत और बांग्‍लादेश को आगे बढ़कर पहल करनी होगी।

HAMID N MODI (5)-684

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बांग्‍लादेश आने के निमंत्रण के लिए धन्‍यवाद देते हुए कहा कि वह अवसर मिलने पर जल्‍द ही बांग्‍लादेश की यात्रा करेंगे।

HAMID N MODI (1)-684

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Assam makes first agarwood export to Gulf, eyes Rs 50,000 crore potential

Media Coverage

Assam makes first agarwood export to Gulf, eyes Rs 50,000 crore potential
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने संस्कृत का सुभाषितम साझा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि ज्ञान के माध्यम से ही सर्वोच्च लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है
May 14, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने संस्कृत में एक सुभाषितम साझा करते हुए इस बात पर जोर दिया कि ज्ञान जीवन की ऐसी पूंजी है, जिससे बड़े से बड़े लक्ष्य भी प्राप्त किए जा सकते हैं। श्री मोदी ने कहा कि ज्ञान हमें अज्ञानता के अंधकार से निकालकर सफलता और आत्मविश्वास की ओर ले जाता है।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत में एक सुभाषितम साझा किया-

"विद्वान प्रशस्यते लोके
विद्वान् सर्वत्र गौरवम्।"

विद्या लभते सर्वं
विद्या सर्वत्र पूज्यते॥"

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

"विद्या जीवन की ऐसी पूंजी है, जिससे बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। विद्या हमें अज्ञानता के अंधकार से निकालकर सफलता और आत्‍मविश्‍वास की ओर ले जाती है।

विद्वान् प्रशस्त्यते लोके
विद्वान् सर्वत्र गौरवम्।

विद्यया लभते सर्वं
विद्या सर्वत्र पूज्यते॥"