प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में रेलवे पुल की परियोजनाओं का शिलान्यास किया
बनने वाले नए पुल से परिवहन और बिहार के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा: प्रधानमंत्री
पूरे देश के सतत विकास के लिए भारत के पूर्वी राज्यों का विकास आवश्यक: प्रधानमंत्री
भारत के विकास के लिए बिहार का विकसित होना जरुरी: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने रेलवे की संपूर्ण आधुनिकीकरण पर बल दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पटना में नवनिर्मित रेल एवं सड़क पुल का रेल भाग राष्‍ट्र को समर्पित किया। यह कार्यक्रम हाजीपुर में आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री ने मुंगेर में नवनिर्मित रेल एवं सड़क पुल पर मालगाडि़यों के परिचालन की शुरूआत और मोकामा में राजेन्‍द्र पुल के पास अतिरिक्‍त पुल की आधारशिला की पट्टिकाओं का भी अनावरण किया।

इस अवसर पर भारी और उत्‍साही भीड़ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नये स‍मर्पित पुल से परिवहन में सुधार होगा, जिससे इस क्षेत्र के लोगों की आर्थिक स्थिति में भी बदलाव आएगा। उन्‍होंने याद दिलाया कि श्री अटल बिहारी वाजपेयी जब प्रधानमंत्री थे और बिहार के वर्तमान मुख्‍यमंत्री नीतिश कुमार जब रेल मंत्री थे तब इस परियोजना की आधारशिला रखी गई थी।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि पूरे देश के स्‍थायी विकास के लिए भारत के पूर्वोत्‍तर राज्‍यों का विकास बहुत आवश्‍यक था। भारत के विकास का प्रमुख केंद्र पूर्वी भारत में स्थित है। उन्‍होंने कहा अगर भारत को विकास करना है तो बिहार को विकसित करना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बुनियादी ढांचा विशेष रूप से सड़कें और रेलवे ही विकास के बीज के समान हैं, जिनसे प्रगति को गति प्राप्‍त होती है। प्रधानमंत्री ने रेलवे के संपूर्ण आधुनिकीकरण की जरूरत पर जोर दिया।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India stands tall in shaky world economy as Fitch lifts FY26 growth view to 7.5%

Media Coverage

India stands tall in shaky world economy as Fitch lifts FY26 growth view to 7.5%
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 14 मार्च 2026
March 14, 2026

Heartening Resolve Meets Bold Action: PM Modi's Transformative Push for a Developed Assam.