प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.pmindia.gov.in बहुभाषी बनी, अब छह क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध
पीएम मोदी से जुड़े सभी अपडेट बंगाली, गुजराती, मलयालम, मराठी, तमिल और तेलगू में उपलब्‍ध  होंगे, देखने के लिए www.pmindia.gov.in पर जाएँ
यह पहल पीएम मोदी के उन सतत प्रयासों का एक अंग है जिसका उद्देश्य है कि लोगों के साथ जुड़ा जाए और उनकी अपनी भाषा में संवाद कायम किया जाए

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.pmindia.gov.in अब बहुभाषी हो गई है। अंग्रेजी और हिन्‍दी के साथ-साथ अब से यह वेबसाइट छह क्षेत्रीय भाषाओं बंगाली, गुजराती, मलयालम, मराठी, तमिल और तेलगू में भी उपलब्‍ध होगी। विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्‍वराज ने आज इस वेबसाइट का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर बोलते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उन सतत प्रयासों के एक अंग के रूप में पहल है कि लोगों के साथ जुड़ा जाए और उनकी अपनी भाषा में संवाद कायम किया जाए। उन्‍होंने आशा जताई कि इस पहल से लोगों के कल्‍याण और विकास से संबंधित मुद्दों पर देश के सभी भागों के लोगों और प्रधानमंत्री के साथ संपर्क बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उन्‍होंने बताया कि इस वेबसाईट का अन्‍य क्षेत्रीय भाषाओं में संस्करण चरणबद्ध रूप से उपलब्‍ध होगा। इन छह भाषाओं की वेबसाइट को निम्‍नलिखित लिंक से देखा जा सकता है।

बंगला– www.pmindia.gov.in/bn
गुजराती–www.pmindia.gov.in/gu
मराठी– www.pmindia.gov.in/mr
मलयालम–www.pmindia.gov.in/ml
तमिल–www.pmindia.gov.in/ta
तेलगू – www.pmindia.gov.in/te
Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India fully protects sensitive farm and dairy products under US trade pact

Media Coverage

India fully protects sensitive farm and dairy products under US trade pact
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने विश्व कप जीतने पर भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम को बधाई दी
February 06, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विश्व कप खिताब जीतने पर भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के शानदार प्रदर्शन की प्रशंसा की है।

प्रधानमंत्री ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेलने और असाधारण कौशल दिखाने के लिए टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी।

श्री मोदी ने X पर संदेश में कहा:

“भारत की क्रिकेट प्रतिभाओं की चमक!

विश्व कप घर लाने के लिए हमारी U-19 टीम पर गर्व है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेला है, और असाधारण कौशल दिखाया है। यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। खिलाड़ियों को आने वाले प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”