प्रधानमंत्री मोदी 13 फ़रवरी 2016 को ‘मेक इन इंडिया सप्ताह’ का शुभारंभ करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी वरिष्ठ विदेशी नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे
‘मेक इन इंडिया सप्ताह’ से मेक इन इंडिया पहल को काफ़ी गति मिलेगी
‘मेक इन इंडिया सप्ताह’ से विश्व स्तर पर भारत को विनिर्माण के एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में बढ़ावा मिलेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बॉम्बे आर्ट सोसायटी के नए भवन परिसर का उद्घाटन करेंगे

कल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मुंबई जाएंगे और मेक इन इंडिया सप्ताह का शुभारंभ करेंगे।

श्री नरेन्द्र मोदी एमएमआरडीए ग्राउंड, बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में मेक इन इंडिया केन्द्र का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में स्वीडन के प्रधानमंत्री, फिनलैंड के प्रधानमंत्री और देश-विदेश के अन्य वरिष्ठ गणमान्य मौजूद होंगे। प्रधानमंत्री विभिन्न देशों के वरिष्ठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

प्रधानमंत्री एनएससीआई, वर्ली में एक कार्यक्रम में मेक इन इंडिया सप्ताह का औपचारिक तौर पर उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह वहां एकत्रित देश-विदेश के वरिष्ठ नेताओं और उद्योग जगत के अगुवाओं को संबोधित भी करेंगे।

मेक इन इंडिया सप्ताह कार्यक्रम के जरिए इस अहम पहल को गति प्रदान करने की कोशिश की जाएगी और विनिर्माण क्षेत्र में दुनिया के समक्ष देश की उपलब्धियों को दिखाया जाएगा। इसके माध्यम से भारत को एक पसंदीदा विनिर्माण गंतव्य के तौर पर बढ़ावा दिया जाएगा।

इससे पहले, कल मुंबई पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री बॉम्बे आर्ट सोसायटी के नए बिल्डिंग कॉम्पलेक्स के उद्घाटन के मौके पर एक पट्टिका का अनावरण भी करेंगे। इस मौके पर वह वहां एकत्र लोगों को भी संबोधित करेंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
‘Not an iota of truth’: PM Modi dismisses report of restriction on foreign travels via tax

Media Coverage

‘Not an iota of truth’: PM Modi dismisses report of restriction on foreign travels via tax
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 15 मई 2026
May 15, 2026

Viksit Bharat Unleashed: PM Modi's Blueprint Delivers Energy Independence, Tech Boom, and Diplomatic Dominance