प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के गूंटूर का दौरा किया और तीन प्रमुख परियोजनाओं का अनावरण किया।

इस अवसर पर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल श्री ई. एस. एल. नरसिम्हन और केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री श्री सुरेश प्रभु भी उपस्थित थे।

देश की ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, प्रधानमंत्री ने भारतीय सामरिक पेट्रोलियम रिजर्व लिमिटेड (आईएसपीआरएल) की 1.33 एमएमटी विशाखापत्तनम स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व (एसपीआर) सुविधा राष्ट्र को समर्पित की। परियोजना की लागत 1125 करोड़ रूपये है। यह देश की सबसे बड़ी भूमिगत भंडारण सुविधा है।

उन्होंने कृष्णापटनम में भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) तटीय स्थापना परियोजना की स्थापना के लिए आधारशिला रखी। 100 एकड़ में फैली इस परियोजना की अनुमानित लागत 580 करोड़ रूपये है। यह परियोजना नवंबर 2020 तक चालू हो जाएगी। पूरी तरह से स्वचालित और अत्याधुनिक इस तटीय स्थापना परियोजना से आंध्र प्रदेश के लिए पेट्रोलियम उत्पादों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

गैस आधारित अर्थव्यवस्था पर प्रमुखता से जोर देते हुए, प्रधानमंत्री ने ओएनजीसी के एस-1 वशिष्ठ नामक विकास परियोजना राष्ट्र को समर्पित किया, जो आंध्र प्रदेश में कृष्णा-गोदावरी (KG) अपतटीय बेसिन में स्थित है। परियोजना की लागत लगभग 5,700 करोड़ रुपये है। यह परियोजना 2020 तक तेल आयात को 10% कम करने के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान करेगी।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
FTAs boost global demand for Indian talent, expand mobility options

Media Coverage

FTAs boost global demand for Indian talent, expand mobility options
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की, देशवासियों की समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की
April 29, 2026

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज काशी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की, जहां उन्होंने देशवासियों के सुख, समृद्धि और आरोग्‍यपूर्ण जीवन के लिए कामना की। 

"हर हर महादेव !

काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य मिला। यहां भगवान भोलेनाथ से समस्त देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की।

माँ अन्नपूर्णा एवं माँ गंगा के दर्शन से असीम शांति मिली। उनकी कृपा से हर किसी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो !

काशी की जनता को पुनः नमन