प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री श्री स्टीफन हार्पर ने आज वैंकूवर में गुरुद्वारा खालसा दीवान का दौरा किया।

Modi-Vancouver-gurudwara-684
गुरुद्वारा खालसा दीवान में अपनी टिप्पणियों के दौरान प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान गुजरात में लाखपत में गुरुद्वारा के पुनर्निर्माण का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि लाखपत स्थित गुरुद्वारा, जहां गुरु नानक 15 दिनों के लिए ठहरे थे, 2001 के भूकंप में ध्वस्त हो गया था और उसका पुनर्निर्माण सफलतापूर्वक किया गया।

Modi-Vancouver-gurudwara-6843 Modi-Vancouver-gurudwara-6844

Modi-Vancouver-gurudwara-6842
प्रधानमंत्री ने गुरु नानक के संदेश का उद्धरण दिया कि "कर्मभूमि पर फल के लिए श्रम सबको करना पड़ता है, रब सिर्फ लकीरें देता है, रंग हम सबको भरना पड़ता है" और कहा कि हम सबको जीवन में इंसानियत का रंग भरना चाहिए और मानवता की सेवा करनी चाहिए। प्रधानमंत्री श्री मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री श्री हार्पर ने कोमागाटामारू संग्रहालय का भी दौरा किया। 

Modi-Vancouver-laxmi-narayan-684
लक्ष्मी नारायण मंदिर में अपनी टिप्पणियों में प्रधानमंत्री ने कनाडा के प्रधानमंत्री और कनाडा के लोगों का गर्मजोशी से स्वागत और आवभगत के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने हिन्दुवाद को जीवन का एक मार्ग बताया है। उन्होंने उपस्थित जन-समूह से प्रकृति और करुणा के साथ संतुलन बनाते हुए वैज्ञानिक तरीके से जीवन जीने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में अपनाया है और 177 देशों ने भारत के प्रस्ताव का सह-प्रायोजन किया था। उन्होंने कहा कि योग में आधुनिक जीवन के तनाव पर विजय पाने में विश्व को मदद देने की काफी क्षमता है। उन्होंने लोगों से इस संदेश को प्रचारित करने का आग्रह किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian Railways takes up 764 km of new lines to boost connectivity in Bihar’s Seemanchal region

Media Coverage

Indian Railways takes up 764 km of new lines to boost connectivity in Bihar’s Seemanchal region
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 07 अगस्त 2026
August 07, 2026

Viksit Bharat Accelerating: 4x Data Centres, Record EV Sales, Ethanol Validation & Northeast Connectivity Under PM Modi’s Watch