प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईआईटी गुवाहाटी के परिसर का शिलान्यास किया
21वीं सदी ज्ञान की सदी है: प्रधानमंत्री मोदी
इतिहास में जब भी ज्ञान की बात हुई है, भारत का योगदान हमेशा से अहम रहा है: प्रधानमंत्री मोदी
जनसंख्या की दृष्टि से आज भारत विश्व का सबसे युवा देश है; उत्साह से लबरेज इन युवाओं के ढ़ेरों सपने हैं: प्रधानमंत्री मोदी
वैश्विक एजेंसियों ने भारत को दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था वाला देश बताया है: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री मोदी ने कौशल विकास, मेक इन इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया की दिशा में सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज आईआईआईटी गुवाहाटी के लिए परिसर की आधारशिला हेतु पट्टिका का अनावरण किया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर के केन्‍द्रीय विश्‍वविद्यालयों, आईआईटी और एनआईटी के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी ज्ञान की सदी है। उन्‍होंने कहा कि इतिहास में जब भी ज्ञान दुनिया की प्रेरक शक्ति रहा है, भारत ने नेतृत्‍व प्रदान किया है। उन्‍होंने कहा कि आज भारत जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया में सबसे युवा देश है, ज‍बकि युवाओं के सपने ऊर्जा से भरे हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि दुनिया में एक बार फिर अग्रणी भूमिका निभाने की दृष्टि से यह भारत के लिए अब एक चुनौती और अवसर दोनों ही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज ज्‍यादातर वैश्विक आर्थिक सर्वेक्षणों के अनुसार भारत ही सबसे तेजी से विकास करने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था है। उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र सरकार ने सोच-समझकर उठाये गये विभिन्‍न कदमों के जरिये युवाओं पर अपना ध्‍यान केन्द्रित किया है। उन्‍होंने इस अवसर पर कौशल विकास, मेक इन इंडिया पहल और स्‍टार्ट-अप अभियान की दिशा में सरकार द्वारा किये गये प्रयासों का जिक्र किया।

प्रधानमंत्री ने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के रूप में विशेषकर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और रक्षा उपकरणों के निर्माण का उल्‍लेख किया।

 पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘Cheese from India makes its mark globally’: PM Modi lauds Indian winners at Mundial do Queijo

Media Coverage

‘Cheese from India makes its mark globally’: PM Modi lauds Indian winners at Mundial do Queijo
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने निःस्वार्थ दान के गुण को उजागर करने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
April 23, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, shared a Sanskrit Subhashitam highlighting the virtue of Selfless Giving:

“पद्माकरं दिनकरो विकचीकरोति चन्द्रो विकासयति कैरवचक्रवालम्।

नाभ्यर्थितो जलधरोऽपि जलं ददाति सन्तः स्वयं परहितेषु कृताभियोगाः।।"

The Subhashitam conveys, "The sun helps the lotus bloom, and the moon does the same for the lilies. Clouds shower water on their own; similarly, noble people do good to others without any expectation."

The Prime Minister wrote on X;

“पद्माकरं दिनकरो विकचीकरोति चन्द्रो विकासयति कैरवचक्रवालम्।

नाभ्यर्थितो जलधरोऽपि जलं ददाति सन्तः स्वयं परहितेषु कृताभियोगाः।।"