प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि समय आ गया है जब हमें विदेश मामलों और विदेश संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यनीति के रुप में साफ्ट पावर की संभावना को समझना होगा। प्रधानमंत्री नई दिल्ली स्थित फिक्की ऑडिटोरियम में पहले अंतर्राष्ट्रीय रामायण मेले के उद्घाटन के बाद बोल रहे थे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में विदेशी मामलों में साफ्ट पावर बहुत तेजी से महत्वपूर्ण होती जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया के देशों के साथ संबंध स्थापित करते समय अपनी महान परंपराओं और संस्कृति को गहराई, अधिक व्यक्तिगत और अधिक शक्तिशाली तरीके से महत्व देना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन देशों की संस्कृति में गौतम बुद्ध, राम और रामायण हैं उनके भारत के साथ संबंध हैं जिनसे कूटनीतिक संबंध आगे बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि साफ्ट पावर के क्षेत्र में भारत के पास दुनिया के सामने पेश करने के लिए बहुत कुछ है।
प्रधानमंत्री ने उन दिनों की चर्चा की जब भारतीय टेलीविजन पर धारावाहिक रामायण दिखाया जाता था। उन्होंने कहा कि इस कथा ने हर उम्र और हर जगह के लोगों को जोड़ा। रामायण में अभय और निर्भय के साथ महिला के सम्मान की रक्षा करने वाले जटायु के चरित्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि रामायण की कथा महिलाओं के सम्मान का संदेश देती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राम राज्य की कल्पना एक दूरदर्शिता थी जो आज प्रासंगिक हैः
• इसमें आज के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है। "अल्पमृत्यु नहिं कवनिउ पीरा। सब सुंदर सब बिरुज सरीरा।।" यानी कोई समय से पहले नहीं मरता, सभी शारीरिक दृष्टि से स्वस्थ और मजबूत हैं।
• इसमें सामाजिक सौहार्द का संदेश है। "सब नर करहिं परस्पर प्रीती। चलहिं स्वधर्म निरत श्रुति नीती।।" यानी सभी के बीच सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास तथा प्रेम का माहौल है। सभी अपने धर्म और जिम्मेदारियों का पालन कर रहे हैं।
• नागरिकों के आचरण पर इसमें कहा गया है। "सब उदार सब पर उपकारी। बिप्र चरन सेवक नर नारी।।" यानी सभी उदार और दानी। सभी पुरुष और महिलाएं दूसरों की सेवा में हैं।
• सामाजिक आचरण के बारे में इसमे कहा गया है। "बयरु न कर काहू सन कोई। राम प्रताप विषमता खोई।।" यानी राम के प्रताप से सभी विषमताएं और मदभेद कम हो गए हैं और कोई भी वैमनस्य में शामिल नहीं है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि रामायण एक आदर्श समाज के प्रत्येक पहलू को विवेक प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि अंतर्ऱाष्ट्रीय रामायण मेला छोटे कस्बों को भारत के शहरों से जोड़ने के लिए एक सकारात्मक शुरुआत है।
इस अवसर पर विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज भी मौजूद थी।
From Silent Medical Revolution to Global Manufacturing Hub: Salute to PM Modi's Relentless Push for a Stronger, Self-Reliant India
A Silent Medical Revolution by Hon #PM @narendramodi Ji Govt, directly impacting the common man very positively.
— 🇮🇳 Sangitha Varier 🚩 (@VarierSangitha) March 11, 2026
From 80 stores in 2014 to 18,000 in 2026, serving 15lakh customers daily,access to affordable & quality healthcare across Bharat is no longer a dream,it’s a reality. pic.twitter.com/1pnjebqyvH
Thank you, PM @narendramodi for championing Digital India and reforms that have propelled Indian software exports to USD 222 billion in 2024-25, up 11% from last year. Your vision has strengthened our global IT leadership and created vast opportunities.https://t.co/WrcG1JRrNa
— Shivam (@Shivam1998924) March 11, 2026
The Modi govt has taken immediate measures to ensure uninterrupted supply of PNG, in response to supply disruption& geopolitical tensions.From invoking d Essential Commodities Act to prioritising households & critical sectors,increasing LPG production &ensuring energy security. pic.twitter.com/AINgQ1swnE
— Rukmani Varma 🇮🇳 (@pointponder) March 11, 2026
Kudos to PM Modi for visionary GST implementation enabling strong goods movement,February 2026 saw e-way bill generation at 132.6 million, up 18.8% year-on-year and third-highest on record. This reflects sustained momentum and trust in the system. https://t.co/C2ADr8z0PV
— Harshit (@Harshit80048226) March 11, 2026
PM @narendramodi's reforms have pushed India's hiring outlook to a record 68% for April-June 2026. This high employer confidence in finance, auto & IT opens doors for youth. A clear sign of steady economic strength. Truly uplifting. https://t.co/aqJ3hWFqQF
— Pooja Singla (@SinglaPooja3) March 11, 2026
#ViksitBharat
— Zahid Patka (Modi Ka Parivar) (@zahidpatka) March 11, 2026
Driven by PM @narendramodi Ji Govt incentives, rolled out a 5% incentive on incremental revenue from locally assembled laptops,
Made in India laptops now account for nearly 30% of domestic sales, up from less than 5% in 2024https://t.co/dQxERejRI7@PMOIndia pic.twitter.com/3vt5DMvKR7
A testament to visionary planning, PM @narendramodi's steady push for health education: 43 colleges added, 11,682 MBBS seats for 2025-26. This significant increase promises enhanced medical services nationwide.https://t.co/xaGJU2knms
— Niharika Mehta (@NiharikaMe66357) March 11, 2026
Truly admire PM @narendramodi's commitment to seamless connectivity, as seen in the recent approval of Rs 8,313 crore for NH-752D four-laning in MP and rail multi-tracking in WB-Jharkhand. These steps promise smoother journeys and stronger growth. https://t.co/PRKCBqTqQ8
— suman verma (@Sumanverma23) March 11, 2026
Not only the People of India but also foreign leaders have full faith in @narendramodi Ji.
— Nishant🇮🇳 (@iNishant4) March 11, 2026
UAE’s first envoy to India Hussain Hassan Mirza Says, “There is NO need for UAE in this mess. One phone call from Mr. Modi to #Israel & #Iran leaders can END the issue.”
This is the trust… pic.twitter.com/z1nPpDvNVb


