प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री श्री नवाज शरीफ को पत्र लिखकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बाढ़ राहत प्रयासों में सहायता देने की पेशकश की है। 

प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में कहा “यह बड़ी चिंता की बात है कि लौटते हुए मॉनसून की बारिश ने हमारे दोनों देशों के कई हिस्सों में तबाही मचा दी है”। उन्होंने कहा “रिकॉर्ड बारिश और इसके परिणामस्वरुप आई बाढ़ से हुई क्षति अभूतपूर्व है”। 

प्रधानमंत्री ने लिखा “जम्मू और कश्मीर में हालात की समीक्षा करने के दौरान मुझे बताया गया कि नियंत्रण रेखा के उस पार के क्षेत्रों में भी जान और माल की उतनी ही क्षति हुई है। प्रभावित लोगों के कष्ट से मैं मर्माहत हूं और उनके तथा उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी सहानुभूति है। जरूरत के इस क्षण में मैं आपको हर उस सहायता की पेशकश करता हूं जिसकी आवश्यकता आपको पाकिस्तान सरकार द्वारा उठाए जाने वाले राहत कदमों में पड़ेगी। जब भी आपको जरूरत पड़ेगी, हमारे संसाधन आपकी सेवा के लिए उपस्थित रहेंगे”। 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
1 in 4 iPhones are now made in India as Apple ramps up production by 53 per cent

Media Coverage

1 in 4 iPhones are now made in India as Apple ramps up production by 53 per cent
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 11 मार्च 2026
March 11, 2026

From Silent Medical Revolution to Global Manufacturing Hub: Salute to PM Modi's Relentless Push for a Stronger, Self-Reliant India