प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन के अलावा ने पी दौ में चार बैठकें की। उन्होंने रूस के प्रधानमंत्री श्री दिमित्री मेदवेदेव, फिलीपीन के राष्‍ट्रपति श्री बेनिग्नो शिमियॉन कोजुआंगको अकीनो III, चीन के प्रधानमंत्री श्री ली केकियांग और इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति श्री जोको वीदोदो से मुलाकात की।

श्री मेदवेदेव के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने 2001 में अपनी रूस यात्रा को याद किया और विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि भारत-रूस संबंध और मजबूत होंगे। प्रधानमंत्री मेदवेदेव ने भारत को अपना घनिष्‍ठ मित्र और महत्‍वपूर्ण सहयोगी बताया और कहा कि दोनों देश विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं। दोनों पक्षों ने कहा कि दोनों देशों की संघीय इकाइयां (राज्‍य/क्षेत्रों) एक दूसरे के साथ अधिक सहयोग कर सकती हैं।

PM with the Prime Minister of Russian Federation, Mr. Dmitry Medvedev

प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ बैठक के दौरान राष्‍ट्रपति बेनिग्नो अकीनो ने श्री मोदी को आश्‍वासन दिया कि आसियान-भारत मुक्‍त व्‍यापार समझौते की अंदरूनी प्रक्रिया सही तरीके से चल रही है।

PM with  the President of the Philippines, Mr. Benigno Simeon Cojuangco Aquino III

चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि हाल में चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग की भारत यात्रा एक स्‍मरणीय यात्रा थी। चीन के प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रपति जिनपिंग की यात्रा को बेहद सफल बताया। उन्‍होंने प्रधानमंत्री को चीन आने का निमंत्रण दिया। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें श्री मोदी की चीन यात्रा की प्रतीक्षा है।

PM meets the Premier of People’s Republic of China, Mr. Li Keqiang

प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया के राष्‍ट्रपति श्री जोको वीदोदो को राष्‍ट्रपति बनने पर बधाई दी।

PM Modi meeting the President of Indonesia, Mr. Joko Widodo

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India set to enter global chipmakers' club with Micron's Sanand debut today

Media Coverage

India set to enter global chipmakers' club with Micron's Sanand debut today
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विकास और वैश्विक हित के लिए विज्ञान एवं तकनीक के उपयोग का संकल्प दोहराया
February 28, 2026

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर हम अनुसंधान, नवाचार तथा वैज्ञानिक जिज्ञासा की उस भावना का उत्सव मनाते हैं, जो हमारे राष्ट्र को प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर करती है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह दिवस महान वैज्ञानिक सर सी. वी. रमन द्वारा ‘रमन प्रभाव’ की ऐतिहासिक खोज की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस अभूतपूर्व खोज ने भारतीय वैज्ञानिक अनुसंधान को वैश्विक पटल पर सुदृढ़ किया और प्रतिष्ठित स्थान दिलाया।

प्रधानमंत्री ने युवाओं को सशक्त बनाने, अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने तथा राष्ट्रीय विकास एवं वैश्विक कल्याण के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग के प्रति देश के अटूट संकल्प को दोहराया।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है;

आज, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर, हम अनुसंधान, नवाचार और वैज्ञानिक जिज्ञासा की उस भावना का उत्सव मनाते हैं, जो हमारे राष्ट्र को प्रगति की दिशा में निरंतर आगे बढ़ाती है।

यह दिन सर सी.वी. रमन द्वारा रमन प्रभाव की अभूतपूर्व खोज की स्मृति में मनाया जाता है। इस खोज ने भारतीय अनुसंधान को वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया।

हम अपने युवाओं को सशक्त बनाने, अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और राष्ट्रीय विकास तथा वैश्विक भलाई के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग करने के अपने संकल्प को दोहराते हैं।