प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी और लखनऊ जाएंगे।
प्रधानमंत्री वाराणसी में दिव्यांगजन सशक्तिकरण समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दिव्यांग लोगों में सहायता उपकरणों वितरित करने के लिए है।
प्रधानमंत्री लखनऊ में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री भारतीय माइक्रो क्रेडिट द्वारा आयोजित ई-रिक्शा वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री अम्बेडकर महासभा में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि देंगे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के युवाओं के प्रयासों और समर्पण की सराहना करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया है:
"न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते ।
तत्स्वयं योगसंसिद्ध: कालेनात्मनि विन्दति ॥"
श्री मोदी ने कहा है कि निरंतर प्रयास और समर्पण से हमारी प्रतिभा निखरती है और उसमें सुधार होता है, और हमारे युवा इन्हीं गुणों को अपनाकर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा है:
निरंतर प्रयास और साधना से हमारी प्रतिभा और निखरती है। आज हमारे युवा इन्हीं गुणों को आत्मसात कर दुनियाभर में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते ।
तत्स्वयं योगसंसिद्ध: कालेनात्मनि विन्दति ॥
निरंतर प्रयास और साधना से हमारी प्रतिभा और निखरती है। आज हमारे युवा इन्हीं गुणों को आत्मसात कर दुनियाभर में देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
— Narendra Modi (@narendramodi) August 4, 2026
न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते ।
तत्स्वयं योगसंसिद्ध: कालेनात्मनि विन्दति ॥ pic.twitter.com/GNc2YZOBWl


