प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश का दौरा किया और बिलासपुर में एम्‍स की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर का दौरा किया।

 

प्रधानमंत्री ने बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (एम्‍स) की आधारशिला रखी। इस 750 बिस्‍तर वाले अस्‍पताल के निर्माण में अनुमानत: 1350 करोड़ रुपये की लागत आएगी। स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा के अलावा, यहां नर्सिंग के साथ-साथ स्‍नातक से नीचे और स्‍नातकोत्‍तर स्‍तर की चिकित्‍सा शिक्षा भी उपलब्‍ध कराई जाएगी। प्रधानमंत्री ने प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा के लिए डिजिटल नर्व सेंटरों के शुभारंभ के लिए पट्टिका का भी अनावरण किया।  

प्रधानमंत्री ने ऊना में भारतीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी संस्‍थान (आईआईआईटी) की आधारशिला रखी।  

 

 

प्रधानमंत्री ने कंडरोरी, कांगड़ा स्थित भारतीय इस्‍पात प्राधिकरण लिमिटेड की स्‍टील प्रसंस्‍करण इकाइ का भी उद्घाटन किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
DPIIT Releases BHAVYA Scheme Guidelines To Develop 100 Industrial Parks With Rs 33,660 Crore Investment Push

Media Coverage

DPIIT Releases BHAVYA Scheme Guidelines To Develop 100 Industrial Parks With Rs 33,660 Crore Investment Push
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सभी की सुख, समृद्धि और शाश्वत खुशहाली की कामना करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
May 25, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज संस्कृत में सुभाषितम् पाठ किया, जिसमें कहा गया है कि प्रकृति की असीम कृपा, सूर्य देव की शक्ति और वर्षा के पवित्र आशीर्वाद से हमारे जीवन में सुख और सौभाग्य का संचार होता है। श्री मोदी ने हार्दिक कामना व्यक्त की कि पृथ्वी सदा जीवंत, हरी-भरी और समृद्ध बनी रहे।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

"प्रकृति की असीम कृपा, सूर्यदेव की ऊर्जा और वर्षा का पावन आशीर्वाद हम सभी के जीवन को सुख-सौभाग्य से समृद्ध करता है। मेरी कामना है कि धरती पर सदैव हरियाली और खुशहाली बनी रहे।

शं नो देवः सविता त्रायमाणः शं नो भवन्तूषसो विभातीः।

शं नः पर्जन्यो भवतु प्रजाभ्यः शं नः क्षेत्रस्य पतिरस्तु शम्भुः॥"

विश्व के तेजस्वी रक्षक सविता देव हम पर कृपा करें। उज्ज्वल सूर्योदय हमारे जीवन में सुख और समृद्धि लाए। वर्षा के देवता पर्जन्य हमारे जन कल्याण की रक्षा करें और खेतों, फसलों और भूमि के कृपालु स्वामी हमें सुख और समृद्धि प्रदान करें।