प्रधानमंत्री मोदी ने मॉस्को में इमरकॉम - राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र का दौरा किया
प्रधानमंत्री मोदी को मॉस्को में एनसीएमसी की असल कार्य-पद्धति और रियल टाइम मॉनिटरिंग की जानकारी दी गई
एनसीएमसी इंटर-एजेंसी समन्वय और लोगों को आपात स्थितियों के खतरे के बारे में सूचना प्रदान करता है
प्रधानमंत्री मोदी को विभिन्न आपदा राहत एजेंसियों के बीच समन्वय के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मॉस्‍को में ईएमईआरसीओएम - राष्‍ट्रीय संकट प्रबंधन केंद्र का दौरा किया।

प्रधानमंत्री को केंद्र के वास्‍तविक कामकाज और वास्‍तविक निगरानी कार्यों की जानकारी दी गई। उन्‍हें इस केंद्र द्वारा किए जाने वाले विभिन्‍न आपदा राहत एजेंसियों के बीच तालमेल के बारे में विस्‍तार से बताया गया। उन्‍हें अंतरिक्ष निगरानी और 3डी मॉडलिंग क्षमताओं के बारे में भी जानकारी दी गई। मानव जीवन और संपत्‍ति को प्राकृतिक आपदाओं, रूस की सीमाओं के भीतर और बाहर दोनों प्रकार से खतरे की निगरानी करने की केंद्र की क्षमताओं और वैश्‍विक क्षेत्र में सहयोग पर भी प्रकाश डाला गया।

प्रधानमंत्री ने केंद्र द्वारा समन्‍वित की जाने वाली आपदा से बचाव और राहत संबंधी गतिविधियों और उसकी वैश्‍विक पहुंच के बारे में काफी दिलचस्‍पी ली। उन्‍होंने केंद्र द्वारा किए जाने वाले कार्य को ‘मानवता की महान सेवा’ करार दिया।

राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल, विदेश सचिव श्री एस. जयशंकर, रक्षा सचिव जी. मोहन कुमार और प्रधानमंत्री के शिष्‍टमंडल के अन्‍य वरिष्‍ठ सदस्‍य भी इस अवसर पर मौजूद थे।

एनसीएमसी एक बहुस्‍तरीय समन्‍वय केंद्र है, जिसे अंतर-एजेंसी समन्‍वयन और लोगों को आपात स्‍थितियों के खतरे के बारे में चौकस करने के लिए डिजाइन किया गया है। एनसीएमसी की क्षमताओं में अत्‍याधुनिक वास्‍तविक निगरानी, आंकड़ों का संग्रह, विश्‍लेषण और मॉडलिंग शामिल है। यह रिमोट सेंसिंग पर आधारित वैश्‍विक नेवीगेशन उपग्रह प्रणालियों और वैश्‍विक निगरानी प्रौद्योगिकियों का उपयोग करता है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s maternal mortality drops nearly 80% since 1990: Global study

Media Coverage

India’s maternal mortality drops nearly 80% since 1990: Global study
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने गुजरात के पोरबंदर में माधवपुर मेले के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं
March 29, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि यह जीवंत उत्सव हमारी गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करता है और साथ ही गुजरात तथा पूर्वोत्तर के बीच कालातीत सांस्कृतिक संबंध को सुदृढ़ करता है। श्री मोदी ने कहा, “यह उत्सव विविध परंपराओं को एक साथ लाता है, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची भावना को प्रतिबिम्बित करता है। मैं लोगों से इस मेले में आने का आह्वान करता हूँ!”

प्रधानमंत्री ने अप्रैल 2022 के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में माधवपुर मेले के महत्व और हमारी संस्कृति में उसके महत्व के बारे में बात की।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:


गुजरात के पोरबंदर में चल रहे माधवपुर मेले के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।


यह जीवंत उत्सव हमारी गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करता है और साथ ही गुजरात तथा पूर्वोत्तर के बीच कालातीत सांस्कृतिक संबंध को सुदृढ़ करता है।

“यह उत्सव विविध परंपराओं को एक साथ लेकर आता है, जो ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची भावना को प्रतिबिम्बित करता है। मैं लोगों से इस मेले में आने का आह्वान करता हूँ!”

“अप्रैल 2022 के #मन_की_बात कार्यक्रम में मैंने माधवपुर मेले के महत्व और हमारी संस्कृति में उसके महत्‍त्‍व के बारे में बात की थी। अवश्य सुनें…”