दस प्रतिष्ठित भारतीय मूल के अमेरीकियों के समूह ने शनिवार को प्रधानमंत्री, श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

Indo americans_684 1
प्रधानमंत्री ने उनसे भारत के विकास के बारे में अपने विचार साझा करने का अनुरोध किया। भारतीय मूल के अमरीकियों ने कहा कि निर्णय लेने में स्‍पष्‍टता, कारोबार में सुगमता, कौशल विकास और विश्‍वविद्यालय-उद्योग के बीच सशक्‍त संपर्क कुछ ऐसे महत्‍वपूर्ण क्षेत्र हैं, जिन पर ध्‍यान देने की जरूरत है। उन्‍होंने डिजिटल इंडिया और स्‍वच्‍छ भारत अभियान जैसी पहलों की सराहना की।

बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार द्वारा हाल में की गई पहलों का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने ‘मेक इन इंडिया’ पहल के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि इसमें कारोबार की सुगमता पर जोर दिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि निवेशकों को सुरक्षा की भावना और अर्थव्‍यवस्‍था में भरोसे की जरूरत है। उन्‍होंने रक्षा और रेलवे में प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा बढ़ाने का उल्‍लेख किया और कहा कि निवेशकों को यह अवश्‍य समझना होगा कि एफडीआई का आशय ‘फर्स्‍ट डेवलप इंडिया’ है। प्रधानमंत्री ने डिजिटल इंडिया और कौशल भारत पहलों का भी उल्‍लेख किया।

Indo americans_684
समूह के सदस्‍यों ने भविष्‍य में भी प्रधानमंत्री के साथ विचार-विमर्श की इच्‍छा व्‍यक्‍त की। प्रधानमंत्री ने उनसे माईगोव प्‍लेटफॉर्म- mygov.in पर अपने विचार साझा करने का अनुरोध किया।

— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2014

— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2014

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Kamal Haasan Backs PM Modi's Call To Save Energy Amid US-Iran War: 'India Will Emerge Stronger'

Media Coverage

Kamal Haasan Backs PM Modi's Call To Save Energy Amid US-Iran War: 'India Will Emerge Stronger'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
अमेरिका के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की
May 23, 2026
विदेश मंत्री रुबियो ने प्रधानमंत्री को द्विपक्षीय सहयोग में हुई निरंतर प्रगति की जानकारी दी
विदेश मंत्री रुबियो ने विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अमेरिकी दृष्टिकोण साझा किया
प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की और संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के आह्वान को दोहराया
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

अमेरिकी विदेश मंत्री महामहिम श्री मार्को रुबियो ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की।

विदेश सचिव रुबियो ने प्रधानमंत्री को रक्षा, रणनीतिक प्रौद्योगिकियों, व्यापार और निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, कनेक्टिविटी, शिक्षा और जन-जन संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई निरंतर प्रगति के बारे में जानकारी दी।

विदेश मंत्री रूबियो ने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक विषयों पर अमेरिकी दृष्टिकोण साझा किया।

प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की और संवाद और कूटनीति के माध्यम से संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान के आह्वान को दोहराया।

प्रधानमंत्री ने सचिव रूबियो से राष्ट्रपति ट्रम्प को उनकी हार्दिक शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया और कहा कि वे उनके बीच निरंतर आदान-प्रदान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।