
प्रधानमंत्री का रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' रविवार दो नवंबर, 2014 को सुबह 11 बजे प्रसारित होगा। ये कार्यक्रम आकाशवाणी और एआईआर एफएम गोल्ड पर उपलब्ध होगा। इस कार्यक्रम को https://www.pmindiawebcast.nic.in/, https://allindiaradio.gov.in/Gold.htm, https://www.narendramodi.in/watch-live/ पर भी सुना जा सकेगा।
गौरतलब है कि रेडियो कार्यक्रम मन की बात का पहला अंक तीन अक्टूबर को प्रसारित हुआ था। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न मुद्दों का जिक्र किया और उन पर अपने विचारों से अवगत कराया। उन्होंने मायगव पर उन्हें मिलने वाले सुझावों को भी साझा किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मन की बात सुनने के लिए यहां क्लिक करें |


