प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारियों से मुलाकात की
आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत और लोगों को साथ लेकर चलने की जरुरत: आईएस अधिकारियों को प्रधानमंत्री
मौलिक परिवर्तन लाने के लिए कड़ी मेहनत और लोगों को साथ लेकर चलने की जरुरत: आईएस अधिकारियों को प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 2013 बैच के युवा आईएएस अधिकारियों के साथ एक परिचर्चा सत्र का आयोजन किया। इन अधिकारियों ने सहायक सचिवों के रूप में भारत सरकार के साथ तीन महीने का कार्यकाल पूरा किया है। यह आईएएस अधिकारियों का ऐसा पहला बैच है जिसने अपने कैरियर की शुरूआत केन्द्र सरकार में एक कार्यकाल के साथ की है।

अधिकारियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वे अपनी सेवा के पहले 10 वर्षों का सर्वश्रेष्ठ उपयोग करें। जब वे क्षेत्र में काम करेंगे तब उन्हें जनता की भलाई के लिए अधिक से अधिक योगदान करने का मौका मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अक्सर ऐसा होता है कि आप के नए विचारों और नए विजन को पुरानी पीढ़ी का प्रतिरोध सहन करना पड़े, लेकिन आगे बढ़ने का रास्ता यही है कि कड़ी मेहनत की जाए और लोगों को साथ लेकर चला जाए। यही लोगों को जोड़ने की कुंजी है।

अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को मुद्रा, सरकारी संचार को सुधारना, नागरिक केंद्रित सेवा की निगरानी करना, एक भारत-श्रेष्ठ भारत, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना और राष्ट्रीय खनिज उत्खनन नीति सहित छह प्रमुख विषयों पर प्रेज़न्टेशन दिए।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian Railways clears ₹755-crore project to build third line between Champa and Korba

Media Coverage

Indian Railways clears ₹755-crore project to build third line between Champa and Korba
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के बदायूं में दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया
June 17, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बदायूं में दुर्घटना में जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;

उत्तर प्रदेश के बदायूं में दुर्घटना में जानमाल की हानि अत्यंत दुखद है। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं: प्रधानमंत्री @narendramodi