प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात सम्‍मेलन के अवसर पर गांधीनगर में भूटान के प्रधानमंत्री श्री त्‍शेरिंग तोब्‍गे से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने असम में हाल की हिंसक घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने सीमा क्षेत्रों में गहन सतर्कता और सही समय पर सूचना प्रदान करने के भूटान के प्रयासों की सराहना की। पनबिजली क्षेत्र में सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया गया।

684-Ban-ki-moon 684-john-kerry
भारत की सहायता से चलने वाली कुल 10 पनबिजली परियोजनाओं की सम्मिलित क्षमता 2022-23 तक 6400 मेगावॉट से ज्‍यादा होगी।

ब्रिटेन के व्‍यापार एवं निवेश मंत्री लॉर्ड इयान लिविंगस्‍टोन के साथ अपनी बैठक में प्रधानमंत्री ने वाइब्रेंट गुजरात सम्‍मेलन के लिए भागीदार देश के नाते ब्रिटेन की ओर से प्रदान किये गये सहयोग की सराहना की। दोनों पक्षों ने शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की। प्रधानमंत्री ने विशेषकर दूरसंचार, रक्षा, रेलवे और अन्‍य विनिर्माण क्षेत्रों में ब्रिटेन से निवेश आमंत्रित किया। पेरिस में हाल के हमलों के मद्देनजर आतंकवाद-निरोधी सहयोग पर भी विचार-विमर्श किया गया।

684-Chris-Alexander 684-Minister-of-Israel,-Mr
प्रधानमंत्री ने ऑस्‍ट्रेलिया के व्‍यापार मंत्री श्री एंड्रयू रॉब और न्‍यू साउथ वेल्‍स के प्रिमियर माइक बेयर्ड से मुलाकात की। इस दौरान मुख्‍य रूप से व्‍यापार और आतंकवाद-निरोधी सहयोग पर चर्चा हुई। व्‍यापक आर्थिक सहयोग समझौता (सीईसीए) पर भी विचार विमर्श किया गया।

सिंगापुर के व्‍यापार और उद्योग उपमंत्री (सेकेंड मिनिस्‍टर) श्री एस. ईश्‍वरन के साथ बैठक में प्रधानमंत्री ने वाइब्रेंट गुजरात में सिंगापुर के भागीदार देश के रूप में भाग लेने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे सिंगापुर के राष्‍ट्रपति श्री टोनी टेन की अगले महीने होने वाली भारत यात्रा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। दोनों पक्षों ने स्‍मार्ट सिटीज, शहरी नियोजन, जल प्रबंधन एवं कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।

684-akbar-torkan 684-President-of-World-Bank,-Mr
प्रधानमंत्री ने पोलैंड के उप प्रधानमंत्री श्री हानुस्‍ज पिकोसिंस्‍की की प्रथम भारत यात्रा के अवसर पर उनका स्‍वागत किया।

दोनों पक्षों ने खनन क्षेत्र में सहयोग तथा मेक इन इंडिया विज़न के अंग के रूप में रक्षा विनिर्माण में सहयोग पर चर्चा की।

684-Prime-Minister-of-Macedonia,-Mr 684-Governor-of-Astrakhan,-Russia
प्रधानमंत्री ने जापान के अर्थव्‍यवस्‍था, व्‍यापार एवं उद्योग मंत्री श्री योसुक ताकागी से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने भारत में जापान का निवेश दोगुना करने के संबंध में प्रधानमंत्री श्री मोदी और जापान के प्रधानमंत्री श्री आबे के बीच हुए समझौते के त्‍वरित कार्यान्‍वयन पर सहमति व्‍यक्‍त की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'Will Not Let Bengalis Become Minority': PM Modi Promises Speedy Implementation Of UCC In Bengal

Media Coverage

'Will Not Let Bengalis Become Minority': PM Modi Promises Speedy Implementation Of UCC In Bengal
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने प्रतिष्ठित और बहुमुखी गायिका आशा भोसले जी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
April 12, 2026
प्रधानमंत्री ने उनकी असाधारण संगीत यात्रा और शाश्वत प्रतिभा पर प्रकाश डाला।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आशा भोसले जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी दशकों की असाधारण संगीतमय यात्रा ने देश की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और विश्व भर में अनगिनत दिलों को छुआ। श्री मोदी ने कहा कि चाहे उनकी भावपूर्ण धुनें हों या जीवंत रचनाएँ, उनकी आवाज़ में एक शाश्वत दमक थी, और उन्होंने कहा कि उनके साथ हुई मुलाकातों को वे हमेशा संजोकर रखेंगे।

प्रधानमंत्री ने उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा कि वे पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत लोगों के जीवन में सदा गूंजते रहेंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा:

‘’भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक आशा भोसले जी के निधन से मैं अत्यंत दुखी हूं। उनकी दशकों की असाधारण संगीतमय यात्रा ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनिया भर में अनगिनत दिलों को छुआ। चाहे उनकी भावपूर्ण धुनें हों या जीवंत रचनाएं, उनकी आवाज में एक शाश्वत दमक थी। उनके साथ हुई मुलाकातों को मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।
उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। वे पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे।‘’

“भारतातील सर्वात ख्यातनाम आणि अष्टपैलू आवाजांपैकी एक असलेल्या आशा भोसले जी यांच्या निधनाने अतिशय दुःख झाले. त्यांच्या अनेक दशकांच्या अद्वितीय संगीत प्रवासाने आपल्या सांस्कृतिक वारशाला समृद्ध केले आणि जगभरातील असंख्य लोकांच्या मनाला स्पर्श केला. भावपूर्ण गीतांपासून ते जोशपूर्ण संगीत रचनांपर्यंत, त्यांच्या आवाजात कालातीत तेज होते. त्यांच्याशी झालेल्या संवादांच्या आठवणी मी सदैव जपून ठेवेन. त्यांच्या कुटुंबीयांना, चाहत्यांना आणि संगीतप्रेमींना माझ्या भावपूर्ण संवेदना. त्या पुढील पिढ्यांना प्रेरणा देत राहतील आणि त्यांची गाणी सदैव लोकांच्या आयुष्यात गुंजत राहतील.”