2 (3)-684

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज ब्रिस्बेन में क्‍वीन्‍सलैंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने वहां कृषि और जैव-विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानियों से बातचीत की। उन्‍होंने युवा छात्रों के साथ भी बात की।

7 (2)-684

3 (2)-684 प्रधानमंत्री को एक विशेष रोबोट ‘’एगबोट’’ भेंट किया गया जिसमें कृषि से जुड़ी एप्‍लीकेशन्‍स हैं। एगबोट के बारे में लिखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अनुसंधान विकास की जननी है और इसका मानवता की यात्रा के विकास से सहज संबंध है।

4 (2)-684 4 (10)-684 उन्होंने कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी से कृषि को लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को बधाई दी और शुभकामनाएं दी।

5 (3)-684

प्रधानमंत्री को समेकित जैव-ईंधन परियोजना के बारे में एक प्रस्तुति दी गयी जिसके अंतर्गत ऑस्ट्रेलिया-भारत रणनीतिक अनुसंधान कोष मुख्य चुनौती पहल के रूप में विकास के साथ सहयोगपूर्ण अनुसंधान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री विश्वविद्यालय के उस ग्लास हाउस को भी देखने गए जहां आयरन युक्त केला विकसित किया जाता है जो उन विकासशील देशों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है जहां बड़ी संख्या में लोग आयरन की कमी से प्रभावित हैं।

6 (3)-684 प्रधानमंत्री ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि भारत के पहले प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू के 125वें जन्मदिन पर उन्हें यहां आने का अवसर मिला है।

6 (8)-684

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Retail sales up 9% in February; apparel, grocery lead as demand stabilises

Media Coverage

Retail sales up 9% in February; apparel, grocery lead as demand stabilises
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
नगालैंड के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
March 24, 2026

नगालैंड के राज्यपाल श्री नंद किशोर यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में कहा;

“नगालैंड के राज्यपाल, श्री @nkishoreyadav ने प्रधानमंत्री @narendramodi से मुलाकात की।

@ LokBhavanKohima